मलाणा गांव- यह गांव दुनिया में लाया लोकतंत्र की सोच, जानिये इसके बारे में

-

आज दुनिया के बहुत देशों में लोकतंत्र हैं, पर आप शायद नहीं जानते होंगे कि दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने वाला गांव अपने ही देश में है। जी हां, आज हम आपको रूबरू करा रहें हैं। एक ऐसे गांव से जहां रचा गया था दुनिया का सबसे पहला लोकतंत्र। यह गांव अपने देश भारत में ही मौजूद है। भारत असल में एक ऐसा देश है जो परिवर्तन के हर दौर में दुनिया के सभी देशों को अपने साथ लेकर चला है। आज हम आपको इसका प्रमाण दे रहें हैं। आपको बता दें कि इस गांव को मलाणा गांव के नाम से जाना जाता है। यह गांव देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में स्थित है।

यहां बना था दुनिया का पहला लोकतंत्र

मलाणा गांवImage source:

इस गांव में रहने वाले स्थानीय लोगों की मान्यता है कि प्राचीन समय में जमलू ऋषि नामक एक संत इस स्थान पर निवास किया करते थे। उन्होंने ने ही यहां पर निवास करने वाले लोगों के लिए कुछ नियम बनाये थे। इन नियमों को विकसित कर एक संसदीय प्रणाली में बदला गया। इस प्रकार यहां पर दुनिया का पहला लोकतंत्र निर्मित हुआ था। यहां के लोगों की मान्यता यह भी है कि उनमें शुद्ध आर्यन लोगों के जीन उपस्थित हैं और वे सिकंदर महान के सैनिको के ही वंशज हैं।

आखिर जमलू ऋषि थे कौन

मलाणा गांवImage source:

माना जाता है कि जमलू ऋषि एक संत थे। वे अपने आप में बहुत अद्भुद व्यक्ति थे। उनके बारे में कई प्रकार की दंत कथाएं भी मौजूद हैं। कुछ लोगों द्वारी यह भी माना जाता है कि जमलू ऋषि का अस्तित्व आर्यन से पहले से था। एक अंग्रेज लेखक ने एक हिंदू पंडित के बारे में लिखा है कि एक पंडित मलाणा गांव में जाकर वहां के लोगों को ईश्वर के बारे में उपदेश दिया करता था।

इस प्रकार पहुचें मलाणा गांव

मलाणा गांवImage source:

मलाणा गांव पहुंचने के लिए आप सबसे पहले कुल्लू मनाली एयरपोर्ट पहुचें। यहां से बस अथवा टैक्सी की सहायता से कसोल पहुचें। कसोल से आप टैक्सी की सहायता से मलाणा गांव को सीधे जा सकते हैं। एयरपोर्ट से इस गांव की यात्रा में महज 2 घंटे का समय लगता है। मलाणा गांव में जून से अक्टूबर तक का समय सबसे अच्छा रहता है। वैसे यहां आप कभी भी जा सकते हैं यहां आपको सदैव अच्छा मौसम मिलेगा।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments