इन घरेलू उपायों को अपनाएं, चक्कर को दूर भगाएं

-

चक्कर आना एक ऐसी समस्या है जिसमें इंसान को अपने आस-पास का सब कुछ घूमता ही नजर आता है। अक्सर लोगों के साथ ऐसा हो जाता है। वहीं गर्मियों के दिनों में यह समस्या कुछ ज्यादा ही लोगों को होती है। यह एक ऐसी अवस्था होती है जिसमें इंसान की आंखों के आगे अंधेरा छाने लगता है। कई बार वह गिर भी जाते हैं। लोगों को चक्कर कहीं भी और कभी भी आ सकता है। जैसे कि गाड़ी चलाते वक्त, नहाते वक्त, सीढ़ियां चढ़ते या उतरते वक्त। ऐसे वक्त में कई बार बड़ी दुर्घटनाएं भी घट जाती हैं। यह काफी गंभीर अवस्था होती है। जिसमें इंसान अपना बैलेंस खो बैठता है। वहीं ऐसी हालत से डरे हुए कई लोग इस समस्या को हल्के में ना लेते हुए डॉक्टरों की तरफ रुख करते हैं। साथ ही कई तरह की दवाइयों का सेवन भी करते हैं, लेकिन आज हम आपको इस समस्या से निजात दिलाने वाले घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं…

Business Woman Stress And HeadacheImage Source: progressiveseattle

1. इस समस्या से निजात पाने के लिए तुलसी एक कारगर उपाय है। आपको तुलसी के पत्तों को शहद में मिलाकर चाटना चाहिए। यह एक ऐसा घरेलू उपचार है जिससे आपको इस समस्या से काफी जल्दी निजात मिलेगी।

Home remedies to get rid of dizziness2Image Source: webdunia

2. वहीं जान लें कि अगर आप तुलसी के पत्तों का रस निकालकर उसमें थोड़ी सी चीनी को मिलाकर इसका सेवन करते हैं तो भी आपकी ये समस्या काफी हद तक ठीक हो सकती है।

Home remedies to get rid of dizziness3Image Source: newspatakha

3. लौंग के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। इससे भी चक्कर की समस्या से निजात पाई जा सकती है। इसके लिए बस आपको दो लौंग को लेना है। फिर इन दो लौंग को आधा गिलास पानी लेकर इसे उबालना है। फिर आप इस पानी को पी लें। आपको यकीनन इस समस्या से निजात मिलेगी।

Home remedies to get rid of dizziness4Image Source: khabarindiatv

4. आंवला भी चक्कर से निजात दिलाने में काफी कारगर है। इसके लिए आपको पहले सूखे आंवले लेने हैं। फिर करीबन दस ग्राम के करीब इसका पाउडर बनाकर दस ग्राम ही धनिया पाउडर के साथ इसको मिला लें। फिर इसे एक गिलास पानी में भिगो लें और अगली सुबह इसे मिलाकर अच्छे से पिएं।

Home remedies to get rid of dizziness5Image Source: blogspot

5. चक्कर की समस्या से छुटकारा पाने में खरबूजे के बीज भी काफी असरदार हैं। इसके लिए बस आपको खरबूजे के बीजों को पीसकर उन्हें घी में भून लेना है। फिर इसे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में रोजाना सुबह शाम लेना है। इससे चक्कर की समस्या काफी हद तक सही हो जाएगी।

Home remedies to get rid of dizziness6Image Source: samaylive

6. मुनक्का से भी चक्कर आने बंद हो जाते हैं। इसके लिए आपको 20 ग्राम मुनक्का को घी में सेंककर सेंधा नमक डालकर खाना है। इससे आपको चक्कर आने बंद हो जाएंगे।

Home remedies to get rid of dizziness7Image Source: amazonaws

7. जिन लोगों को चक्कर ज्यादा आते हैं उन्हें दोपहर के खाने के दो घंटे पहले और शाम के नाश्ते में फलों के जूस का सेवन करना चाहिए। जान लीजिए कि रोजाना जूस पीने से चक्कर की समस्या दूर हो जाती है, लेकिन जूस को पीते वक्त इसमें किसी तरह का कोई मीठा या मसाला ना डलवाएं। वहीं अगर आप चाहें तो जूस की जगह फलों का सेवन भी कर सकती हैं।

Home remedies to get rid of dizziness8Image Source: aljamila

8. चक्कर आने पर लोगों को नारियल का पानी पीना चाहिए। नारियल पानी को पीने से भी चक्कर आना काफी हद तक बंद हो जाता है।

Home remedies to get rid of dizziness9Image Source: intoday

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments