आम के इन हेयर पैक का इस्तेमाल कर बालों को बनाएं चमकदार

-

जैसा कि आप सभी जानती हैं कि गर्मियों के मौसम में आम ही एक ऐसा फल है, जिसका सेवन करके आपको बहुत सुकून मिलता है और उस फल का नाम आम है। आज हम आपको बताने जा रहें हैं कि आप किस तरह से आम को एक हेयर पैक के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। एक हेयर पैक के रूप में आम बेहतरीन तरीके से काम करता है। आप आम का इस्तेमाल कर इसे अपने बालों में एक हेयर पैक की तरह आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।

आइए आज हम आपको आम के ऐसे 5 हेयर मास्क के बारे में बताते हैं जिनका इस्तेमाल आप घर पर करके आसानी से स्वास्थ्य और पोषण पा सकती हैं।

यह भी पढ़ेः आम के पत्ते हैं सेहत के लिए वरदान

हेयर पैकImage Source: 

1. आम के साथ ऑलिव ऑयल हेयर पैक (Mango With Olive Oil Hair Pack)

Mango With Olive Oil Hair PackImage Source: 

सामग्री

• ऑलिव ऑयल – 2 चम्मच
• मध्यम आकार का आम – 1

विधि

1. एक ब्लैंडर में इन दोनों चीजों को ब्लैंड कर आप एक स्मूथ पेस्ट बना सकती हैं।
2. इसके बाद आप इसे अपने लंबे बालों में लगा लें। इसे आधे घंटे के लिए बालों में लगा लें।
3. अब अपने बालों को पानी से धो लें।
4. आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल रात के समय करते हैं तो आपके बाल और भी बेहतरीन होते हैं।

यह भी पढ़ेः आम के पत्ते में छुपे हैं कई औषधीय गुण

2. आम और अंडे की जर्दी का हेयर पैक (Mango with egg yolk hair pack)

Mango with egg yolk hair packImage Source: 

सामग्री

• अंडे की जर्दी- 2
• पका हुआ आम – 1
• दही – 2 चम्मच

विधि

1. आप आम और उसके पल्प को एक बाउल में निकालकर इसमें दही और अंडे की जर्दी मिला लें।
2. इसके बाद ब्लेंडर में इन सारी चीजों को पीस लें।
3. अब आप अपने स्कैल्प और बालों में इस पेस्ट को लगा लें। इसे 40 से 45 मिनट तक अपने बालों में लगा रहने दें।
4. इसके बाद एक माइल्ड शैम्पू से अपने बालों को धो लें।
5. इस पैक में कई विटामिन और पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कि हमारे बालों के लिए बेहतरीन होते हैं। इससे हमारे बाल मजबूत और सॉफ्ट होते हैं।

3. आम और पपीता का हेयर पैक (Mango and papaya hair pack)

Mango and papaya hair packImage Source: 

सामग्री

• नारियल का तेल – 1 चम्मच
• आम – 1
• पपीता का स्लाइस – 1

विधि

1. इन सारी चीजों को एक साथ मिलाकर अपने बालों के लिए एक मिक्चर तैयार कर लें।
2. इसे अब 2 घंटों के लिए अपने बालों में लगाएं रखें। इसके बाद आप एक माइल्ड शैम्पू से अपने बालों को धो लें।
3. ऐसा करने से आपके बालों में चमक और कोमलता वापस आ जाएगी।

यह भी पढ़ेः जानिए कितना सुरक्षित है गर्भावस्था के दौरान आम खाना

4. आम के साथ एलोवेरा जैल हेयर पैक (Mango and aloe vera gel hair pack)

Mango and aloe vera gel hair packImage Source: 

सामग्री

• एलोवेरा जैल – 1
• आम का पल्प – 1
• कैस्टर ऑयल – 1 चम्मच

विधि

1. इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर आप अपने बालों में इस पेस्ट को लगा लें।
2. इसे 1 घंटे के लिए बालों में लगे रहने दें। इसके बाद एक माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करके आप अपने बालों को धो लें।
3. इससे आपके बाल बेजान होने से बचे रहेंगे और आपको दोमुंहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा।

यह भी पढ़ेः अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए इस तरह बनाएं मिल्क वैक्स

5. आम और केले का हेयर मास्क (Mango and Banana Hair Mask)

Mango and Banana Hair MaskImage Source: 

सामग्री

• एशेंशियल ऑयल – कुछ बूंदें
• केला – 1
• आम – 1

विधि

1. आम के पल्प और केले को एक साथ मिक्स कर लें।
2. इसके बाद इसमें आप एशेंशियल ऑयल मिला लें।
3. अब इस मिक्चर को अपने बालों में लगा लें। इसे एक घंटे बालों में लगाएं रखने के बाद एक माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल कर लें।

यह हेयर पैक हमारे रूखे और बेजान बाल भी बेहतरीन हो जाते हैं।

आप भी इन हेयर पैक का इस्तेमाल करके अपने बालों को सुंदर बना सकती हैं। आम के इस हेयर पैक से आपके बाल स्मूद और सुंदर हो जाएंगे।

यह भी पढ़ेः शरीर के इन हिस्सों से अनचाहे बालों से छुटकारा पाना होता है मुश्किल

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments