गर्मियों में भोजन में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ, हमेशा रहेंगी स्वस्थ

-

इस समय गर्मियों का मौसम चल रहा है। इस मौसम में यदि आप अपनी डाइट में यहां बताई कुछ चीजों को शामिल कर लेती हैं तो आपको कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है, साथ ही आप स्वस्थ भी रह सकती हैं। आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहें हैं। आपको बता दें कि यदि आप अपने भोजन में दही, रसदार फल तथा हरी सब्जियां शामिल कर लेती हैं तो आप गर्मी में होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या से आसानी से बच सकती हैं। इनके अलावा भी बहुत सी ऐसी चीजे होती हैं जो आपको अलग अलग फायदे देती हैं। यहां आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताया जा रहा है। जिनको आप इस गर्मी के मौसम में अगर अपने भोजन में शामिल करेंगी तो आप कई प्रकार शारीरिक समस्याओं और बीमारियों से बच सकती हैं। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

1- जुकिनी

जुकिनी Image source:

इसमें प्रचुर मात्रा में पेक्टिन नामक फाइबर पाया जाता है। यह फाइबर आपके दिल के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह आपके शरीर के कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है।

2- नींबू तथा पुदीने का पानी

नींबू तथा पुदीने का पानी Image source:

इसके लिए आप एक गिलास पुदीने के पानी में 2 बूंदे नींबू की डाल दीजिये। गर्मी के मौसम में यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसका सेवन आपके मेटाबॉलिजम को बढ़ाता है तथा आपके लीवर की सफाई भी करता है।

3- दही

दही Image source:

दही में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। प्रोटीन अधिक होने के कारण यह आपकी भूख को भी शांत करती है। सबसे बड़ी बात यह है कि दही में प्रचुर मात्रा में प्रोबियोटिक बैक्टीरिया होते हैं जो आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं।

4- तरबूज

तरबूज Image source:

गर्मी के मौसम में लोग तरबूज का सेवन बड़ी मात्रा में करते हैं। यह आपको हाइड्रेटेड रखता है। इसमें काफी मात्रा में पानी पाया जाता है। इसके चलते यह आपके शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। इसके सेवन से आपको भूख भी कम लगती है। तरबूज का सेवन सूरज की धूप से आपकी त्वचा पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को भी खत्म करने में मदद करता है। इस प्रकार से यदि आप गर्मी के मौसम में अपने भोजन में यह चीजें शामिल कर लेती हैं। तो आप गर्मी में होने वाली कई प्रकार की समस्याओं से आसानी से बच जाती हैं।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments