भाई – बहन के प्यारे रिश्ते को मजबूत करता हैं – भैया दूज का त्योहार

-

 

दिपावली के दो दिन बाद पड़ने वाला भैया दूज का पर्व भाई – बहन के अटूट रिश्ते को दर्शाता हैं। यह हिन्दू धर्म का एक बड़ा ही पवित्र त्यौहार हैं जो भाई – बहन के रिश्ते को मजबूत करता हैं। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता हैं। इसे भैया दूज या यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता हैं। इस दिन बहने बिना कुछ खाएं पिएँ अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी आयु एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

भैया दूजImage Source: 

यह भी पढ़ें – भैयादूज स्पेशल : अनरसे की मिठाई

भैया दूज की कथा :

पौराणिक कथाओं के अनुसार सूर्य पुत्री यमुना शापित होकर नदी बन गई थी। वह अपने उद्गम स्थल हिमालय से निकलकर मथुरा के एक स्थान पर विश्राम किया करती थी, जिसे आज विश्राम घाट के नाम से जाना जाता हैं। यमुना के भाई यमराज उसके निवेदन पर एक बार कार्तिक शुक्ल के दिन मिलने के लिए आये। जिन्हें देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उस दिन यमुना ने अपने भाई यमराज का प्रसन्नता के साथ स्वागत किया और रोली, चंदन लगाकर उसकी आरती उतारी। उन्हें स्वादिष्ट पकवान बनाकर भी खिलाएं।

भैया दूजImage Source: 

इस प्रेम भक्ति को देख यमराज बहुत खुश हुए और उनसे कुछ मांगने को कहा। तब बहन यमुना ने अपने भाई यमराज से कहा कि आप हर साल इसी दिन मेरे घर आया करो और जो भी भाई – बहन इस दिन मेरे जल में स्नान करेगा वह यमलोक के कष्टों से मुक्त हो जाएगा। यमराज ने उनकी बात स्वीकार कर ली और वहां से विदा ले लिया। तब से लेकर आजतक इस रीति को लोग मनाते चले आ रहें हैं। इसी वजह से भैया दूज को यमराज तथा यमुना जी का पूजन किया जाता हैं। इस दिन प्रत्येक भाई अपनी बहन की रक्षा की प्रतिज्ञा लेता हैं और उसे उपहार देता हैं।

भैया दूजImage Source: 

यह भी पढ़ें – धनतेरस पर दीपक जलाना क्यों जरूरी है

पूजन की विधि :

इस दिन सभी बहने स्नान करके निराहार भगवान विष्णु एवं गणेश जी का पूजन करती हैं। इसके बाद अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारती हैं फिर अपना व्रत तोड़ती हैं। इस दिन यमुना नदी के तट पर नहाना और अपने बहन के घर भोजन करना अच्छा माना जाता हैं। इस दिन भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं।

भैया दूजImage Source: 

यह भी पढ़ें – इस दीवाली ट्राई करें ये लेटेस्ट खूबसूरत और चूड़िया

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments