इन आदतों से कुछ ही दिन में छूट जाएगी सिगरेट की लत

-

जिसने कहा सही कहा है कि किसी भी चीज की शुरूआत करना इतना मुश्किल नहीं होता जितना उसे छोड़ना…ये बात हर चीज पर लागू होती है। हम सिगरेट पीने की लत की बात कर रहें है। आजकल लोग शौक- शौक में ये सोच कर सिगरेट पीना शुरू कर देते हैं कि बस एक बार ट्राय कर लेते हैं। ऐसा करते-करते कब वो हमारी आदत लत में तब्दील हो जाती है इसका आपको अंदाजा भी नहीं होता है। सिगरेट पीने की लत से पीछा छुड़ाना बेहद मुश्किल होता है। हर व्यक्ति को इससे होने वाली बीमारियों के बारे में पता होता है लेकिन वो चाह कर भी इसे छोड़ नहीं पाता है। सिगरेट से फेफड़ों की बीमारियां, दिल के रोग और अस्थमा जैसी कई खतरनाक बीमारियों का खतरा रहता है। महिलाओं में भी स्मोकिंग की आदत बढ़ती जा रही है। अगर आप भी इन खतरों को ध्यान में रखते हुए सिगरेट की लत को खत्म करना चाहती हैं तो आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि किन आदतों से आप इस आदत से छुटकारा पा सकती हैं।

tromaktikoImage Source :https://3.bp.blogspot.com/

अगर ध्यान दें तो हम यह पाएंगे कि इस आदत में सिर्फ पुरुष ही शामिल नहीं है बल्कि आजकल महिलाएं भी इसकी शिकार हैं। ज्यादातर सिगरेट पीने की लत कॉर्पोरेट जगत में काम कर रही महिलाओं में देखी गई है, लेकिन आपको बता दें कि महिलाओं को सिगरेट से और ज्यादा खतरा है। तो चलिए जानते हैं उन आदतों के बारे में जो आपकी सिगरेट की लत से निजात दिला सकती हैं।

  • हम आपको इस बात से वाकिफ करा दें कि जब तक आप इस आदत को नहीं छोड़ना चाहेंगी तब तक ये लत आपका पीछा नहीं छोड़ेगी। तो सबसे पहला कदम है आप खुद को इस चीज के लिए तैयार करें। इसके बाद आप इस बात पर ध्यान दें कि आपका पूरे दिन का शेड्यूल क्या है? यानी आपको किस समय सिगरेट पीने की तलब उठती है।
3e8aef32a987b6f86a809d9911324de6Image Source :https://nebula.wsimg.com/
  • यह जान लेने के बाद कि आपको किस समय सिगरेट पीने का मन करता है वो समय एक कागज पर लिख लें और घर की दीवार पर चिपका दें। इसके बाद उस कागज को आप रोज देखें। आपको ये टिप अजीबो गरीब लग रहा होगा लेकिन ये सच में कारगर है।
n-WOMAN-WRITING-628x314Image Source :https://i.huffpost.com/
  • इसके अलावा सिगरेट की लत को छोड़ने के लिए आप अपने पास ढेर सारी च्युइंगम रख सकते हैं, लेकिन उन च्युइंगम में चीनी की मात्रा नहीं होनी चाहिए। फिर आपको जब भी सिगरेट की तलब हो तब च्युइंगम चबा लें। इसे आप हमेशा अपने साथ रखें। आपको बता दें कि च्युइंगम खाने से सिगरेट की आदत कम होगी और तनाव भी कम होता है।
swwwImage Source :https://www.topsante.com/
  • सिगरेट छोड़ना कोई आसान काम नहीं है तो बेहतर होगा कि आप इस दौरान अपने किसी शौक के साथ जुड़ जाएं। इससे आपका दिमाग सिगरेट की तरफ कम जाएगा और आपका दिमाग व्यस्त रहेगा।
  • सिगरेट को छोड़ते समय लोगों के होठ सूखना आम है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि अपने साथ हमेशा एक लिप बाम जरूर रखें और समय के साथ साथ होठों पर लगाती रहें।
landscape-1445358292-best-lip-balm-imageImage Source :https://pentlja.si/
  • सिगरेट की लत को छोड़ने के दौरान एक काम करना बिल्कुल ना भूलें। अपनी दिनचर्या में 10 मिनट का समय निकाल कर रोज सुबह और शाम खुली हवा में जाकर बैठें। इससे आप ताजा महसूस करेंगे और आपको कॉन्फिडेंस आएगा।
corbisImage Source :https://www.ecestaticos.com/
  • इस दौरान जितना हो सके उतना पानी पिएं। दिन में कम से कम 10 से 12 ग्लास पानी जरुर पिएं। ये आपके शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर निकालेगा जो सिगरेट पीने के दौरान जमा हो गई थी।
toxin-20140923-13093123Image Source :https://www.phunuvagiadinh.vn/
  • इसके अलावा अपने परिवार और दोस्तों के संग अपना समय व्यतीत करें। अपनी सिगरेट छोड़ने की लत को उनसे साझा करें वो आपको इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे और उन्हें आप पर गर्व होगा। इसके साथ एक काम जरूर करें कि आपके जो दोस्त सिगरेट पीते हैं उनसे दूरी बना लें। इसकी बजाय उन दोस्तों के संपर्क में रहें जो सिगरेट नहीं पीते हैं।
Avoid-pub-snipJPGImage Source :https://i4.irishmirror.ie/
  • आप सिगरेट पर खर्च करने वाले रुपयों को एक पिगी बैंक में डालें। इससे आपको अंदाजा लगेगा कि आप अपनी बुरी आदत पर कितना खर्च करते हैं। इसके अलावा आपको इकट्ठे किए गए रुपयों को देख कर आपको खुशी होगी।
o-PIGGY-BANK-facebookImage Source :https://www.dialectica.lc/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments