घर पर बनाएं हेल्दी ग्रिल्ड वेजिटेबल टोस्ट, मिलेंगे स्वास्थय संबंधी कई फायदे

-

 

सब्जियों को टेस्टी बनाने के लिए आप अक्सर उसमें ज्यादा तेल – मसालों का उपयोग करती हैं। मगर इससे उसके अपने पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। सब्जियों के पोषक तत्वों बरकरार रखने के लिए आप इसे ग्रिल्ड कर सकती हैं और ग्रिल्ड वेजिटेबल टोस्ट ऐसी ही एक हेल्दी और घर पर आसानी से बनने वाला नुस्खा हैं। यदि आप एक अच्छे दिन की शरूआत करना चाहती हैं एवं स्वस्थ रहना चाहती हैं तो ग्रिल्ड वेजिटेबल टोस्ट को आजमाएँ। आप इस टेस्टी ग्रिल्ड वेजिटेबल टोस्ट को सामान्य मसालों के साथ बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में।

यह भी पढ़ें – इस तरह बनाएं वेज चीज टोस्ट

तैयारी का समय – 10 मिनट
कुल समय – 20 मिनट
सर्व – 3

ग्रिल्ड वेजिटेबल टोस्ट के लिए जरूरी सामग्री –

• प्याज (कटा हुआ ) – 1
• टमाटर (कटा हुआ ) – 1
• हरी मिर्च (कटा हुआ ) – 2
• कॉर्न (उबले हुए ) – 2 चम्मच
• दूध – 2 चम्मच
• मक्खन – 2 चम्मच
• सरसों का पाउडर – 2 चम्मच
• मोजेरिला चीज़ – 6 चम्मच
• ब्रेड स्लाइस – 10
• नमक – आवश्यकता के अनुसार

यह भी पढ़ें – लगी हो तेज भूख तो झट से बनाएं पनीर चीज टोस्ट

ग्रिल्ड वेजिटेबल टोस्ट बनाने की विधि –

1. ग्रिल्ड वेजिटेबल टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल लें और उसमें दूध, पनीर और मक्खन डालें।
2. इसे अच्छी तरह मिक्स करें।
3. अब बाउल में टमाटर, प्याज, कॉर्न और हरी मिर्च डालें।
4. अब इसमें सरसों का पाउडर और नमक डालें।
5. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और इसे एक साइड रखें।
6. इसके बाद एक ब्रेड स्लाइस ले और फिर उस पर मिश्रण को फैलाएं।
7. अब इसे कवर करने के लिए एक और ब्रेड स्लाइस लें।
8. फिर अन्य स्लाइस के साथ उसी तरह दोहराएँ और इस तरह पांच टोस्ट तैयार हो जाएगा।
9. सभी टोस्ट तैयार होने के बाद उसे एक ग्रिलर में सावधानीपूर्वक रखें।
10. कुछ देर के लिए टोस्ट को पकाएं।
11. जब यह गोल्डन ब्राउन कलर का हो जाएं तब इसे ग्रिलर से निकाल लें।
12. अब उन्हें एक अलग प्लेट रखें।
13. आपका ग्रिल्ड वेजिटेबल टोस्ट सर्व करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें – घर पर इस तरह बनाएं वेज चिल्ली चीज टोस्ट

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments