नाश्ते में ऐसे बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी चीजी फ्राइड टोस्ट

-

 

नाश्ते में कुछ स्पेशल और क्रिस्पी खाने को मिल जाएं तो खाने का मजा ही कुछ और है। अलग आप टोस्ट या सैंडविच बनाकर खाना पसंद करती हैं या फिर अलग – अलग तरह के टोस्ट बनाकर खाने का शौंक रखती हैं तो आज हम आपके लिए चीजी फ्राइड टोस्ट की रेसिपी लेकर आएं हैं। जिसे आप घर पर आसानी से बना सकती हैं, यह खाने में बेहद टेस्टी होते हैं। आइए जानते हैं चीजी फ्राइड टोस्ट बनाने की विधि के बारे में।

यह भी पढ़ें – घर पर बनाएं हेल्दी ग्रिल्ड वेजिटेबल टोस्ट, मिलेंगे स्वास्थय संबंधी कई फायदे

चीजी फ्राइड टोस्ट के लिए जरूरी सामग्री –

• तेल – 2 चम्मच
• प्याज – 60 ग्राम
• लहसुन – 1 चम्मच
• रेड चिल्ली सॉस – 1 चम्मच
• सोया सॉस – 1 चम्मच
• पनीर – 80 ग्राम
• कैचप – 11/2 चम्मच
• मोजेरेला चीज
• ब्रेड स्लाइस
• एग वॉश
• पानी
• ओट्स
• धनिया पत्ता – गार्निश के लिए

यह भी पढ़ें – इस तरह बनाएं वेज चीज टोस्ट

चीजी फ्राइड टोस्ट बनाने की विधि –

1. चीजी फ्राइड टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में तेल डालें और इसे गर्म करें।
2. अब इसमें लहसुन डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
3. अब इसमें प्याज डालकर फ्राई करें।
4. जब प्याज अच्छी तरह फ्राई हो जाएं तो इसमें सोया सॉस, कैचप और रेड चिल्ली सॉस डालकर पकाएं।
5. फिर इसमें पनीर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
6. ब्रेड स्लाइस को लें और उसके हार्ड कॉर्नर को काट लें।
7. इसे रोटी की तरह बेल कर प्लेन कर लें।
8. पहले से तैयार किया हुआ मिश्रण को इसके बीच डालें और इसके ऊपर मोजेरेला चीज डालें।
9. फिर इसके ऊपर दूसरी ब्रेड स्लाइस रखकर इसे बंद कर दें।
10. अब इसे गोल आकार में काट लें और इसको साइड से बंद करने के लिए इसके चारों तरफ पानी लगाएं।
11. अब इसे एग वॉश में डीप करें और बाद में ओट्स में डीप करें।
12. फिर एक अन्य पैन में तेल डालकर गर्म करें और इसे गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।
13. इसके एक्स्ट्रा तेल को निकालने के लिए इसे तेल से निकालकर अब्सॉर्बेंट पेपर में रखें।
14. इसे धनिया पत्ता के साथ अच्छी तरह गार्निश करें।
15. आपका चीजी फ्राइड टोस्ट बनकर तैयार है। अब आप इसे गर्मा – गर्म सर्व कर सकती है।

चीजी फ्राइड टोस्टImage Source:

यह भी पढ़ें – लगी हो तेज भूख तो झट से बनाएं पनीर चीज टोस्ट

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments