भारत के ऐतिहासिक किले

-

भारत प्राचीन काल से ही संस्कृति और सभ्यता का देश रहा है इसलिए ही यहां पर संगीत और वास्तुकला जैसी विधाएं सबसे पहले यहां के लोगों को मिली। इसी वास्तुकला के माध्यम से यहां के लोगों ने बहुत से किलो और दुर्गो सहित कई ऐसी इमारतों का निर्माण किया जो आज भी उस समय का बैभवपूर्ण इतिहास को दिखाती है। बहुत से किले ऐसे भी हैं जिनको जानने के लिए कई लोगों की सारी उम्र लग गई पर फिर भी इन किलों के रहस्य न जान सके। आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे ही रहस्यमय और प्रसिद्ध किलों के बारें में बताएँगे।

1- गोलकुंडा किला –
यह किला आंध्रप्रदेश की राजधानी हैदराबाद से 11 किमी की दूरी पर स्थित है , यह किला हैदराबाद के चार आश्चर्यो में से एक माना जाता है। काकतिया राजाओं के द्वारा इस किले का निर्माण कराया गया था। इस महल की सबसे बड़ी विशेषता यह है की यदि आप इसके आंगन में खड़े होकर तालियां बजाते हैं तो उनकी आवाज को इस किले की सबसे ऊँची जगह पर सुनी जा सकता है जी की 91 मी के करीब ऊँची है।

Historical forts in india5Image Source: khabarindiatv

2- कांगड़ा किला –
यह किला हिमालय की सुन्दर वादियों में है, इसका नाम कांगड़ा किला है। यह भारत का सबसे पुराना किला है और दुनिया के पुराने किलों में इसकी गिनती होती है इस किले को कटोच वंश के महाराजा सुशर्मचंद ने बनवाया था। इस किले के जिस हिस्से में राजा रहता था उसको चांदनी महल कहा जाता था। इस किले के अंदर में व्रजेशवरी मंदिर भी स्थित है। कांगड़ा का यह किला धन संपत्ति के लिए बहुत ज्यादा प्रसिद्द किला था।

Historical forts in india4Image Source: himshimlalive

3- मेहरानगढ़ का किला-
यह किला एक पहाड़ी पर करीब 150 मी ऊपर बना हुआ है। इसको महाराजा राव जोधा ने 1459 ई में बनवाया था। इस किले तक आप जोधपुर सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं। इस किले में 7 दरवाजे हैं। यह किला जोधपुर में स्थित है और राजस्थान के बड़े किलों में से एक माना जाता है।

Historical forts in india3Image Source: khabarindiatv

4- ग्वालियर का किला-
यह किला मध्यप्रदेश के ग्वालियर में है, इस किले को ‘भारत का गिब्राल्टर’ भी कहा जाता है। इस किले को राजा मानसिंह तोमर ने बनवाया था। यह किला पहाड़ी के ऊपर बना है और इससे नीचे की घाटी और शहर का नजारा बहुत सुन्दर दिखता है। ग्वालियर में कई राजवंशो ने राज्य किया है। यह किला ब्रिटिश काल में रानी लक्ष्मीबाई और तात्यातोपे की रणभूमि भी रहा हैं। यह किला उत्तर और मध्य भारत का सबसे सुन्दर और सुरक्षित किला माना जाता है।

Historical forts in india2Image Source: ghumakkar

5- चित्तौड़गढ़ का किला-
इस किले में बहुत से ऐतिहासिक मंदिर, स्मारक तथा कुंड बने है। इस किले के अंदर जाने के लिए सुरक्षा के तौर पर 7 दरवाजे बनाये गए थे, इनको सात पोल कहा जाता है। यह किला 500 फुट की पहाड़ी पर बेराच नदी के किनारे स्थित है। इस किले की विशेषता इसके मंदिर,बुर्ज, महल और जलाशय हैं।

Historical forts in india1Image Source: dainikbhaskar
shrikant vishnoihttps://hindi.blushin.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments