इन सब वजहों से शादी के बाद बढता हैं महिलाओं का वजन

-

 

शादी करना हर एक लड़की का सपना होता हैं। शादी के बाद हर लड़की का जीवन बदल जाता हैं पर क्या आप जानते हैं कि शादी के लड़कियों की शारीरिक सरंचना में काफी बदलाव आ जाता हैं। द ओबेसिटी नामक जर्नल में हुई एक स्टडी में साबित हुआ हैं कि शादी के 5 साल बाद महिलाओं की बॉडी में बड़ी तेजी से हॉर्मोनल परिवर्तन आता हैं। इस दौरान करीब 80% महिलाओं का वजन 5 से 10 किलो बढ़ जाता हैं। अधिकतर महिलाओं के ब्रेस्ट, हिप्स, पेट और पैरों पर फैट आ जाती हैं।

यह भी पढ़े- इन बेहतरीन और उपयोगी टिप्स से करें अपना वजन कम

अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के शोध में यह पाया गया हैं कि ऐसा पति के बनने वाले शारीरिक रिश्ते के कारण होता हैं। इस रिश्ते के चलते महिलाओं के हार्मोनल सिस्टम में चेंज आता हैं, नतीजतन उनका वजन तेजी से बढ़ता हैं।

वजन बढ़ने की वजहें-
नींद न पूरी होना

here is how women gain weight after marriage 1image source:

शादी के बाद अक्सर महिलाओं को पूरी नींद न मिलने की समस्या झेलनी पड़ती हैं। अक्सर उन्हें रात को देर तक जागना पड़ता हैं और सुबह जल्दी उठना होता हैं। कम नींद के चलते उनका वजन बढ़ने लगता हैं।

यह भी पढ़े- सोने से पहले इन चीजों के सेवन से करें गुरेज, बढ़ सकता हैं वजन

बढ़ती उमर का असर-

here is how women gain weight after marriage 2image source:

उम्र के बढ़ने से महिलाओं का मैटाबोल्जिम कमजोर हो जाता हैं। इस कारण उनके शरीर में फैट बर्निंग सिस्टम धीमा हो जाता हैं। जिस कारण उनका वजन बढ़ने लगता हैं।

सोशल प्रैशर का कम होना

here is how women gain weight after marriage 3image source:

यह आम देखा जाता हैं कि शादी से पहले लड़कियों को उनके वजन को लेकर खूब टोका जाता हैं व सुझाव दिए जाते हैं पर शादी के बाद यह सब न के बराबर हो जाता हैं जिससे वह अपने वजन पर ध्यान देना बंद कर देती हैं।

देर तक टी.वी देखना

here is how women gain weight after marriage 4image source:

अक्सर शादी के बाद महिलाएं नए परिवार के साथ बैठ कर घंटो बाते करती हैं व टी.वी देखती हैं। ज्यादा देर बैठने के कारण उनका वजन बढ़ने लगता हैं।

यह भी पढ़े- आपके वजन को बढ़ने नहीं देते है यह स्नैक्स

प्रेग्नेंसी

here is how women gain weight after marriage 5image source:

अधिकतर कपल शादी के 1 या 2 साल बाद ही फैमिली प्लैनिंग कर लेते हैं। प्रैग्नेंसी के दौरान आने वाले हार्मोनल चेंज और अधिक डाईट के चलते महिलाओं के वजन में तेजी से बढ़ोतरी होती हैं।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments