गर्मी में बनाए ताजगी भरी आइस टी

-

हम भारतीय हर मौसम में चाय का मजा लेते हैं फिर चाहे वह सर्दी का मौसम हो या फिर गर्मी का हमें हर समय चाय पीने का चस्का चढ़ा रहता है। चाय के बिना तो दिन बिताना ही मुश्किल हो जाता है। लेकिन गर्मी के मौसम में चाय पीकर गर्मी बढ़ाना किसको पसंद है। तो ऐसे में आप आइस टी बनाकर पी सकते हैं। यह रोज की उस बोरिंग चाय से अलग होती हैं और उससे काफी अधिक स्वादिष्ट भी। आइए आपको ऐसे ही पांच आइस टी बनाने की विधि बताते हैं जिसका सेवन आप इन गर्मियों में कर सकती हैं।

1.  सेब + दालचीनी की आइस टी
आप सोच रही होंगी कि दालचीनी और सेब का कॉwatermelon iced teaब्निेशन से बनी हुई आइस टी का स्वाद कैसा होगा। लेकिन यकीन मानिए दालचीनी का स्वाद और सेब की मिठास से यह आइस टी आपकी पसंदीदा हो जाएगी। इसके लिए आपको आधा कप एप्पल जूस, आधा कप उबली हुई चाय,स्वादानुसार चीनी, चुटकी भर दालचीनी, आइस क्यूब आदि चीजों की जरूरत होगी।

 बनाने की विधि  
• सबसे पहले दालचीनी और चीनी को ग्राइंड कर लें।
• इसके बाद चाय की कुछ पत्तियां डाल कर, फिर से ग्राइंड कर लें।
• इसके बाद एप्पल जूस मिला लें और इसे एक दो सेकेंड के लिए ग्राइंड करें।
• इसके बाद बर्फ डाल कर इस ड्रिंक का सेवन करें।

तरबूज आइस टीImage Source: wordpress

2. तरबूज आइस टी
गर्मियों में तरबूज जितना अच्छा फल और कोई नहीं होता। इस फल का सेवन करने से वजन कम होता है और मेटाबोलिजम दुरुस्त रहता है। इसके लिए आपको तरबूज, नींबू का रस, चीनी, उबली हुई चाय और आइस क्यूब चाहिए।

बनाने की विधि
• सबसे पहले उबली हुई चाय को आइस क्यूब में मिला लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस मिला लें।
• इसके बाद कटे हुए तरबूज को ग्राइंड कर लें और इस जूस को उसी गिलास में निकाल लें जिसमें उबली हुई चाय और बर्फ है।
• इसके बाद इसका सेवन करें यह काफी टेस्टी होता है।

3. लेमन और मिन्ट आइस टी
नींबू और पुदीना दोनों को अगर मिला लिया जाए तो हमारे सारे शरीर में ठंडक आ जाती है। तो आइए आज आपको लेमन और मिन्ट की यह नई रेसीपी बताएं। इसके लिए आपको पुदीना, नींबू, चायपत्ती और स्वादनुसार चीनी की आवश्यकता होगी।

बनाने की विधि
• इसके लिए आपको गर्म पानी में चीनी और चाय की पत्तियों को डालकर उबालना होगा।
• जब चाय उबल जाए तो आप चाय को निकाल कर एक ग्लास में रख दें और इसका ठंडा होने तक का इंतजार करें।
• इसके बाद एक ग्लास में पुदीना की पत्तियां और नीबू के स्लाइसिस काट कर रख दें। जब चाय का पानी ठंडा हो जाए तो उसको इस ग्लास में डाल लें और सर्व करें।

लेमन और मिन्ट आइस टीImage Source: mixedgreensblog

4. आम इलाइची आइस टी
आम के साथ अगर आप इलाइची को मिला दें तो इसका स्वाद काफी लाजवाब हो जाता है। इस आइस टी को बनाने के लिए आपको उबली हुई चाय, आम का जूस, नींबू, इलाइची और चीनी की जरूरत होगी।

बनाने की विधि
• इस आइस टी को बनाने के लिए चाय पत्ती को दो कप पानी में डालकर उबाल लें, जब चाय अच्छे से उबल जाए तो इसमें चीनी और इलाइची को भी डाल दें और गैस बंद कर इसे ढंक कर रख दें।
• इसके बाद चाय को ठंडा करने के लिए रख दें।
• इसमें आधे नींबू का रस और आम का रस डाल दें।
• इसके बाद एक ग्लास में बर्फ के टुकड़ों को डाल कर ऊपर से ठंडी चाय डाल दें। इसके बाद इसे सर्व करें।

आम इलाइची आइस टीImage Source: leafycauldron

5.  लेमन लैवेंडर आइस टी
फिट और मजबूत शरीर पाने के लिए अगर चाय पीने को मिल जाए तो क्या बात है। ऐसे में आज हम आपको यह आइस टी बनाना सीखाएंगे। इसके लिए आपको नींबू, लैवेंडर सिरप, उबली हुई चाय चाहिए होगी।

बनाने की विधि
• इसे बनाने के लिए चाय का पानी बना लें जिसमें चाय पत्ती के साथ ही चीनी भी डली रहें।
• इसके बाद एक ग्लास में बर्फ के टुकड़ों को डाल दें और उबली हुई चाय इसमें डाल दें।
• इसके बाद लैवेंडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें और इसके बाद इसे सर्व कर लें। हम जानते है कि आपको यह काफी पसंद आएगा।

लेमन लैवेंडर आइस टीImage Source: chow

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments