अपनाएं दाम्पत्य जीवन से जुड़ी हमारी यह टिप्स, दूरियां बदल जाएगी नजदीकियों में  

-

कई बार महिलाओं की कुछ छोटी मोटी गलतियों के कारण उनके पति और उनमें दूरियां बढ़ जाती है। दूरियां बढ़ने पर दोनों के बीच के प्यार तथा सम्मान में भी कमी आने लगती हैं। ऐसी स्थिति में बहुत सी महिलायें शिकायत करती हैं। देखा जाएं तो ये सब छोटी-छोटी गलतियों की वजह से होता है। मगर यदि महिलायें यहां बताई टिप्स को अपने जीवन में अपनाएंगी तो उनके और उनके पति के बीच की दूरियां लगातार घटती चली जाएंगी। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

यह भी पढ़ें – ये हेल्दी हैबिट्स पति-पत्नी के रिश्तों में लायेंगी प्यार की नई उमंग

1 – ताने न दें  

ऐसी कई महिलाएं होती हैं, जो हर किसी बात के लिए अपने पति को ही जिम्मेवार ठहराती हैं। वे कुछ न कुछ बोल कर उनको परेशान करती ही रहती हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए पुरुष उनकी बातों पर ध्यान न देकर बात को खत्म करने की कोशिश करते हैं तो महिलाओं को लगता है कि वे उनकी बात पर ध्यान नहीं दे रहें हैं। ऐसे में दोनों के बीच झगड़ा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। अतः आपको चाहिए की आप समस्या का हल आराम से अपने पति के साथ बैठ कर निकालें न की लड़कर।

दूरियांImage source:

2 – अपने पति पर न करें शक  

कई महिलायें अपने पति की हर बात पर शक करती हैं। यदि पति का खाना खाने का मन नहीं होता तो वे समझती हैं की अब उनका पति बाहर से खाना खा कर आने लगा है। यदि पति आराम करना चाहता है तब वे कई बातों को लेकर उन पर शक करती हैं। ऐसे में सही बात यह है कि आपको अपने पति से प्रेम से बात कर उनकी समस्या को सुनना और समझना चाहिए न की उन पर शक करना चाहिए।

यह भी पढ़ें – जानिए रिश्ते को मजबूत बनाने वाले इन टिप्स के बारे में

3 – काम को लेकर न करें प्रश्न

बहुत सी महिलाओं की आदत होती है कि वे पति के काम को लेकर कई प्रकार के सवाल करना शुरू कर देती हैं। इस प्रकार की बातें किसी भी पुरुष को सही नहीं लगती। पति ऑफिस का काम वहीं छोड़कर आया है अतः अब ऑफिस की बात कर अपने पति के मन पर अतिरिक्त दवाब न डालें। जो वह करता है उसको करने दें।

4 – पुरानी बातों को न उठाएं

पति-पत्नी के बीच छोटे मोटे झगड़े तो चलते ही रहते हैं। ऐसे में कई बार महिलाएं पुरानी बातों को उखाड़ती हैं। जिसके कारण पति को गुस्सा आ जाता है। इसके बाद दोनों ही एक दूसरे को नीचा दिखाना शुरू कर देते हैं। ऐसा असल में होना नहीं चाहिए जो बीत गया उसको फिर से जीवंत न करके आप अपने तथा अपने पति के बीच वर्तमान में प्यार को बढ़ाने का कार्य करेंगी तो आपका भविष्य भी सुखद और अच्छा रहेगा।

दूरियांImage source:

5 – अन्य टिप्स  

अपने पति की जरूरतों तथा उनकी पसंद नापसंद का ख्याल जरूर रखें। महिलायें पति से बराबर के अधिकार की कामना रखती हैं। ऐसे में उनको भी अपने पति को बराबर का सम्मान देना चाहिए। अपने मायके तथा ससुराल के बीच फर्क न करें बल्कि दोनों को सामान समझें। एक दूसरे को भरपूर समय दे, इससे आप दोनों में प्रेम बढ़ेगा तथा नजदीकियां बढ़ेंगी।  

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments