किचन भी आपको कर सकता है बीमार

-

घर की सबसे महत्वपूर्ण जगहों में से एक होता है किचन। किचन से ही सभी को खाना मिलता है। घर के इसी किचन से सभी के लिए प्यार से खाना बनाकर परोसा जाता है। जिससे घर के सभी लोग स्वस्थ होते हैं और अपने कामों में निरंतरता बना पाते हैं। हमारी सेहत को बनाए रखने में सहायक किचन कई बार हमारी सेहत को खराब करने की भी वजह बन जाता है। इसकी बड़ी वजह किचन में इस्तेमाल होने वाले बर्तन होते है। महिलाएं कई बार अपना किचन साफ सुथरा रखती हैं। साथ ही खाने को भी बड़ी ही सावधानी और हाईजीन के साथ बनाती हैं, फिर भी घर के लोग हमेशा बीमार रहते हैं। इसकी वजह होते हैं बर्तन।

बाजार में घूमते हुए अगर महिलाओं को कोई डिनर सेट दिख जाए, तो जब तक महिलाएं उस डिनर सेट को अपने घर पर न ले आए तब तक उन्हें चैन नहीं पड़ता। खूबसूरत डिनर सेट लाकर कई बार आप बीमारियों को घर पर दावत ही दे देती हैं। इसलिए आज हम आपको किचन में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों के बारे में बता रहे हैं कि इनसे आपकी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है।

1. प्लास्टिक कुकवेयर
आपके किचन में मौजूद प्लास्टिक कुकवेयर आपको बीमार कर सकते हैं। अक्सर हम अपना खाना माइक्रोवेव में गर्म करने के लिए प्लास्टिक के कंटेनर का ही इस्तेमाल करते है। प्लास्टिक के कंटेनरों में खाना गर्म करने से कुछ केमिकल्स बनते हैं। जिनसे सीधे तौर पर हमारा पचान तंत्र खराब होता है। रिसर्च में देखा है कि इन केमिकल्स से कैंसर होने का खतरा बना रहता है। इसलिए माइक्रोवेव के लिए बनाई गई प्लास्टिक का इस्तेमाल करना बेहतर होता है।

पानी की जिन बोतलों का हम इस्तेमाल करते है उनमें भी रेटिंग होती है। यह 1 से 7 तक रेटिंग प्रदान की जाती हैं। इन पानी की बोतलों के नीचें एक ट्राइेऐंगल बना होता है। जिसमें यह रेटिंग लिखी होती हैं। 1 नंबर वाली बोतल ठीक होती हैं। इसके बाद के नंबरों से पता चलता है कि इस बोतल के निर्माण में कितने टॉक्सिक का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन पानी की बोतलों में गर्म पानी और तेज धूप में रखने से भी बचें। साथ ही जूस और कोल्ड ड्रिंक में पानी को रखने से भी बचना चाहिए।

health kitchen cleanliness and hygiene1Image Source: flixcart

2. नॉन स्टिक कुकवेयर
आज के दौर में हमारे किचन टैफलोन कोटेड बर्तनों का इस्तेमाल खूब किया जाता है। इसमें खाना बनाना आसान होता है। साथ ही यह आसानी से साफ भी हो जाते है। इसी के चलते हमारे किचन में इन बर्तनों ने अपनी विशेष जगह बना ली है। इन बर्तनों को बनाने में एक विशेष तरह के केमिकल का इस्ते माल किया जाता हैं। जिसके निरंतर इस्तेमाल करने से इसका सीधा असर भू्रण पर पड़ता है। इससे बच्चें के दिमाग का विकास नहीं हो पाया है। साथ ही कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती है।

health kitchen cleanliness and hygiene.jpg2Image Source: grabon

3. मेलामाइन कुकवेयर
मेलामाइन कुकवेयर का इस्तेमाल उबालने वाली चीजों के लिए नहीं करना चाहिए। मेलामाइन से बने प्लास्टिक बोल्स में खाना गर्म करने से किडनी का स्टोन होने का खतरा रहता है। मेलामाइन बोल्स में सामान्य तापमान में ही खाना रखना चाहिए। इसमें एसिडिक या लिक्विड फूड को नहीं रखना चाहिए।

health kitchen cleanliness and hygiene.jpg3Image Source: shopclues

4. स्टील कुकवेयर
यह हमारे किचन में बेहद ही कम हानिकारक होते है। आजकल बाजार में एल्युमिनियम और कॉपर की परत वाले स्टील के बर्तन मिलने लगे है। यह गर्म खाने को ज्यादा देर तक गर्म रखते हैं। इससे खाने में टॉक्सिक पदार्थ नहीं आ पाते है। इन बर्तन को स्टील वूल से साफ करने से बचें।

health kitchen cleanliness and hygiene.jpg4Image Source: wordpress

5. ग्लास कुकवेयर
अधिक समय तक ग्लास के बर्तनों का इस्तेमाल करने से सेहत पर नुकसान होने लगता है। पुराने ग्लास के बर्तनों से लीड टॉक्सिसिटी की समस्यां होने लगती है। लेकन कई वर्षों से इसे सेफ भी बनाया गया है।

 

health kitchen cleanliness and hygiene.jpg5Image Source: images-amazon

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments