राजस्थान का मेनाल है पर्यटन का संगम

-

राजस्थान में वैसे तो कई प्रकार के पर्यटन स्थल हैं और बहुत से लोग देश-विदेश से यहां आकर इन स्थानों पर घूमते हैं। इन्ही स्थानों में से एक है मेनाल। यह स्थाल अपने नैसर्गिक वैभव, कई प्रकार के मंदिरों तथा वाटर फॉल आदि के लिए बेहद जाना जाता है जिस कारण से बहुत से पर्यटकों की रूचि का केंद्र सालों से बना हुआ है। यह स्थान  पुरातत्व,धर्म और पर्यटन का अनोखा संगम है…तो चलिए आज हम आपको कराते है भारत के एक खूबसूरत शहर की सैर जिसे देखकर आप हो जाएंगे इसके मुरीद…

कहां और कैसा है मेनाल –
यह स्थान चित्तोड़ राज मार्ग पर स्थित बूंदी नामक स्थान से करीब 100 किमी दूरी पर स्थित है तथा चित्तोड़ से करीब 70 किमी की दूरी पर स्थित है। यह स्थान यूं तो छोटा ही है पर यह ऐतिहासिक महानाल मंदिर और अपने प्राकृतिक सौंदर्य के कारण बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। इस स्थान पर मेनाल नामक नदी है जो की एक झरने के रूप में 100 फ़ीट गहरे गड्ढे में गिरती है और एक घाटी का निर्माण करती है। इस झरने रुपी नदी का पानी ऊपर से ग्रेनाइट की सख्त चट्टानो पर जिस स्थान पर गिरता है उस स्थान के ठीक दाहिनी और शिवालय तथा महानाल मठ स्थित है। महानाल मठ के परिसर में और भी कई मंदिर बने है जिनको आप वहां देख सकते है कहा जाता है की इन मंदिरों का निर्माण दिल्ली और अजमेर के राजपूत राजाओं ने अपने कार्यकाल में कराया था। 10 वी और 11 वी शताब्दी में यह महानाल मठ शैव संप्रदाय का प्रसिद्ध स्थान रहा है। यहां का महानालेश्वर मंदिर शिव मंदिर काफी खूबसूरत है। मंदिरों की दीवार पर काफी कलात्मकता दिखाई पड़ती है और बहुत सी मूर्तियां भी बनी हुई हैं। मेनाल में वैसे तो पुरे साल भर लोग घूमने के लिए आते रहते हैं पर यहां पर आने का सबसे अच्छा समय बरसात का है। उस समय मेनाल का झरना बहुत ज्यादा तेजी से नीचे की और गिरता है और चारों और बहुत ज्यादा हरियाली होती है।

कहां और कैसा है मेनालImage Source: dainikbhaskar

मेनाल के आसपास के पर्यटक स्थाल –
मेनाल के आसपास भी अनेक पर्यटक स्थल हैं जहां पर आप घूमने का आनंद ले सकते हैं और अपनी यात्रा को और भी अधिक खूबसूरत बना सकते हैं। मेनाल के साथ में आप चित्तौडग़ढ़ और बूंदी भी घूम सकते हैं। यहां पर उम्मेद भवन पैलेस और चित्रशाला भी देखने लायक जगह है। चित्रशाला की दीवार आपको रासरंग की बहुत सी कहानिया चित्रों के माध्यम से दिखाती हुई मिलेगी

मेनाल के आसपासImage Source: wordpress

वही दूसरी और चित्तौडग़ढ़ शहर अपने मंदिरों, दुर्गो और किलों के लिए बहुत मशहूर है, यहां पर आप बहुत से किले और मंदिरों का आनंद ले सकते हैं। मेनाल के साथ साथ आप सेवन फॉल और मिंडकी महादेव के झरनों का आनंद उठा सकते है इसके अलावा आप बिजौलिया नामक स्थान से मात्र 8 किमी दूर भड़क्या माताजी के जल प्रपात का भी लुफ्त उठा सकते हैं जो की काफी प्रसिद्ध है। खोकी और कनेर की पुतलियां नामक झरना भी यहां काफी लोकप्रिय है जो की खनिज क्षेत्र सुखपुरा खड़ीपुर में स्थित है।

वही दूसरी औरImage Source: indiaonapage

जानकारी के लिए बता दे की मेनाल को 1956 से भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया हुआ है। वर्तमान में यहां की देखभाल पुरातत्व विभाग करता है। पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां पर विभाग द्वारा एक होटल भी स्थापित किया गया है।

जानकारी के लिएImage Source: cloudfront
shrikant vishnoihttps://hindi.blushin.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments