भूलकर भी ना दें किसी को दीवाली पर ये तोहफे, माँ लक्ष्मी होगी नाराज

-

दिवाली का त्यौहार जितने नजदीक आ रहा है लोगों की तैयारियां उतनी ही तेजी से बढ़ती जा रही है। चारों ओर जगमग करती रोशनी के साथ बाजार भी नयी निराली चीजों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। हमारे देश में दीवाली ही एक ऐसा पर्व है जिसे हर धर्म के लोग बड़ी ही धूमधाम से मनाते है। इस दिन लोग एक दूसरे के घर जाकर अपनी खुशियों को सेलिब्रेट करते है। घर में जब मेहमान आते है तो ज्यादातर लोग उन्हे तोहफे स्वरूप चीजों को भेंट करते है।  दुसरो को दिवाली का तोहफा देना अच्छी बात हैं, पर दिवाली वाले दिन के खास अवसर पर तोहफे भेंट करना आपके लिये कई तरह की परेशानियों का कारण बन सकता है। वास्तु शास्त्र नें भी इस तर्क को स्वीकार करते हुये हमे कुछ चीजों से सावधानियां बरतने के कहा है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बस्तुओं के बारे में बता रहे है जिन्हे गिफ्ट करने से दोनों के रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं उन वस्तुएं के बारें में जिन्हें तोहफे के रूप में देने से आप अपना भाग्य खो सकते है।

दिवाली

अष्टधातु से बनी चीज –

अष्टधातु से बनी चीज

ज्योतिषशास्त्र की माने तो इस दिन तोहफों को देना और लेना ये दोनों लक्ष्मी जी रूष्ट करने के बराबर होता है। दिवाली के पहले धनतेरस की पूजा का काफी महत्त्व है। यदि इस दिन आप किसी को कोई उपहार दे रहे हैं तो ध्यान रखें वह वस्तु अष्टधातु से बनी ना हो। क्योकि इस तरह के उपहार देने से आप अपने भाग्य के साथ खेल रहे है।

लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा –

लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा

दीपावली के दिन लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा या तस्वीर किसी को उपहार स्वरूप भेट करना काफी अशुभ माना गया है।  ऐसा करने से आप अपना सौभाग्य किसी और को दे देते हैं। वास्तु शास्त्र की दृष्टि से भी धर्म से जुड़ी देवी देवताओं की मूर्तियों को गिफ्ट करना अशुभ माना गया है।

सोना-चांदी –

सोना-चांदी

दिवाली के दिन घर मे सोना-चांदी आदि लाना काफी शुभ होता है, इससे घर पर लक्ष्मी आती है। लेकिन इस दिन किसी को उपहार के रूप में सोना या चांदी देना काफी अशुभ माना गया गया है। ऐसा करने से घर की लक्ष्मी भी उसी के साथ चली जाती है। और शायद आपको भविष्य में कंगाली का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिये भूलकर भी ना करें ऐसी गल्तियां।

रुमाल

रुमाल

अक्सर हम अपने चेहरे को साफ करने के लिये किसी दूसरे के रुमाल का भी इस्तेमाल कर लेते है। लेकिन उपयोग करने के बाद उसे वाापस ना लौटाना आपकी सबसे बड़ी भूल साबित हो सकती है। किसी का रूमाल लेना या किसी को इसे गिफ्ट करना इन सभी परिस्थितियों में नकारात्मक प्रभाव डालता है। फेंग शुई के अनुसार यदि रुमाल गिफ्ट में दिया जाए तो देने वाले और लेने वाले दोनों पर इसका बुरा असर पड़ता है।

बिजनेस से जुड़ी कोई वस्तु

बिजनेस से जुड़ी कोई वस्तु

अक्सर देखा जाये कोई भी अपने कारोबारी दोस्तों को बिजनेस से जुड़ी चीजों को गिफ्ट करने की सोचते हैं। जो कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करके आप अपने बढ़ते बिजनेस की समृद्धि को किसी दूसरे को दे रहे हैं। इसलिए ऐसा करने से हमेशा बचें।

रेशम से बनी चीज –

रेशम से बनी चीज

दिवाली के दिन रेशम या सिल्क से बने कपड़ों को किसी को उपहार स्वरूप नहीं देना चाहिए, ऐसा करना बहुत बड़ा अपशकुन माना जाता है और इससे सामने वाले व्यक्ति को काफी नुकसान होता हैं। इसलिए भूलकर भी रेशम से बनी हुई चीज किसी को ना दे और ना ही ले।

नुकीली चीजें

नुकीली चीजें

ध्यान रहें ङर मं उपयोग की जाने वाली नुकीली चीजों को भी नकारात्मक प्रभाव वाला माना गया है। इसलिये यदि आप (चाकू या कैंची जैसी नुकीली )इन चीजों को किसी को गिफ्ट करते है तो आपके घर के अग्नि तत्व (रसोई घर) से बाहर चली जाती हैं इसके बाद उस विशेष स्थान पर यह अपना नकारात्मक प्रभाव बनाती हैं। यही कारण है कि ऐसी चीज को गिफ्ट करना अशुभ माना गया है। बता दें कि चाकू, कैंची या अन्य कोई भी नुकीली वस्तु को गिफ्ट करने से दो लोगों के रिश्ते में तकरार बढ़ जाती है। इसलिए ऐसी वस्तुएं कभी भी किसी को गिफ्ट में ना दें।

आप चाहे तो गिफ्ट के तौर पर स्टील और लोहे से बनी कोई भी चीज गिफ्ट कर सकते है। लेकिन ब्लैक कलर की कोई भी वस्तु ना ही अपने घर लाएं और न ही गिफ्ट करें। यदि आप धनतेरस के दिन शॉपिंग कर रहे है, तो इस दिन सिर्फ आप अपने लिए ही समान खरीदें। किसी दूसरें को खरीद कर ना दें।

दिवाली

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments