इस तरह से पा सकते हैं परफेक्ट पाउट

-

अपने होठों को सुंदर और आकर्षक दिखाने की चाहत हर महिला की होती है। कुछ लोगों के होठ प्राकृतिक रूप से सुंदर होते हैं तो कुछ महिलाएं मेकअप से अपने होठों को आकर्षक लुक देती हैं। आमतौर पर यह बात मानी जाती है कि भरे और थोड़े मोटे होंठ अच्छा लुक देते हैं, जबकि पतले होंठ चेहरे की खूबसूरती को कुछ हद तक प्रभावित करते हैं। ऐसे में अगर आपके होंठ पतले हैं तो हमारे द्वारा बताए जा रहे टिप्स से आप उन्हें अच्छा लुक देकर परफेक्ट पाउट बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में-

1. क्रीमी टेक्स्चर वाली लिपस्टिक होंठों को एक्स्ट्रा लेयर देती है। इससे आपके पतले होंठ का अच्छा लुक आ सकता है। शैंबोर, एस्टीलॉडर, वाइएसएल, मैरी के व क्लीनिक इसके लिए मुफीद होंगे।

How to get perfect pout1Image Source: net

2. इस बात पर ध्यान दें कि लिप ग्लॉस या लिपस्टिक का एक कोट लगाने के बाद इसे दोबारा लगाएं।

3. आपको यह भी पता होना चाहिए कि लिप कलर लगाने से पहले एक्सफोलिएशन जरूरी है। इससे होंठ चिकने और मुलायम रहते हैं। बाजार में एक्सफोलिएटिंग लिप स्क्रब आसानी से मिल जाता है। फिर भी अगर यह उपलब्ध ना हो रहा हो तो आप बच्चों के मुलायम ब्रिसल वाले ब्रश को होठों पर गोलाई में घुमाते हुए स्क्रब करें।

Woman's lips strewed with sugarImage Source: shopify

4. इसके साथ-साथ कॉस्मेटिक पाउडर होंठ पर लगाएं।

5. लिपस्टिक लगाने के बाद टिश्यू पेपर से होठों को थपथपाएं। इसके बाद एक बार फिर लिपस्टिक का एक कोट होठों पर लगाएं।

6. अगर आप अपने होठों को लस्टर लुक देना चाहती हैं तो इसके लिए लिप ग्लॉस लगाएं।

How to get perfect pout3Image Source: blogspot

7. इसके साथ-साथ शिमर हाइलाइटर को अपनी उंगली के पोर पर लेकर होंठों के बाहरी कोनों पर लगा सकती हैं।

8. अगर आपकी त्वचा व्हीटिश है तो मीडियम टोंस-पिंक, बेज, पेल पीच व ऑरेंज रंग को चुनें।

9. होठों के अच्छे लुक के लिए बाल व त्वचा के रंग पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर आपके बाल व त्वचा डार्क हैं तो डीप टोंस जैसे मैरून, फूशिया, डार्क चॉकलेट, प्लम, वाइन व रूबी कलर ट्राई करना चाहिए।

How to get perfect pout4Image Source: wordpress

10. इसके साथ-साथ ऑलिव टोंड वाली त्वचा के लिए वॉयलेट व पेल लैवेंडर कलर सबसे अच्छा माना जाता है।

इस पर भी ध्यान दें-
आजकल न्यूड लिप्स चलन से बाहर हैं। लिपस्टिक के रंग में फ्लैशी रेड, चेरी रेड व ब्लड रेड कलर पसंद किया जा रहा है, पर इन्हें लेते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि रेड का जो शेड आप पर अच्छा लगे उसे ही लें।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments