केरल के पांच हनीमून स्थल

-

केरल जिसकी सुंदरता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। जो हर लोगों को अपनी सुंदरता और आकर्षण से अपनी ओर खिंच रहा है। पर्वत-पहाड़ियों, नदियों से घिरा.. यह अनोखा पर्यटक एंव हनीमून स्थल बन चुका है। जहां चारों ओर के सुखद पहलू से आंनदित हो लोग इसकी ओर अपने आप ही खीचे चले आते है।यहां की धरती में वो अद्भुत सौंदर्य है जिसे अगर “धरती का स्वर्ग” कहा जाये, तो शायद कम होगा। चारों ओर की प्राकृतिक सुंदरता,वन्य जीवन,प्राकृतिक झीलें,कलकल करते जलप्रपात हमारे मन को मोह लेते है। यहां के समुद्र तटों की खूबसूरती,दूर दूर तक फैला असीम सागर,छोटे-बड़े नेशनल पार्क जिसमें कई प्रकार के अद्भुत जीवजंतु, रंग बिरंगे पक्षी को देख लगता है, कि प्रकृति ने अपना सारा सौंदर्य मानो केरल पर न्यौछावर कर दिया हो। यहां पर स्थित जनार्दन व आय्यपा मंदिर पर्यटकों के लिये अच्छे दर्शनीय स्थल भी मौजूद है। जो लोग अपने हनीमून के पलों को रोमांटिक करने के लिये शांतिपूर्ण स्थान की तलाश कर रहे हैं, उनके लिये केरल एक बेहतर विकल्प है। यहां का सूर्यास्त व दूर दूर तक फैला अथाह जल,चारों ओर शांति के बीच समुद्र तट के किनारे लगे नारियल व ताड़ के ऊंचे  ऊंचे पेड़, आपके हनीमून के सफर को यादगार बना सकते है। हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिये ऐसे 5 अविश्वसनीय स्थलों के बारे से अवगत करा रहे है जिसे देख आप अपने हनीमून को यादगार बना सकते है।

Couple Strolling on Beach ca. 2000 MaldivesImage Source: wp-content

अलेप्पी- खूबसूरत नहर,समुद्री किनारा और समुद्रतल की गहराईओं को अपने आंचल में समेटता अद्भुत और रोमांचकारी शहर है अलापूजा।जिसे अलेप्पी भी कहा जाता है। दक्षिणि भारत के केरल राज्य के 6 बड़े शहरों में से एक माना गया है। समुद्र और बहुत सारी नदियों के सगंम का स्थल होने  के कारण इसका नाम अल्लपा पड़ा।जैसा इसका नाम है वैसी इसकी प्राकृतिक छटा अद्भुत निराली है। प्रकृति के द्वारा रचित देवों की इस भूमि में खूबसूरत जंगल,समुद्री किनारें,ढेरों प्रवासी पक्षी,एंव पश्चिम की ओर सुंदरता का अद्भुत नाजारा है अरब सागर…यहां से अरब सागर के खूबसूरत दृश्य देखा जा सकता है। यहां हाउसबोट आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। आप एक या दो दिन के लिए एक हाउसबोट बुक करा के अरब सागर के बहते पानी में मदहोश होने के साथ यहां आसपास की नहरों, नारियल के पेड़ और हरे रंग की अविश्वसनीय सुंदरता का आनंद लें कर सकते हैं। अलेप्पी अपनी प्राकृतिक सुंदरता की मिशाल होने के कारण” पूरब का वेनिस ” के नाम से भी लोकप्रिय है।आपके हनीमून की यादों को जिंदगी भर ताजा बनाये रखने के लिये यह जगह काफी अच्छी है।

अलेप्पीImage Source: cloudfront

वायनाड – दूर देश विदेशों से आये पार्यटकों के लिए वायनाड सुंदर प्राकृतिक नजारों से परिपूर्ण वह स्थान है, जहां आकर एक असीम शांति का अनुभव होता है। यहां के समुद्र तटों के किनारे बिताई गई सुहानी शाम आपकी यात्रा के अनुभवों को यादगार बना देती है। यहां की प्राकृतिक छंटा, यहां के घने जंगल, पहाड़ नदियां झरनें,घने पेड़ पौधे जिसमें कई प्राकृतिक औषधियां, और कई तरह के प्राकृतिक स्थलों के अद्भुत दृश्य अपनी असीम संपदां को समेटे हुये हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां पर आने के बाद आपके मन का अद्भुत शांति को मिलती है क्योकि यह काफी सुंदर और शांत जगह है।

वायनाडImage Source: pinimg

थेककडी- हमारे जीवन के कुछ क्षण अगर सुखद पूर्ण बीत जायें तो जीवन की हर खुशी हमें मिल जाती है। जिससे जीवन के हर अच्छे बुरे क्षणों से लड़ने की ताकत आ जाती है।अपने जीवन के इस सुखद क्षणों को जीने के लिये आप केरल की सुखद वादियों के बीच जाने का प्लान जरूर बनायें।यहां आने के बाद आपको आभास होगा,की स्वर्ग के समान बनी इस धरती को प्रकृति ने अपनी अपार सुंदरता से नवाजा है।यहां की धरती को मानों प्रकृति ने खुश हो अपनी गोद में भर लिया हो। इसकी सुंदरता का बखान कितना भी करें कम है।यहां की सुंदरता को शब्दों से बंया नही किया जा सकता है। यहां की छोटी बड़ी नदियां, पहाड़, झीलें, हरें भरे जगंल चहचहाते रगंबिरंगे पक्षी  हमारे मन को मोह लेते है। यहा के शांति पूर्ण वातावरण से मन को अपार शांति प्राप्त होती है।

थेककडीImage Source: 1.bp.blogspot

कोवलम –अर्धचंद्र आकार के तीन समुद्री तटों में से एक समुद्री तट है कोवलम …जो केरल तट रेखा पर स्थित मालाबार नाम के एक छोटे से गांव पर बसा हुआ है। यह योगा आर्युवेदिक तेल मॉलिश,एरोमा थेरेपी आदि के कारण काफी जाना जाता है। अपने हनीमून को शानदार बनाये रखने के लिये यह स्थान काफी अच्छा है यंहा पर रहने के लिये आपको अपने बजट के अनुसार कम खर्चे के साथ रहने खाने की सभी व्यवस्थायें असानी से मिल जायेगी। यहा पर आपको कई प्रकार की प्राकृतिक औषधियां मिल सकती है। यहां की असीम सुंदरता के कारण इसे दक्षिण “भारत के स्वर्ग ‘ के रूप में भी जाना जाता है।

कोवलमImage Source:swamiupendra.files

मुन्नार –केरल के सबसे आकर्षक हिल स्टेशनों में से एक है मुन्नार…यह स्थल हनीमून जोड़ों के लिए एक आदर्श स्थल के रूप में प्रसिद्ध है । यह स्थल प्राकृतिक सुंदरता की चादर लपेटे हुये हर किसी को अपनी ओर मोहीत कर लेता है। हरे भरे चाय के बगान,ऊंचे नीचे घास के मैदान कई प्रकार के जीव जंतु,एंव कई प्रकार के पक्षियों का बसेरा यहां आपको देखने को मिलेगा।यहां के लहरदार पर्वतों पर धुंध की चादर का अद्भुत नजारा जो नीलकुरिंजी के नीले फूल इन ढालों को अपने फूंलों के इन रगों से रगं लेते है।यह नाजारा काफी मनमोहक लगता है। पर आपको जानकर यह हैरानी होगी कि इस पौधे का फूल 12 बर्षों में इक बार खिलता है। अतिंम समय इस फूल को खिलते हुये 2006 में देखा गया था।

मुन्नारImage Source: jagranyatra

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments