उत्साह और उमंग से मनाएं बैशाखी का खास पर्व

-

वैशाख माह में आने वाला महत्वपूर्ण त्योहार बैसाखी को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। बैसाखी का आगमन प्रकृति के बदलाव को दर्शाता है। यह त्योहार अत्यंत उल्लास और उमंग के साथ पूरे देश में मनाया जाता है। बैसाखी का यह त्योहार बैसाख महीने की संक्रान्ति, यानि कि पहली बैसाख को मनाया जाता है।

image source:

हम आपको बता दें कि ऐसा माना जाता है कि हजारों साल पहले देवी गंगा इसी दिन धरती पर उतरी थीं। उन्हीं के सम्मान में हिंदू धर्मावलंबी पारंपरिक पवित्र स्नान के लिए गंगा के किनारे एकजुट होते हैं। बैसाखी का पर्व भारत के हर राज्य में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। केरल में इस त्योहार को विशु का नाम दिया गया है, तो वहीं असम में इसे रोंगाली बिहू, बंगाल में नब बर्षा, बिहार में वैषाख और तमिलनाडू में इसे पुथंडू के नाम से जाना जाता है। बैसाखी का पर्व पंजाब के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में काफी धूमधाम से मनाया जाता है।

यह भी पढ़ेः ऊंचे पर्वतों से घिरी हैं कौसानी की सुन्दर वादियां

बैशाखी का पर्व खास तौर पर पंजाब राज्य में काफी जोश के साथ मनाया जाता है, इतना ही नहीं इसे पंजाब का प्रमुख त्योहार माना जाता है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों इतने धूमधाम से इस त्योहार को मनाया जाता है।

1 किसानों के लिए खास दिन
बैसाखी का संबंध फसल के पकने से होता है। इस दिन से गेहूं की फसल को काटने की शुरुआत होती है, जिसके कारण किसाना काफी खुश होते हैं, क्योंकि अब उन्हें फसल की ज्यादा रखवाली करने की चिंता नहीं सताती। इस त्योहार के अनुसार पंजाब के लोग पूरे रीति-रिवाज से भांगड़ा और गिद्धा करके इस पर्व को मनाते हैं।

image source:

2 व्यापारियों के लिए भी खास है यह दिन
इस दिन भगवान शंकर और देवी दुर्गा की पूजा अर्चना भी होती है। कई जगह व्यापारी आज के दिन अपने नए वस्त्र धारण करके अपने बहीखातों की शुरुआत करते हैं।

image source:

यह भी पढ़ेः पर्वतों की रानी ‘मसूरी’ में करें अपना वीकेंड इंजॉय

3 मौसम में हुए परिवर्तन का पर्व
बैसाखी का त्योहार तब होता है जब सर्दियों खत्म हो जाती हैं और गर्मियों की शुरुआत होने लगती है। इसी के आधार पर इस पर्व को भी मनाया जाता है।

image source:

4 खालसा पंथ की स्थापना
1699 में बैसाखी के दिन ही सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। सिखों में यह त्योहार सामूहिक जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

image source:

यह भी पढ़ेः भारत के ऐसे धार्मिक स्थल जहां पर जाने से होता है सुखद एहसास

 

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments