शनि जयंती को करें इन वस्तुओं का दान, घर में आएगी सुख-समृद्धि

-

आने वाली 15 मई को शनि जयंती है। इस दिन आप का दिया थोड़ा सा दान भी आपके दुर्भाग्य को दूर कर सकता है। मान्यता है कि सूर्य पुत्र शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ मास की अमावस्या को हुआ था, जोकि इस बार 15 मई को पड़ रही है। इस विशेष दिन को शनि जयंती के नाम से जाना जाता है। शनि जयंती पर वे लोग विशेष पूजन व दान आदि करते हैं जिनकी कुंडली में शनि सही स्थिति में नहीं होता। इसके अलावा सामान्य जन भी शनि जयंती के दिन कुछ चीजों का दान करके या परोपकारी कार्यों को करके शनि देव की कृपा के पात्र बनते हैं। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। शनि देव की कृपा से लोग सभी प्रकार की सुख संपत्ति तथा दुर्भाग्य से छुटकारा पा सकते हैं। अतः आप यहां बताई गई कुछ चीजों का दान कर अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकती हैं। आइये जानते हैं इन दान करने वाली चीजों के बारे में।

1 – दाल तथा तिल सहित करें ये चीजें दान

दाल तथा तिल सहित करें ये चीजें दान Image source:

शनि जयंती के इस पावन पर्व पर आप कुछ घरेलू चीजें दान कर आसानी से अपने दुर्भाग्य को दूर कर सकती हैं। आपको बता दें कि इस दिन आप काले तिल, काले उड़द, लोहे की वस्तुएं, लकड़ी की वस्तुएं, काले वस्त्र, श्रीफल तथा दवाएं दान कर सकती हैं। यदि आप शनि की दृष्टि से अपने परिवार को बचाना चाहती हैं तो आप शनि जयंती के दिन तिल के लड्डू, काले चने, आटा, साबुत उड़द, नमक या एक मीटर काला कपडा किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दे दें या फिर निकट के मंदिर में दान कर दें। शनि देव की कृपा स्वयं पाने के लिए आप 15 मई के दिन अपनी चमड़े की चप्पलें, पहने हुए कपड़े या चमड़े का अन्य सामान किसी जरूरतमंद को दें दें। ऐसा करने पर आपको शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

2 – इन परोपकारी कार्यों से पाएं शनि कृपा

इन परोपकारी कार्यों से पाएं शनि कृपाImage source:

शनि देव आपके द्वारा किये गए परोपकारी कार्यों से बहुत ज्यादा प्रसन्न होते हैं। यदि आप ज्यादा दान करने में असमर्थ हैं तो आप परोपकारी कार्य कर शनि देव की कृपा पा सकती हैं। इन कार्यों में आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकती हैं। किसी गरीब को अपने घर में खाना खिला सकती हैं। किसी बीमार को दवाएं दिला सकती हैं। किसी जरूरतमंद को आप कपड़ें दे सकती हैं भले ही वे आपके पुराने कपड़ें हों। इसके अलावा आप अपने घर के पुराने जूते चप्पल भी किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर सकती हैं। कुल मिलाकर यदि आप परोपकारी कार्यों को बिना किसी स्वार्थ के करती हैं तो शनि देव आप पर अपनी विशेष कृपा करते हैं। इस कारण आपका दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है, तो आप भी कीजिये ये उपाय और बनाइयें अपने जीवन को सुख समृद्धि से भरपूर।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments