सेब की खीर – Seb Ki Kheer Recipe

-

सेब की खीर खाने में काफी स्वादिष्ट और सेहत के लिए काफी पौष्टिक होती है। अगर आप मीठा खाने के शौक़ीन हैं तो आपको इसे जरूर टेस्ट करना चाहिए। अगर आप घर पर कोई पार्टी ऑर्गेनाइस करती हैं तो इसे डिजर्ट के तौर पर सर्व कर सकती हैं। पार्टी में मौजूद सभी लोगों को यह बहुत पसंद आएगी, क्योंकि यह एक ऐसी डिश है, जिसे बनाने के बारे में बहुत कम ही लोग जानते है। यह खाने में काफी टेस्टी होती है। साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है।

ध्यान दें –
रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
कितने लोगों के लिए : 1 – 2
समय : 15 से 30 मिनट
मील टाइप : वेज

seb ki kheer recipe 1Image Source: dainikbhaskar

सामग्री –
2 सेब छीला और कद्दूकस किया हुआ
2 ग्लास दूध
3 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
आधा कप बारीक कटे हुए बादाम
5 से 6 किशमिश
एक बड़ा चम्मच घी
आधी बड़ी चम्मच चीनी (आवश्यकता हो तो)

seb ki kheer recipe 2Image Source: nishamadhulika

विधि –
1.    गैस पर पैन में घी गर्म करें। इसमें सेब डालकर मध्यम आंच पर पकाएं।
2.    सेब को तब तक पकाएं जब तक उसका पानी सूख न जाए।
3.    जब सेब थोड़ा सूखा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
4.    अब दूसरे पैन में दूध डालकर गैस पर मध्यम आंच में उबालें।
5.    जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच धीमी करके इसे 10 मिनट गाढ़ा होने तक पकाएं। दूध को बीच-बीच में चलाते रहें।
6.    इसके बाद दूध में कंडेंस्ड मिल्क डालें। अब इसे तेज आंच पर लगातार चलाते हुए 5 मिनट तक पकाएं।
7.    मीठा कम लगने पर इसमें चीनी भी डाल सकते हैं।
8.    फिर दूध में बादाम और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें। इसे 2 से 3 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
9.    अब दूध को ठंडा कर लें। जब दूध ठंडा हो जाए तो इसमें पके सेब और किशमिश डालकर मिक्स करें।
10.     तैयार है लजीज सेब की खीर। इसे कुछ देर के लिए फ्रीज में रखें। अब ठंडी-ठंडी खीर कटोरियों में परोसें।

seb ki kheer recipe 3Image Source: recipemasters

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments