डायबिटीज को कम करें इन उपायों से

-

इन दिनों भारत डायबिटीज की राजधानी बनता जा रहा है। हर दूसरा व्यक्ति डायबिटीज का मरीज बनता जा रहा है। हमारी अनियमित दिनचर्या भी डायबिटीज का मुख्य कारण बन गई है। इस बीमारी में हमारे शरीर में शुगर का लेवल अनियंत्रित हो जाता है। साथ ही व्यक्ति के शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है। हमारा भोजन पेट में जाकर ऊर्जा में परवर्तित होता है, जिसे ग्लूकोज कहते है। यह एक प्रकार की शर्करा होती है। ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है और शुगर लेवल अनियंत्रित हो जाने से यह बीमारी होती है।

Remedies to prevent diabetes 6Image Source: hariangadis

इस बीमारी में मरीज को बार बार भूख लगती है। साथ ही पानी की भी प्यास लगती रहती है। शरीर में किसी प्रकार का घाव आदि होने की स्थिति में घाव तेजी से नहीं भरता है। शरीर में फोड़े फुंसियां होने लगते है। नेत्रों की ज्योति कमजोर हो जाना। इन सभी लक्ष्णों के होने पर व्यक्ति शुगर की बीमारी से ग्रसित हो जाता है। हमारे देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। डायबिटीज से बचने के लिए हमें अपनी डाइट पर ही नहीं बल्कि शारीरिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना चाहिए। डायबिटीज से बचने के लिए जरूरी नहीं की हमें अधिक मेहनत वाले काम करने या जिम में पसीना बहाने की जरूरत है। इसके लिए आपको बस चालीस मिनट निकालने की ही जरूरत है। मात्र चालीस मिनट की एक्सरसाइज से ही डायबिटीज की बीमारी को दूर किया जा सकता है।

Remedies to prevent diabetes 5Image Source: blogspot

1 घर का काम करें
जो महिलाएं अपने घरों के कामों में व्यस्त रहती है उन्हें डायबिटीज की शिकायत कम होने के चांस रहते है। आपको बता दें कि हाउसवाइफ को डायबिटीज के रोग को दूर रखने का यह सरल उपाय है कि उन्हें घर के काम में व्यस्त रहना चाहिए। महिलाओं को सुबह वाक पर जाने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसी स्थिति में घर का काम ही शरीर के अंगों में संचालन करता है और ऐसा करने से फिजिकल एकसरसाइज की भरपाई हो जाती है।

Remedies to prevent diabetesImage Source: asiaexpatguides

2 बच्चों को बाहर जाने दें
छोटे बच्चों में भी इस रोग के शुरूआती लक्ष्ण देखने को मिल रहे हैं। छोटे बच्चों में डायबिटीज होने का कारण शारीरिक गतिविधियों वाले खेलों में कम रूचि दिखाना हैं। अपने बच्चों में डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए बच्चों को करीब एक घंटा बाहर खेलने के लिए भेजना चाहिए। साथ ही अपने बच्चों को दो घंटे से ज्यादा कंप्यूटर स्क्रीन पर न बैठने दे।

Remedies to prevent diabetes 3Image Source: flipclass

3 तेज़ गति से चलना
डायबिटीज से बचने के लिए तेज गति से चलना बेहद ही असरदार उपाय होता है। शरीर के संचालन या चलना फिरना कम कर देने की वजह से ही डायबिटीज की समस्या होती है। लेकिन तेज गति से सुबह चलने से डायबिटीज को दूर किया जा सकता है।

Remedies to prevent diabetes 2Image Source: dumblittleman

4 लिफ्ट का इस्तेमाल न करें
कामकाजी महिलाएं या पुरूषों के पास अपने लिए समय ही नहीं बचता। ऐसे में ऑफिस के कामों में व्यस्त रहते हुए भी आप अपने शरीर को संचालित कर सकते है। ऑफिस जाते वक्त कोशिश करें कि लिफ्ट की बजाय आप सीढि़यों का ही प्रयोग करें इससे शरीर को उर्जा मिलेगी आप का भी काम निकल जाएगा ऐसा करना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

Remedies to prevent diabetes 1Image Source: lovethispic

5 एक्सरसाइज करें
इससे बचने के लिए आपको रोजाना करीब चालीस मिनट अपने लिए निकालने चाहिए। चालीस मिनट की एक्सराइज आपको डायबिटीज से दूर रखने का काम कर सकती है। इसलिए आपको इस बीमारी से बचने के अपने लिए थोड़ी एक्सराइज करने की जरूरत है।

Remedies to prevent diabetesImage Source: anweshanam

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments