गर्मी के मौसम में मैंगो रायता से जीते सबका दिल

-

गर्मियों के मौसम में आम सबसे ज्यादा पसंद किये जाते हैं। आम से कई प्रकार की अलग अलग चीजें बनाई जाती हैं जैसे की मैंगो शेक या मैंगो कुल्फी, जिन्हें आपने कई बार खाया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम से रायता भी बनाया जा सकता है। आम का रायता बहुत स्वादिष्ट होता है। यह बेहद टेस्टी बनता है और आप इसको भोजन के बाद डेसर्ट के रूप में भी ले सकती हैं। आप अपने घर में आसानी से मैंगो रायता बना सकती हैं। आइये जानते हैं घर पर मैंगो रायता बनाने के लिए आवश्यक सामग्री के बारे में।

मैंगो रायता बनाने के लिए आवश्यक सामग्री –

  • धनिया पत्ती: गार्निशिंग के लिए
  • नारियल (कद्दूकस किया हुआ): 1 चम्मच
  • तेल: 1 चम्मच
  • कटा प्याज: 1 चम्मच
  • चीनी: 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च: 1
  • काली सरसों: 1/4 चम्मच
  • दही: 1 कप
  • पका आम: 2
  • नमक: स्वादानुसार
  • हरी मिर्च (कटी): 1
  • सरसों का पाउडर: 1/2 चम्मच
मैंगो रायताImage source:

मैंगो रायता बनाने की विधि –

मैंगो रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक बॉल में दही लें और उसमे चीनी, हरी मिर्च, नमक, नारियल तथा सरसो का पाउडर मिलाए। इन सभी को दही में मिलाने के बाद इसमे आम के टुकड़ों को डालें। अब आप कड़ाही में तेल को गर्म कीजिये तथा उसमें प्याज, सरसो तथा लाल मिर्च को डाल दें। जब प्याज गुलाबी रंग के हो जाए तो गैस को बंद कर दीजिये। इसके बाद आप कड़ाही में दही का मिश्रण डाल दें तथा सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। इसके बाद आप रायते को ठंडा होने दे तथा रायते को धनिया पत्ती से गार्निश कर सभी को सर्व कीजिये।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments