घर में बनाएं मैंगो आइस टी

-

गर्मी के मौसम में ठंडी ड्रिंक गर्मी को मात देने में मददगार साबित होती है। ऐसे में लोग सॉफ्ट ड्रिंक पीना पसंद करते है जो कि आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में क्यों ना मैंगो आइस टी को बनाया जाए जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है और आपको गर्मी में राहत पहुचाएगी। तो आज हम आम को नयापन देंगे और बनाएंगे मैंगो आइस टी। आपको नाम सुन कर लग रहा होगा कि आप इसे घर में बनाकर किसी झमेलें में फस जाएंगी। लेकिन अगर आप ऐसा सोच रही है तो आप गलतफैहमी की शिकार है।

आवशयक सामग्री

  •  आम
  •  चायपत्ती. 2 छोटे चम्मच
  •  नींबू का रस. आधा बड़ा चम्मच
  •  स्वादानुसार चीनी
  •  पानी. 4 कप
  •  पुदीना पत्तियां. 5 से 6
Mango Iced Tea 1Image Source:

बनाने की विधि

  •  आम को छिल लें और उसे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसे पीसकर पेस्ट बना लें
  •  इसके बाद आम के इस पेस्ट को फ्रिज में रख लें और गैस पर एक बर्तन में गर्म पानी रख लें।
  •  इसके बाद गर्म पानी में चाय पत्ती मिलाकर 10 से 15 सैकेंड के लिए इसे पकाएं।
  •  गैस बंद कर लें और 5 मिनट के लिए बर्तन को ढककर रखें।
  •  इसके बाद चाय पत्ती को छानकर फ्रिज में ठंड़ा होने के लिए रख दें।
Mango Iced Tea 2Image Source:
  •  ठंड़ा होने पर इस पानी को मिक्सर जार में डालकर इसमें आम का पेस्ट, चीनी और नींबू का रस मिला लें।
  •  इसके बाद इसे मिक्सर में 2 मिनट तक चलाएं।
  •  आपकी मैंगो आइस टी बनकर तैयार है, इसे ऊपर से गार्निश करने के लिए पुदीने की पत्ती की मदद लें और फिर सर्व करें।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments