चौथा नवरात्र- शक्ति का चौथा रूप मां कुष्मांडा

-

शुक्रवार को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन शुरू हो जाएगा और इस दिन सूर्य लोक में सूर्य के समान प्रकाशमान अष्ट भुजाओं वाली मां जगदम्बा के चौथे स्वरूप की पूजी कि जाती है। आज के दिन सभी भक्तगण श्रद्धालु एक हो कर आदिशक्ति मां जगजननी देवी कुष्मांडा के स्वरूप की उपासना करते हैं। सृष्टि को उत्पन्न करने वाली मां स्वरूपा आदि शक्ति है, जो सूर्य के समान प्रकाशित होकर पूरे भूमंडल में बिखर कर प्रकाशमान होती है।

यह भी पढ़ेः- तीसरा नवरात्र- शक्ति का तीसरा रूप मां चंद्रघंटा

माना जाता है कि ब्रहमांड की उत्पति इन्हीं देवी के द्वारा की गई है। सिंह की सवारी करने वाली मां जगदम्बा को कुम्हड़े की बलि प्रिय है और कुम्हड़े को संस्कृत में कुष्मांड के नाम से जाना जाता है। इसलिए इस देवी का नाम कुष्मांडा पड़ा। सूर्यलोक में रहने की शक्ति और क्षमता केवल इन्हीं में पाई जाती है। इनके शरीर की कांति और प्रभा सूर्य की भांति ही दिव्यमान होती है। इनके चेहरे के तेज से दशों दिशाएं आलौकित होती है। इन्हीं के बढ़ते तेज का प्रकाश आज पूरे ब्रहमांड में प्रज्वलित हो दीप्तिमान हो रहा है।

Image Source:

आदिशक्ति मां जगजननी देवी कुष्मांडा को प्रसन्न करने के लिए पूरे विधि-विधान के साथ विशेष मंत्रों का जाप कर, उनकी पूजा-आराधना करना चाहिए। ऐसा करने से भक्तों को रोग एवं दुखों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा उन्हें यश, बल, आरोग्य के साथ ही लंबी आयु प्राप्त होती है। यह देवी दुखों का नाश करती है। इनकी सच्चे मन से की जानें वाली पूजा से उपासक को सुगमता से परम पद प्राप्त होता है। इनकी भक्ति भाव के साथ की गई सेवा से श्रृदालु की हर कामनाएं पूरी होने के साथ ही घर में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ेः- चतुर्थ नवरात्र : देवी कुष्मांडा का महत्व और इनका पूजा विधान

मां कुष्मांडा को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का जाप बड़े ही भक्ति भाव के साथ अवश्य करें। मां सबका कल्याण करती है।

“सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च। दधाना हस्तपद्माभ्यां कुष्मांडा शुभदास्तु मे”

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments