पिंपल फोड़ा तो हो सकता है भयंकर इंफेक्शन

-

आपने ये गाना तो जरूर सुना होगा “चेहरा है या चांद खिला है…” इसमें चेहरे की तुलना चांद से की गई है। लेकिन भई दाग तो चांद में भी हैं, और चेहरे के चांद पर दाग लगाते हैं चेहरे पर होने वाले ये पिंपल्स। चेहरा चाहे कितना भी सुंदर क्यों ना हो, लेकिन ये पिंपल्स आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लड़की हो या लड़की हर दूसरे इंसान के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। खासकर के आजकल की यंग जेनरेशन इन पिंपल्स की परेशानी से काफी जुझ रही है। आपने कई बार लोगों को अपने पिंपल्स को फोड़ते हुए भी देखा होगा। लेकिन कभी यह नहीं सोचा होगा कि इन पिंपल्स को फोड़ने के कई नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे में ये आर्टिकल सिर्फ आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। अगर आप भी पिंपल्स की परेशानी से जुझ रहे हैं, तो आपको सबसे पहले बता दें कि पिंपल्स को फोड़ने से बचना चाहिए। इससे आपके चांद जैसे चेहरे पर दाग पड़ सकते हैं, इंफेक्शन हो सकता है साथ ही आपका चेहरा बहुत ज्यादा खराब भी हो सकता है। अगर आपके मुहांसे या पिंपल्स ज्यादा गंभीर रूप ले रहे हैं तो आपको तुरंत किसी स्किन विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए।

Pop pimple-1Image Source: https://www.fasthomeremedy.com/

पिंपल फोड़ने के नुकसान

1.सबसे पहले आपको बता दे कि पिंपल को फोड़ने से उनके अंदर से निकलने वाला पानी आपकी त्‍वचा के आसपास के ऊतकों में चला जाता है। जिससे उस जगह पर कई सारे रोगाणु फैलने के चांस काफी बढ़ जाते हैं। जिससे भयंकर इंफेक्‍शन होने का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।

Pop pimple-2Image Source: https://cdn-img-2.wanelo.com/

2.आपको बता दें कि आप जब आप पिंपल को फोड़ते हैं, तो उस पिंपल की जगह आपके चेहरे पर एक गहरा घाव बन जाता है। जिससे वह घाव वक्त के साथ-साथ बढ़ता ही चला जाता है और एक दाग का रूप ले लेता है।

Black marksImage Source: https://i.actualno.com/

3.पिंपल फोड़ने से आपके चेहरे पर लाल रंग के दाग बन जाते हैं, जो कि कई दिनों तक फूले हुए नजर आते हैं। जिन्हें आप लाख कोशिशें के बावजूद भी मेकअप से भी नहीं छुपा पाते हैं।

Black marks 1Image Source: https://images-new.com/

4. सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अगर आप चेहरे पर से एक पिंपल को फोड़ती हैं तो एक पिंपल फोड़ने से चेहरे पर दूसरा पिंपल जल्‍दी ही निकल जाता है।

पिंपल के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हो रहे हैं तो आपको कुछ घरेलू उपायों को आजमाना चाहिए। जिससे वह जल्दी से जल्दी सही ठीक होना शुरू हो जाएंगे।

1.आप पिंपल्स को रोकना चाहती हैं तो आपको चंदन और हल्दी पाउडर का पेस्ट दूध के साथ मिलाकर बनाना चाहिए। इससे आपको पिंपल्स में काफी फायदा देखने को मिलेगा। वहीं पानी के साथ घिसा हुआ जायफल भी एक्ने और पिंपल पर लगाने से भी पिंपल्स में काफी फर्क देखने को मिलता है।

face packImage Source: https://www.viitoaremireasa.ro/

2.दादी नानी के नुस्खे कभी अगर आपने पढ़े तो आपको जरूर पता होगा की ग्वारपाठे के रस के नियमित सेवन से भी त्वचा के कई रोग खत्म हो जाते हैं। ग्वारपाठे का रस सीधे त्वचा पर भी लगाया जा सकता है। इसे आधा कप सुबह शाम लेना चाहिए। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि गर्भवती महिलाएं इसका सेवन न करें।

Aloe-juiceImage Source: https://www.atlantialoe.com/

3. जिनको पिंपल्स की परेशानी है उन्हें रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। उनको चाहिए कि वह एक चम्मच खीरे के रस में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा लें और आधे घंटे बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

VegImage Source: https://cdn2.stylecraze.com/

4.पिंपल्स में एक चाय के चम्मच भर जीरे का पेस्ट भी काफी कारगार साबित होता है। जिनके पिंपल्स हो उन्हें इस पेस्ट को करीब चेहरे पर एक घंटे तक लगा रहने देंना चाहिए।

jeera-Image Source: https://www.buyise.com/

5. पिंपल ठीक करने के लिए गुणकारी नीम भी काफी फायदेमंद है। चेहरे पर नीम का फेस पैक लगाएं। नहीं तो ताजी नीम की पत्तियां और चंदन पाउडर का लेप बनाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर चेहरा ठंडे पानी से धो लें। जिससे आपको काफी आराम मिलेगा।

neemImage Source: https://www.cairnnutrients.com/

आपको बता दें कि इसके साथ-साथ, आपको पिंपल हों तो अपनी डाइट का भी खास खयाल रखना चाहिए। आपका डाइट रूटिन बिगड़ा हुआ है तो उसे तुरंत सुधार लें। ऑइली फूड को इग्नोर करें और फल और सब्जियां ज्यादा मात्रा में खाएं। साथ ही ढेर सारा पानी पीएं। इससे आपके शरीर की गंदगी भी बाहर निकल जाएगी।

Nainahttps://hindi.blushin.com
"जिंदगी कितनी खुबसूरत है ये देखने के लिए हमें ज्यादा दूर जाने की जरुरत नहीं है, जहाँ हम अपनी आंखे खोल ले वहीँ हम इसे देख सकते है ।"

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments