शक्ति का दूसरा नाम है नारी…

-

हमारी भारतीय संस्कृति ने सदैव ही महिला जाति को पूज्यनीय कहा जाता है, क्योंकि जिस तरह से एक पक्षी के पंख के बिना उसका जीवन अधूरा है, उसी तरह से इस धरती को पूर्ण करने के लिए नारी के बिना इस जग का निर्माण अधूरा माना गया है, क्योंकि नारी के बिना पुरुष की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

यह भी पढ़ेः-महिला दिवस से पूर्व अमिताभ बच्चन ने समाज को दिया अनोखा संदे

नारी शक्ति की बात करें, तो भले ही आज का भारत 21वीं सदी की ओर बढ़ते हुए विकास के रास्ते पर काफी तेजी से बढ़ रहा हो, पर आज भी हमारा समाज पुरुष प्रधान बनकर ही रह गया है। भारतीय समाज में महिलाओं को आज तक वह स्थान प्राप्त नहीं हो सका है, जिसकी वह हकदार रहीं है।

image source:

भले ही महिलाओं को समान अधिकार दिए जाने की बात करें, तो महिलाएं काफी पहले समय से ही पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती आ रही हैं। लेकिन आज के समय की महिलाएं पुरूषों की अपेक्षा काफी आगे निकल कर काम कर रही है। चाहें फिर वो ओलंपिक हो, या कोई भी अन्य खेल, किसी भी क्षेत्र में उसकी योग्यता पुरूषों से कम नहीं आंकी गई है। आज वो सीमा पर सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मनों को पछाड़ने में भी अपना योगदान दे रही है।

image source:

यह भी पढ़ेः- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन नारी शक्तियों को सलाम

कई क्षेत्रों में तो भारतीय महिलाओं ने ऐसे कारनामे कर दिखाए है, जिनके बेहतर योगदान को देखते हुए देश उनके जज्बे को सलाम करता है। आज सरकार ने उनके लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया हुआ है। इस योजना में घोषित प्रथम महिला बैंक उल्लेखनीय है।

image source:

पर इसके बावजूद भी हमारे देश में महिलाओं के प्रति हो रहें अत्याचार की चीखों ने देश पर और भारतीय नारी की सुरक्षा पर एक प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। दिल्ली गैंगरेप, पंजाब के तरण-तारण में सरेआम युवती की पुलिस द्वारा की गई पिटाई और पटना में महिला शिक्षकों पर किया गया लाठीचार्ज हमारे देश की दंरिदगी का सबसे बड़ा उदाहरण है।

यह भी पढ़ेः- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- देश की असली मर्दानी आईपीएस महिलाएं

यदि देखा जाए तो भारतीय अबला कही जाने वाली नारी भले ही दिल से कोमल हो, पर अपनी शक्ति के सामने वो कमजोर भी नहीं है, तभी तो अपने कौशल जज्बे के दम पर उसने अपने ही देश में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान कायम की है।

image source:

आज ये अबला नारी ही समाज और देश के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे रही है। ऐसे में यदि दैत्य रूपी मानव बार-बार इस नारी जाति का संघार करेगा तो किस प्रकार से कहा जा सकता है कि महिलाओं के लिए यह देश सुरक्षित है। तभी तो नारी की बढ़ रही चीखों को सुनकर हर मां अपने आंचल को सहला कर यही कहती है कि इस देश ना आना मेरी लाडो..

image source:

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments