सुंदर पलकें पाने के लिए अपनाएँ यह घरेलू नुस्खें

-

चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए महिलाएँ मेकअप करती हैं जिसमें गालों और होठों के अलग – अलग मेकअप शामिल होते है। मगर आँखों का मेकअप भी उतना ही जरूरी होता हैं। आँखें हमारे शरीर के सबसे सुंदर और ध्यान देने योग्य हिस्सों में से एक होती हैं इसलिए उनका सुन्दर दिखना भी बेहद आवश्यक होता हैं। सभी महिलाओं की आँखें प्राकृतिक तौर पर सुंदर नहीं होती हैं पर यह कोई चिंता की बात नहीं हैं। इसे सरल घरेलू उपायों द्वारा सुंदर बनाया जा सकता हैं। आँखों में खासकर पलकों का अच्छा मेकअप आँखों को खूबसूरत बनाता हैं। आइए जानते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप अपनी पलकें घनी और सुंदर दिखा सकती हैं।

यह भी पढ़ें – इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप भी पा सकती हैं घनी आईब्रो

1. एलोवेरा जेल (Aloe vera gel)-

Aloe vera gelImage Source: 

पलकों को घना और सुंदर बनाने के लिए एलोवेरा जेल एक अच्छा घरेलू उपाय हैं, हो सके तो आप एलोवेरा के ताजे जेल को उपयोग में लाएं। पैक किए गए एलोवेरा जेल के उपयोग से बचना चाहिए।

तरीका (Method) :

• सबसे पहले, आप एलोवेरा पत्ता लें और इसे दो हिस्सों में विभाजित करें।
• अब इसके जेल को इकट्ठा करें।
• फिर इसके जेल को अपनी पलकों पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
• 15 मिनट के बाद, अपनी आँखों को गुनगुने पानी से धो लें।

2. जैतून का तेल (Olive oil)-

Olive oilImage Source: 

पलकों को घना और सुंदर बनाने के लिए जैतून का तेल लगाना भी एक अच्छा उपाय हैं पर जैतून के तेल का रिजल्ट (परिणाम ) देर से दिखाई देता हैं। इसके लिए आपको धैर्य की आवश्यकता हैं। अच्छा परिणाम पाने में एक या एक से अधिक महीने भी लग सकते हैं।

तरीका (Method) :

• तेल लगाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी पलकें सूखी तो नहीं हैं।
• अब, जैतून के तेल की 3 – 5 बूंदों को लें।
• फिर इसे अपनी पलकों पर लगाएं।
• इसे रातभर छोड़ दें।
युक्ति (Tip) : आप इस तेल को दिन में दो बार भी लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें – आईलाइनर लगाते समय बरतें ये सावधानियां

3. कैस्टर ऑयल (Castor oil)-

Castor oilImage Source: 

जब बात अपनी पलक को सुंदर बनाने की हो तो कैस्टर ऑयल का चयन बुद्धिमानी से करें। आँखों के भीतर कैस्टर ऑयल लगाने से थोड़ी जलन हो सकती हैं।

तरीका (Method) :

• कैस्टर ऑयल का उपयोग करें जो हेक्सेन-फ्री से मुक्त हैं।
• सोने से पहले कैस्टर ऑयल की एक लेयर लगाएं।
• इसे रातभर छोड़ दें।
• अगली सुबह इसे गर्म पानी से धो लें।

युक्ति (Tip) : इसे लगाते समय सावधानी बरतें क्योंकि इसके आँखों में जाने की संभावना हो सकती हैं।

4. विटामिन ई ऑयल (Vitamin E oil)-

Vitamin E oilImage Source: 

इस उपाय को अपनाने से आपकी पलकें घनी, काली और सुंदर दिखेगी लेकिन अपनी आँखों को सुरक्षित रखते हुए इस उपाय को अपनाएँ।

तरीका (Method) :

• सोने जाने से पहले विटामिन ई ऑयल को उंगलियों से लगाएं।
• 5 – 8 मिनट तक इसे मसाज करें।
• अब रातभर छोड़ दें।
• फिर अगली सुबह धो लें।

यह भी पढ़ें – महिलाओं की आईब्रो की शेप खोलती हैं आपकी पर्सनैलिटी के राज

5. नारियल तेल और लैवेंडर तेल (Coconut oil and Lavender oil)-

Coconut oil and Lavender oilImage Source: 

अन्य सभी तेलों में से नारियल तेल अच्छा हैं यह बालों एवं त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए फायदेमंद होता हैं। इन दोनों तेलों का मिश्रण बनाकर लगाने से यह घनी और सुंदर दिखेंगी।

तरीका (Method) :

• सबसे पहले, एक छोटा बाउल लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल और 3 बूंद लैवेंडर तेल को मिलाएं।
• अब दोनों तेलों को अच्छी तरह मिलाएं।
• फिर इसे अपनी पलकों पर लगाएं।
• इसे 30 मिनट तक छोड़ दें।
• उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

6. नारियल का दूध (Coconut milk)-

Coconut milkImage Source: 

पारंपरिक घरेलू उपायों में नारियल का दूध बहुत अच्छा हैं। यह स्वभाविक रूप से पलकों को घना और सुंदर बनता हैं। इसके लिए आपको ताजा नारियल का दूध निकालने की जरूरत होगी।

तरीका (Method) :

• एक बाउल और एक साफ सूती कपड़ा लें।
• अब नारियल तेल में सूती कपड़े को भिंगों कर उसे बाउल में डालें।
• फिर अपनी पलकों पर इस दूध को लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
• बाद में अपनी आँखों को पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें – आई मेकअप हटाते समय ना करें यह गलती

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments