घर में इस तरह बनाएं वेजिटेबल सैंडविच, यहां जानें विधि

-

कई बार असमय भूख लगने पर हम कुछ भी खा लेते हैं। मगर आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहें है जिससे आपकी भूख भी मिट जाएगी और आपकी सेहत को भी फायदा मिलेगा। कुछ भी खाने की जगह आप वेजिटेबल सैंडविच को बना कर अपनी भूख को मिटा सकते हैं। खास बात यह है कि घर पर बनाया गया यह सैंडविच बेहद स्वादिष्ट बनता है और यह न सिर्फ घर के बड़ों बल्कि बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा। इस वेजिटेबल सैंडविच को आप वैसे भी ब्रेकफास्ट में बना सकती हैं। आइये जानते हैं इसको बनाने के लिए जरुरी सामग्री के बारे में।

वेजिटेबल सैंडविच बनाने की सामग्री –

  • नमक स्वादानुसार
  • शिमला – 1 कप(पतले और लम्बे आकार में कटी हुई)
  • टमाटर – 1 (गोल पतले आकार में कटी हुई)
  • ब्रेड – 8 slices
  • प्याज – 1(गोल पतले आकार में कटी हुई)
  • खीरा – 1 (पतले स्लाइस में कटी हुई)
  • पनीर – 4 (100 ग्राम पतले स्लाइस में कटी हुई)
  • चाट मसाला
  • टोमेटो केचप (केचप) 1 चम्मच
  • पुदीना और हरी धनिया की चटनी

यह भी पढ़ें – बच्चों को खिलाएं कॉर्न चीज सैंडविच

वेजिटेबल सैंडविच बनाने की विधि –

आप सबसे पहले एक ब्रेड स्लाइस लेकर उसके ऊपर पनीर स्लाइस को रखिये। इसके बाद आप इसके ऊपर टमाटर, शिमला तथा खीरे की स्लाइस को रखें। यदि आप चाहें तो इन सभी के ऊपर आप चीज की पतली स्लाइस भी रख सकती हैं। इसके बाद आप चाट मसाला तथा नमक को ऊपर से छिड़क दें। अब एक दूसरी ब्रेड स्लाइस लेकर उसके ऊपर पुदीने की चटनी लगा लें। इसके बाद आप इस पर टमाटो कैचप भी लगा दें। अब आप दोनों ब्रेड स्लाइस को एक दूसरे के ऊपर रख कर सैंडविच मेकर में सेक लें। आपका स्वादिष्ट वेजिटेबल सैंडविच बनकर तैयार हो जाता है। इसको आप कैचप या हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व कीजिये।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments