सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के लाभ

-

हम सभी ये बात जानते हैं कि सुबह के वक्त अगर एक गिलास पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर पीया जाए तो यह हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। शहद का सेवन अगर गर्म पानी के साथ किया जाए तो वजन घटता है। इसे नियमित रूप से लेने से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। हम यहां आपको गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के कुछ लाभ बता रहे हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है।

सुबह के वक्त गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के कई लाभ हैं

1. पाचन में सुधार
अच्छी पाचन शक्ति के लिए सुबह के समय गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना चाहिए। इससे पेट साफ़ रहता है। नींबू में ऐसे एसिड मौजूद होते हैं जो सही पाचन क्रिया में मदद करते हैं, साथ ही शरीर से अवांछित विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में भी सहायक होते हैं। शहद एक एंटी बैक्टीरियल के तौर पर काम करता है। यह शरीर में होने वाले किसी भी तरह के इन्फेक्शन को दूर करने में सहायक है।

पाचन में सुधारImage Source: shorouknews

2. एनर्जी लेवल बढ़ाए
गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर में उर्जा का स्तर बढ़ता है। शरीर में ऊर्जा की अधिकता से बॉडी के मेटाबॉलिज्म में वृद्धि होती है। साथ ही शरीर की कार्यप्रणाली भी बढ़ती है। सुबह के वक्त गुनगुने पानी में शहद का सेवन करने से आप दिन भर एनर्जेटिक रहते हैं और चुस्ती के साथ अपने सभी कार्यों को पूरा करते हैं।

एनर्जी लेवल बढ़ाएImage Source: dnevni

3.वजन कम करने में सहायक
गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से कम भूख लगती है, क्योंकि इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है। इससे भूख की इच्छा जल्दी नहीं होती। साथ ही यह शुगर लेवल को भी घटाता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। अगर नियमित रूप से गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिला कर पीया जाए तो आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी और आप समय पर खाना खाएंगे। इससे आपकी थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ ना कुछ खाने की आदत नहीं रहेगी और आपका वजन भी कम होने लगेगा।

वजन कम करने में सहायकImage Source: click

4. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए नींबू के कई लाभ है। नींबू में क्लींजिंग तत्व होता हैं जो ब्लड को शुद्ध करने में सहायक हैं। यह शरीर में नई ब्लड सेल्स का निर्माण करता है। अगर नींबू को गुनगुने पानी और शहद के साथ लिया जाए तो यह स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह स्किन को बैक्टीरिया से बचाता है। अगर आप स्वस्थ व दमकती हुई त्वचा चाहती हैं तो यह आपकी स्किन के लिए काफी लाभकारी है।

स्किन के लिए फायदेमंदImage Source: daliulian

5. विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर
शहद व नींबू डले गुनगुने पानी में विटामिन्स, एंटी ऑक्सीडेंट्स और कई पोषक तत्व होते हैं। साथ ही इसमें एंटी इफ्लेमेंटरी गुण भी पाए जाते हैं। इसलिए अगर गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर इसका सेवन किया जाए तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा यह वजन घटाने में भी मददगार है।

विटामिन और पोषकImage Source: ahla-3alam

6. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
शहद का सेवन करना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। यही वजह है कि डॉक्टर भी शहद खाने की सलाह देते हैं। गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। नींबू व शहद में ऐसे पोषक तत्व और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को विभिन्न प्रकार के संक्रमणों से बचाते हैं। साथ ही यह शरीर को बदलते मौसम में फैलने वाले इनफेक्शन आदि से भी दूर रखता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैImage Source: hangthebankers

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments