कैसे बनाएं बालों को सीधा और चमकदार

-

ये रेश्मी ज़ुल्फें,ये शरबती आँखे  जिन्हें देखकर जी रहे है सभी…
लंबे, घने और काले चिकने बाल किसे नहीं अच्छे लगते। बात जब खूबसूरती की चले तो जुल्फों के बगैर हर तारीफ अधूरी लगती है। बात बिल्कुल पते की है कि सुंदर चिकने एंव घने बाल किसी भी महिला या पुरुष को आकर्षक बनाने में 90 प्रतिशत भूमिका निभाते हैं। वैसे तो कहा भी गया है किसी भी स्त्री की सुंदरता उसके बालों से झलकती है।तभी तो बालों को सुंदरता का प्रतीक गया है | सुंदर घने बाल अपने आप मे विश्वास जगाते है | कम बालो के कारण शर्म महसूस होती है और आत्मविश्वास की कमी भी होती है जो की मानसिक तनाव का कारण बनती है | बाजार मे बहुत सारे उत्पाद उपलब्ध है जो की बालों को घना बनाने मे आपकी मदद करते है। बाल सीधे हो या घुंघराले दोनों में अगर चमक और रुखापन दिखे तो उन बालों की सारी सुंदरता खत्म हो जाती है। पर देखा गया है कि बालों को लेकर महिलाएं अक्सर परेशान रहती है किसी के घुंघराले बाल है तो उससे परेशान, तो कोई अपने सीधे बालों से परेशान… वैसे तो बालों को अपने अनुसार ढालने के लिये कई तकनीकी साधन आ चुके है जिससे आप अपने बालों को मनचाहा रूप प्रदान कर सकते है। और उन्हें सुदर बना सकते है। आइये, आज हम आपको ऐसे ही राज की बाते बता रहे है जिससे आप अपने बालो को हमारे द्वारा बताये गये उपायों से अपना मनचाहा रूप दे सकती है। किस किस प्रकार से आप अपने बालों को तैयार कर सकती है।

लंबे, घने और काले

1.वैज्ञानिक प्रक्रिया के द्वारा आप अपने बालो को कैसे सीधे कर सकती है।
2.बालों को कोमल,मुलायम चमकदार बनाने के फायदे और नुकसान
3.बालों को घूंघराले करने के फायदे और नुकसान

बालों को घूंघराले करनाImage Source: https://img.bezzia.com/

4. बालों को सीधे करने के फायदे और नुकसान
5.सीधे बालों के लिये घरेलू उपचार क्या है।

सीधे बालों के लियेImage Source: https://www.enrichsalon.com/

6.सीधे बालों की देखभाल करने के तरीके
7.सीधे बालो की तुलना में घुंघराले बाल अच्छे होते है?
8. हेयर क्रीम और उत्पादों का द्वारा बाल सीधे किये जा सकते है।

हेयर क्रीम और उत्पादोंImage Source: https://www.zubaidabeauty.com/

9. बालो के लिये आप क्या कर सकती है क्या नही..
इस ब्लॉग के जरिये हम यहां आपको ये बताने जा रहे है कि आप अपने बालों को किस तरीको का इस्तेमाल करके अपने बालों को नया लुक और नया आकार दे सकती है।

1.वैज्ञानिक प्रक्रिया के द्वारा-आप अपने बालो को कैसे सीधे कर सकती है।
आज का समय के इस फैशन से भरे दौर में बालों को सवारने का ट्रेंड समय के अनुसार बदलता रहता है लोग उसी के अनुसार अपने बालों को नया लुक प्रदान करते है। ये उपचार दो तरीके से किये जाते है स्थाई और अस्थाई ….अस्थाई बालो सो समय के अनुरूप बदला जा सकता है। जैसे इस समय सीधे बालो का ट्रेंड काफी चल रहा है जिनके बाल घुंघराले है वो इन तकनीकी सहायता से अपने बालों को अस्थाई रूप से सीधे करवा रहे है। जिससे आपके बाल कुछ समय तक सीधे रह सकते है। इस तकनीक के उपयोग में बालों को सीधा करने के लिये रसायन का उपयोग होता है। और हेयर स्ट्रेटनर को ज्यादा तापमान में ऱखकर बालो की जड़ों से लेकर नीचे तक ले जाया जाता है जिससे बाल सीधे हो जाते है। गरम उपकरण की इस प्रक्रिया से बाल बाद में रूखे और बेजान भी हो जाते है।हमारे बालों की जड़ काफी कमजोर भी हो जाती है। इसके अलावा बालो को सीधा करने के लिये और भी रासायनिक चीजों का प्रयोग किया जाता है। लेकिन बालों शैंपू से नही धोया जा सकता है नही तो बाद में इसका असर खत्म हो जाता है।

वैज्ञानिक प्रक्रियाImage Source: https://i.ytimg.com/

बालों को सीधा करने के लिए कई और प्रकार के रसायन का प्रयोग किया जाता है। जैसे सोडीयम हाइड्राक्सासइड, अमोनीयम थायोग्ला इकोलाइट…. बालों में इन रसायन का उपयोग करने के बाद शैम्पू से धोने पर इसका असर खत्म हो जाता है।और इसके अलावा इससे एलर्जी होने की संभावनाये भी बढ़ सकती है।

2.बालों को कोमल, मुलायम चमकदार बनाने के फायदे और नुकसान
अपने बालों को सुंदर मुलायम और चमकदार बनाने के लिये आपको जादूई उगलियों से क्रीम को पहुंचाना है बालों की जड़ो तक ..आप अपनी तर्जनी उंगली के द्वारा क्रीम को पूरे बालों की जड़ो पर लगाये पर याद रहे कि बालों पर लगाने से पहले आप अपने बालों को अच्छी तरह से गीला कर ले। पूरे बालों की जड़ो पर लगाने के बाद अपने हाथों से धीरे धीरे समाज करें। इसके बाद नार्मल पानी से बालों को धो लें। आप देखेंगे आपके बाल कितने मुलायम और चमकदार दिखते है। पर यह उपचार आपके बालों पर 2-3 दिन तक ही रह सकता है।

बालों को कोमल, मुलायमImage Source: https://i1.wp.com/

फायदे- यह एक रासायनिक पद्धति है इसमे उपकरणों की सहायता की जरूरत नही पड़ती। इसे उगलियों के द्वारा ही लगाकर बालों को सुंदर चमकदार बनाया जा सकता है। यह आपके बालों को सुंदर मुलायम बनाने का सबसे सही तरीका है।
नुकसान- ये केमिकल होने के कारण हमारे बालों को खराब कर देता है। इसके अलावा जड़ों पर मसाज करने से बालों के अंदर के पौष्टिक तत्व खत्म हो जाते है |

3.बालों को घूंघराले करने के फायदे और नुकसान
जिनके बाल घुंघराले होते है उन्हें अक्सर अपने बाल बनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि घुंघराले बाल हल्के और लहरदार होने के कारण जल्द ही उलझ जाते है और जिन लोगों के बाल सीधे होते है वो अक्सर सोचते है ही उनके बाल घुंघराले होते तो अच्छा होता| जिन लोगों को घुंघराले बाल है उनका ये जानना आवश्यक है की आप के बाल प्राकृतिक रूप से क्या कर सकता है और क्या नहीं| घुंघराले बाल बनाने के लिये हेअर स्ट्रेटनिंग थर्मल आयरन का प्रयोग किया जाता है।जिसमें बालों को सीधे हीट दी जाती है। उसके बाद दोबारा बालों को रीबॉडिंग करने के लिये अन्य तरीकों का उपयोग कर बालों को घुंघराला बनाया जाता है। इस प्रक्रिया के बाद बालों को 2या 3 दिन तक नही धोया जाता । इस प्रकार से बार बार इस तरह से करने से बालों का प्राकृतिक बांड टूट जाता है।

बालों को घूंघराले करनेImage Source: https://www.extension-society.com/

फायदे- बालों को घुंघराले बनाने का सबसे अच्छा तरीका है आपके बाल सुंदर चमक के साथ घुंघराले बन जाते है। जो कम से कम 1 वर्ष तक बने रहते है।
हानि- बालों पर बार बार गर्म छड़ की प्रक्रिया दोहराने से बाल रूखे और बेजान हो जाते है। और बार बार के इस उपचार को करने से आपको हमेशा बचना चाहिये।

4.बालों को सीधे करने के फायदे और नुकसान
इस उपचार के द्वारा आप अपने बालों को मनचाहा आकार दे सकते है आपके बाल सीधे हो या घुघंराले आप इस प्रक्रिया को अपनाकर अपने बालों को नया लुक दे सकती है। और सुंदर बना सकती है। पर आने वाले बालों में आप कोई परिवर्तन नही कर सकते है।
हम अपने बालो को अस्थाई रूप से इन गर्म छड़ों की सहायता से कोई भी रूप दे सकते है जो महज 4से 5घंटे के लिये ही होते है अगर आप अपने बालों को गीला करती है तो वो अपने फिर वही मूल रूप में आ जाते है।

बालों को सीधे करने के फायदेImage Source: https://img.aws.livestrongcdn.com/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments