इस मई महीने में पड़ रहें हैं यह व्रत व त्यौहार, जानिये यहां

-

व्रत व त्यौहारों का भारत में विशेष महत्त्व माना जाता है। ये प्राचीन काल से हमारी सभ्यता का अभिन्न हिस्सा रहें हैं। हिंदू धर्म के लोग सभी व्रत व त्यौहार को विशेष श्रद्धा के साथ मनाते हैं। प्रत्येक माह कोई न कोई व्रत व त्यौहार पड़ता ही है। इस बार हम आपको मई माह के कुछ विशेष व्रतों और त्योहारों के बारे में जानकारी दे रहें हैं ताकि आप इनको मना कर अपने जीवन में विशेष पुण्य प्राप्त करें तथा अपने जीवन को अच्छे व खुशी से जी सकें। आइये जानते हैं इस माह के व्रत त्योहार के बारे में।

1 – भद्रकाली जयंती

भद्रकाली जयंती Image source:

इस दिन मां महाकाली के भद्रकाली स्वरुप का पूजन किया जाता है। देवी काली दुर्बुद्धि तथा दुर्गुणों को दूर करने वाली देवी हैं। मई माह की 11 तारीख को भद्रकाली जयंती है। इस दिन कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा हरियाणा के लोग मां भद्रकाली का पूजन कर उत्सव मनाते हैं। इस अवसर पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं।

2 – प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रत Image source:

प्रदोष व्रत को हमारे देश की स्त्रियां बड़ी संख्या में मनाती हैं। इस दिन विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु तथा परिवार की तरक्की के लिए इस व्रत को करती हैं। इस दिन देवी पार्वती तथा भगवान शिव का विशेष पूजन किया जाता है। इस माह यह व्रत 13 मई को है।

यह भी पढ़ें – इन 10 तरीकों से त्योहारों में रहें सेहतमंद

3 – वृषभ संक्रांति

वृषभ संक्रांति Image source:

वृषभ संक्रांति का पर्व प्राचीन काल से भारतीय सभ्यता का हिस्सा रहा है। यह पर्व सभी लोग अपने पूर्वजों तथा पितरों की आत्मा की शांति के लिए मनाते हैं। इस दिन ब्राह्मणों को दान देते हैं तथा भोज कराते हैं। इस दिन गौ दान करना सबसे शुभ माना जाता है। इस माह  यह व्रत 15 मई को पड़ रहा है।

4 – वट सावित्री व्रत

वट सावित्री व्रत Image source:

यह व्रत विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु तथा उसके स्वास्थ्य के लिए करती हैं। इस दिन विवाहित स्त्रियां पीपल के वृक्ष के चारों ओर सूत का धागा बांधती हैं तथा इस व्रत की कथा को सुनती हैं। यह व्रत इस माह 15 मई को है। ये सभी व्रत त्योहार इस माह ही पड़ रहें हैं। अतः आप अपने अनुकूल व्रत को रख कर अपने जीवन में उन्नति पा सकती हैं।

5 – शनि जयंती

 शनि जयंती Image source:

यह इस माह 15 तारीख को शनि जयंती भी पड़ रही है। इस दिन भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में ग्रह शांति के लिए पूजन आदि के कर्मकांड कराते हैं। इसके अलावा लोग कई प्रकार के दान आदि के कार्य भी करते हैं। मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति भक्ति तथा विश्वास से पूजन तथा दान करता है उसके जीवन में सभी प्रकार की सम्पन्नता आ जाती है।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments