झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं नारियल तेल

-

हमारी उम्र जैसे-जैसे बढ़ने लगती हैं उसके साथ ही कई तरह की त्वचा संबंधी परेशानियां भी होने लगती हैं। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ जो समस्याएं सबसे ज्यादा परेशान करती हैं वो है झुर्रियों की समस्या। लेकिन क्या आप ये जानती है कि आप अपने चेहरे की झुर्रियों को नारियल तेल से भी कम कर सकती हैं। पुराने समय से ही नारियल के तेल का प्रयोग कई तरह की बीमारियों और त्वचा से संबंधित समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। नारियल का तेल ना केवल बालों की समस्याओं को कम करता हैं बल्कि अगर आप इसका प्रयोग खाद्य पदार्थों में करती हैं तो यह आपके स्वास्थ्य को भी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता हैं। नारियल का तेल आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा और यह ज्यादा महंगा भी नही होता हैं। नारियल तेल का प्रयोग कई तरह के कॉस्मेटिक प्रॉडेक्ट में भी किया जाता हैं। आज हम आपको नारियल तेल के कुछ ऐसे ही उपयोगो के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने चेहरे की झुर्रियों को कम कर सकती हैं।

oil for wrinkleImage Source:lifehacker

नारियल तेल का प्रयोग झुर्रियो के कम करने के लिए कैसे करें?
झुर्रियों के इलाज के लिए नारियल तेल का प्रयोग करना सबसे अच्छा उपाय हैं। इससे आपकी त्वचा को किसी तरह का नुकसान भी नही होता हैं। वैसे अगर आप सोच रही है कि नारियल तेल का प्रयोग करने का कोई विशिष्ट तरीका है तो ऐसा नही हैं। लेकिन अगर आप इससे किसी अन्य सामग्री के साथ प्रयोग करने की सोच रही है तो उसके लिए आपको सभी पदार्थो की मात्रा का भी ध्यान रखना चाहिए।

नारियल तेल का प्रयोग झुर्रियोImage Source: coconutco

झुर्रियों के लिए नारियल तेल का प्रयोग करते समय निम्नलिखीत चीजें का ध्यान रखे-
1. नारियल तेल का प्रयोग करने से पहले अपने चेहरे से अच्छी तरह से मेकअप को जरुर हाटा लें। अगर आप सही से मेकअप साफ किए बिना नारियाल तेल का प्रयोग करेगी तो उससे आपकी झुर्रिया कम नही होगी।
2. ठंडे पानी से अपने चेहरे को साफ कर के ही नारियल तेल का प्रयोग करे इससे आपकी झुर्रियां कम हो जाएगी। क्योकि ठंडे पानी से चेहरे पर मौजूद सभी तरह की गंदगी साफ हो जाती हैं।
3. नारियल के तेल की कुछ बूंदें ले कर उन्हें धीरे से अपने चेहरे लगाएं तथा कुछ मिनटों के लिए मालिश करते रहे। इससे आपकी त्वचा पूरी तरह से नारियल तेल को अवशोषित कर लेगी।
4. अगर आप इसका प्रयोग रोज सोने से पहले करती है तो आपके चेहरे की झुर्रियां बहुत ही कम समय में कम हो जाएगी।

अगर आप इसका प्रयोग रोजImage Source:.stylecraze

चेहरे के लिए नारियाल तेल-
चेहरे पर रोज नारियल तेल की मालिश करने से आपके चेहरे की झुर्रियां कम हो जाता हैं तथा आपका चेहरा कोमल भी हो जाता हैं। एक शोध के अनुसार नारियल तेल में जीवाणुरोधी और औषधीय गुण होता है जो कि सौंदर्य को बढ़ाने में मदद करता हैं। इतना ही नही इससे आपकी त्वचा में सही से रक्त का प्रवाह भी होता हैं। नारियल तेल को आप एक मॉइस्चराइजिंग एजेंट की तरह भी प्रयोग कर सकती हैं। अगर आप रोज एक या दो मिनट तक नारियल तेल से अपने चेहरे की मसाज करती है तो आपके चेहरे पर मौजूद झुर्रियां और निशान हल्के हो जाते हैं।

चेहरे के लिए नारियाल तेलImage Source: thefitindian

नारियल तेल का प्रयोग एंटी एजेंग के इलाज के लिए
नारियल तेल से किसी भी तरह का नुकसान नही होता है जिसके कारण आप इसको चेहरे के साथ-साथ शरीर के अन्य नाजुक अंगों पर भी प्रयोग कर सकते हैं। आप चाहे तो नारियल के तेल का प्रयोग एंटी-एजींग एजेंट की तरह भी कर सकती हैं। यह रुखी त्वचा में नमी बनाने में मदद करता हैं जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ दिखाई देती हैं। नारियल तेल से आपकी त्वचा में चमक भी आती हैं वैसे नारियल के तेल की मदद से आप अपने शरीर पर मौजूद चोट के निशानों को भी हल्का कर सकते हैं।

नारियल तेल की मदद से हमारी त्वचा पर मौजूद डेड स्किन को भी कम किया जा सकता हैं। ये आपके शरीर के सभी हिस्सो में रक्त को पहुंचाने में मदद करता हैं तथा आपके शरीर की मासपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने मे भी मदद करता है अगर आप भोजन में नारियल तेल का प्रयोग करती हैं तो उससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती हैं जिससे आपको किसी भी तरह की बीमारी नही होती हैं। अगर आप अपने बढ़ते वजन के कारण बहुत परेशान है और वजन घटाने के लिए हर तरह के तरीको का प्रयोग कर के थक गई है तो आप नारियल तेल का प्रयोग करना शुरु कर दें। नारियल तेल की मदद से आप वजन कम कर सकती हैं। इतना ही नही यह मधुमेह और कैंसर के इलाज में भी मदद करता हैं। तो अपनी दैनिक दिनचर्या में नारियल तेल का प्रयोग करना शुरु करें। इससे आपका शरीर स्वस्थ बना रहेगा।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments