अर्ली प्युबर्टी के कारण आपकी बेटी भी समय से पहले हो सकती है मेच्योर

-

अधिकतर लोग इस और चाह कर भी ध्यान नही देते है कि उनका बच्चा बड़ी तेजी से बड़े हो रहे हैं और अगर कोई बाहर का उनसे ये बात कह दे तो लोगों को लगता है कि लोग उनके बच्चे को नजर लगा रहे हैं। लोग इसे लाख नकार ले मगर ये बात तो पूरी तरह से सच है कि आज बच्चों की शारीरिक रुप रेखा में बदलाव बड़ी तेजी से आ रहा है। जो बदलाव कुछ वर्षों पहलों तक 15 से 17 साल की उम्र में दिखते थे, वह अब 11 से 12 साल की आयु में ही दिखने लगते हैं। इसे अर्ली प्युबर्टी कहा जाता है। इससे बच्चों के बचपन का समय कम होता जा रहा है और कुछ जल्दी ही बड़े हो रहे हैं। क्या आप इसकी वजह जानते हैं। आइये आपको बताते हैं कि इन बदलावों के पीछे क्या वजह होती हैं।

1. माता पिता भी डालते हैं प्रभाव

माता पिता भी डालते हैं प्रभावImage source:

बच्चों में आने वाला बदलाव उनके माता पिता की वजह से भी पड़ता है। अगर उनके माता पिता में अर्ली प्युबर्टी आई हो तो कोई बड़ी बात नही है कि उनके बच्चों में भी इसी तरह के बदलाव आए।

2. कैमिक्ल युक्त खाद्य पदार्थे

कैमिक्ल युक्त खाद्य पदार्थेImage source:

कुछ विशेषज्ञों का इस बारे में मानना है कि कई बार यह बदलाव बच्चों की डाइट से भी पड़ता है। अगर बच्चे कैमिक्ल युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते है तो यह उनके शरीर में मौजूद ऑक्सिटोसिन हार्मोन को प्रभावित करते हैं। यही कैमिक्ल बच्चो की ग्रोथ को बढ़ाते हैं।

3. बिगड़ता लाइफस्टाइल

बिगड़ता लाइफस्टाइलImage source:

आजकल का बिगड़ता लाइफस्टाइल भी इसकी एक वजह है। बच्चों में लगातार बढ़ रहा शारीरिक गतिविधियों का अभाव भी अर्ली प्लुबर्टी की वजह बनता है। दरअसल अनियमित खान पान से बच्चों में मोटापा आता है। इसके बाद शरीर में जमा होने वाले फैट सेल एनर्जी को स्टोर नही करते बल्कि लेप्टिन नाम के हार्मोन को बनाते है। जिससे बच्चे समय से पहले जवां हो जाते हैं।

4. प्लास्टिक स्ट्फ

 प्लास्टिक स्ट्फImage source:

अर्ली प्युबर्टी की एक वजह वह प्लास्टिक भी है जिसे आज हम आमतौर पर घरों में यूज करते हैं। दरअसल प्लास्टिक को बनाने में इस तत्व को प्रयोग किया किया जाता है, वह शरीर के हार्मोंस पर प्रभाव डालता है। इससे बहुत सी लड़कियां कम उम्र में ही काफी बड़ी दिखने लगती हैं।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments