नुकसानदेह है भोजन के बाद ठंडा पानी पीना

-

मौसम कैसा भी हो लेकिन खाना खाने के बाद ठंडा पानी ही पीने का मन करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इससे आपके शरीर को काफी नुकसान पहुंच सकता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है, साथ ही इसका असर शरीर की पाचन शक्ति पर भी पड़ता है। खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पित्ताशय को भी नुकसान पहुंचता है। एक नार्मल बॉडी का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस या 98.6 डिग्री फॉरेनहाइट होता है। इसलिए 20 से 22 डिग्री सेल्सियस का तापमान का पानी हमारे शरीर के लिए उपयुक्त होता है। खाने के बाद इससे ज्यादा ठंडा पानी शरीर के लिए हानिकारक होता है। इसके अलावा ठंडा पानी पीने से गले में टॉन्सिल्स की समस्या भी हो सकती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि क्यों ठंडा पानी खाने के तुरंत बाद पीना नुकसानदेह है और इससे आपके स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ सकता है..

मौसम कैसा भी हो लेकिनImage Source: https://www.healthsguardian.com/

कॉन्स्टीपेशन की समस्या
ठंडे पानी से शरीर में निर्मित होने वाले पाचक रस का तापमान भी घट जाता है। इससे खाना पचने में कठिनाई आती है। इसके अलावा ठंडा पानी बड़ी आंत को भी सिकोड़ देता है, इस वजह से कब्ज की समस्या होती है। इसलिए जिन लोगों को कब्ज की परेशानी हो, उन्हें ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।    कॉन्स्टीपेशन की समस्याImage Source: https://blog.drnikhilprabhu.com/

बलगम की समस्या
खाना खाने के बाद अगर ठंडा पानी पिया जाए तो शरीर में बलगम बनने लगता है। बलगम बनने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती हैं। इस वजह से खांसी और जुकाम होने का ख़तरा रहता है। इसलिए ठंडे पानी की जगह नार्मल या हल्का गुनगुना पानी ही पिएं।

बलगम की समस्याImage Source: www.reps-id.com/

फैट बनाता है
वैज्ञानिकों के अनुसार भोजन के बाद ठंडा पानी पीने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। धीमी पाचन क्रिया के कारण कब्ज की समस्या होती है। यह पानी जब भोजन से मिलकर पेट में मौजूद एसिड के कॉन्टेक्ट में आता है, तो फैट में परिवर्तित हो जाता है। फैट बढ़ने से शरीर को कई और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

फैट बनाता हैImage Source: https://www.reps-id.com/

दिल के दौरे का खतरा
कई लोग खाना खाने के एकदम बाद ठंडा पानी पीते हैं। इस आदत के कारण आपको दिल का दौरा पड़ सकता है। एक रिसर्च से पता चला है कि ठंडा पानी पीने वालों को दिल का दौरा पड़ने का खतरा रहता है। जापान और चीन के लोगों पर किए गए एक रिसर्च में यह बात सामने आई है। यहां के लोग भोजन के बाद गर्म चाय पीते हैं, ना की ठंडा पानी। इससे शोधकर्ताओं को पता चला कि इन लोगों में दिल का दौरा पड़ने की समस्या ना के बराबर है।

दिल के दौरे का खतराImage Source: https://images.indianexpress.com/

इसलिए खाने के बाद ठंडा पानी ना पिएं। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments