अब वेस्ट चीजों से बनाएं अपने घर को बेस्ट

-

महिलाएं अपने अपने घर और खास कर किचन का विशेष ध्यान देती हैं। अपने घर को सुदंर बनाने के लिए महिलाएं अक्सर नई-नई चीजें खरीदती रहती हैं क्योंकि महिलाएं चाहती है कि उनका घर हमेशा से ही अलग और बेहतर दिखे। आपको बता दें कि घर को सजाना भी खुद को सजाकर रखने जैसी ही एक कला है। घर को नया लुक देने के लिए महिलाओं के दिमाग में ढेरों आइडिया आते रहते हैं। साथ ही टीवी और मैगजीन से भी घर को डेकोरेट करने के नए आइडिया को लिया जा सकता है, लेकिन घर को सजाने के लिए जरूरी नहीं कि आपको महंगे सामान ही बाजार से लाने पड़े। आप अपने घर पर ही पड़ी हुई बेकार की चीजों के इस्तेमाल से भी अपने घर को नया लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपको बस थोड़ा सा समय निकालने और अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करना होगा।

1. विंड चाइम
घर में पड़े पुराने चाय पीने वाले कुल्हड़ों को विंड चाइम बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इन पुराने कुल्हड़ों को आप आपने किसी भी पंसदीदी रंग से रंग सकती हैं। फिर इन सभी कुल्हड़ों को एक मजबूत धागे से बांध दीजिए। इसे ऊपर और नीचे की तरफ बांधे जिससे हवा आने पर यह आसानी से हिलें और आवाज करें। यह आपके घर की खूबसूरती को बढ़ा देंगे। इनको आप कैंडल स्टैंड के रूप में भी तैयार कर सकती हैं।

How can you utilize waste things for home decor1Image Source: blogspot

2. हैंडबैग
पुराने अखबारों से भी आप एक खूबसूरत हैंडबैग तैयार कर सकती हैं। इन बैग्स का इस्तेमाल पेन, कैंडल्स, मैगजीन और काड्र्स सहित अन्य चीजों को भी रखने में कर सकती हैं। इस बैग को बनाने के लिए आपको कुछ अखबारों को जोड़कर एक मजबूत बेस तैयार करना होगा। इसके बाद ऊपर से इस बैग में पेपर पंचिंग मशीन से पंच कर छेद बना दीजिए। इन छेदों में रिबन को लगा दीजिए। साथ ही इस बैग के बाहरी हिस्से में कुछ नया डेकोरेट भी कर सकती है।

How can you utilize waste things for home decor2Image Source: guidepatterns

3. फ्लावर वासेज
गर्मियों में हम अपने घरों में जमकर कोल्ड ड्रिक्स पीते हैं। इन कोल्ड डिंªक्स की बोतलें हमारे घरों में जमा हो जाती हैं। इन खाली बोतलों का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकती है। यहीं खाली बोतलें आपके घर की बेस्ट शोपीस का भी काम कर सकती है। इनमें आप ताजे फूलों को रखकर एक फ्लावर वास बना सकती है। साथ ही इन खाली बोतलों को आप एक गमले की तरह भी कर सकती हैं। इनमें छोटे छोटे पौधों को लगाए। जिससे आपका घर खूबसूरत को हरा भरा लगेगा।

How can you utilize waste things for home decor3Image Source: co

4. क्रिएटिव मिरर
आप घर की पुरानी वस्तुओं के इस्तेमाल से घर के प्लेन शीशों में नई जान डाल सकती है। इसके लिए आपको अपने शीशे को सबसे पहले लकड़ी के टुकड़े पर फ्रेम करवाना होगा। इसके बाद आपको इस लकड़ी के फ्रेम को सितारों, बीड्स या स्टोंस से सजाना होगा। आप इसे कलर भी कर सकती है। इससे आपका शीशा खूबसूरत और बेहतरीन दिखेगा।

How can you utilize waste things for home decor4Image Source: wordpress

5. नाइट लैंप
पुराने चार्ट पेपर और न्यूज पेपर्स की सहायता से आप एक बेहतरीन नाइट लैंप को तैयार कर सकती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप पेपर को चौकोर आकार में काट लें। इसके बाद इसे लैंप के चारों ओर चिपका दीजिए। इस बात का ध्यान देना होगा कि यह कागज और बल्ब से न चिपके। क्योंकि अगर यह बल्क से चिपकेगा तो जल्द ही वह कागज जल जाएगा।

How can you utilize waste things for home decor5Image Source: parentinghealthybabies

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments