जानिये अरेंज मैरिज के फायदों व खूबियों के बारे में

-

विवाह हर व्यक्ति के जीवन का एक अहम फैसला होता है। अपने विवाह के लिए हर व्यक्ति अपनी सूझबूझ तथा समझदारी से बहुत से फैसले लेता है, लेकिन जब बात लव मैरिज तथा अरेंज मैरिज के बीच की होती है तो ज्यादातर लड़के लड़कियां अरेंज मैरिज को सुनते ही परेशान हो जाते हैं तथा उनके मन में बहुत से प्रश्न उठ खड़े होते हैं। देखने में आता है कि तमाम प्रकार के प्रश्नों के बाद भी आज लोग घर वालो की मरजी से ही शादी करने में विश्वास रखते हैं। शायद आज भी लोगों को इसके फायदे अच्छे से पता हैं और इसलिए ही देश में अधिकतर लोगों का झुकाव इसकी ओर अधिक हैं। असल में इस विवाह के लाभ अपने में अहम होते हैं जो भविष्य में पति-पत्नी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज आपको इसके लाभों के बारे में ही जानकारी दे रहें हैं। आइये जानते हैं इन लाभों के बारे में।

यह भी पढ़ें – परिवार की पसंद से अरेंज मैरिज करने वाले हसीन सितारे

1 – समाज में इज्जत

भारत की संस्कृति में रिश्तों के साथ साथ समाज को भी पूरी इज्जत दी जाती है। जब आप अरेंज मैरिज करते हैं तो आपके धर्म और गौत्र में ही आपका विवाह होता है। इस प्रकार से न सिर्फ घर के लोग बल्कि समाज के लोग भी आपको पूरी इज्जत तथा सम्मान देते हैं।

अरेंज मैरिजImage source:

2 – नहीं करना होता समझौता –

समान धर्म व गौत्र में शादी होने के चलते आपको किसी दूसरे परिवार के त्यौहार तथा संस्कारों को समझने जैसी समस्याएं नहीं आती। हां कुछ रिवाज अलग होते हैं तो उनको समझाने के लिए आपके ससुराल वाले होते ही हैं। अतः आपको किसी प्रकार का समझौता नहीं करना पड़ता।

3 – फैमली का सपोर्ट

इसमे परिवार का पूरा स्पोर्ट मिलता है। चाहें आपके व्यक्तिगत जीवन में कोई समस्या आती हो या आपके शादीशुदा जीवन में। परिवार के लोग आप दोनों का पूरा साथ देते हैं तथा हर प्रकार की समस्या का समाधान निकालने में आपकी पूरी सहायता करते हैं।

यह भी पढ़ें – लव मैरिज या अरेंज मैरिज जानें कौन सी है बेहतर

4 – मिलता है पूरा सम्मान  

अरेंज मैरिज में लड़की तथा लड़के को दोनो परिवारों से पूरा सम्मान मिलता है। असल में यह विवाह दोनों ही परिवारों की रजामंदी से होता है इसलिए दोनों ही परिवार शादी से बेहद खुश होते है और इस शादी में लड़की का रूप रंग देखने के स्थान पर उसकी खूबियों को देखा जाता है।

अरेंज मैरिजImage source:

5 – आपकी पसंद का ख्याल  

इस विवाह में आपकी पसंद का पूरा ख्याल रखा जाता है। विवाह से पहले एक दूसरे को समझने के लिए आप दोनों को पूरा समय दिया जाता है। अतः यदि आपको सामने वाला शख्स पसंद है तो आप हां कर दें वरना आप मना कर सकते हैं। अतः इस विवाह में आपकी पसंद का भी पूरा ख्याल रखा जाता हैं। इस प्रकार से अरेंज मैरिज के बहुत से लाभ होते हैं। यही कारण है कि आज भी देश में सुरक्षित तथा सुखी जीवन के लिए इसी विवाह को पसंद करते है।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments