हेल्थ के लिए अच्छा है बिना कपड़ों के सोना

-

अक्सर रात को न्यूड होकर सोने में अधिकतर लोग शर्माते हैं। खासकर अगर बात हमारे भारतीय लोगों की हो तो न्यूड होकर सोने से पहले वह दस बार सोचते हैं। न्यूड ना सोने के पीछे कुछ मुख्य कारण हैं पहला तो शर्म और दूसरा घर में मां बाप या अन्य सदस्यों का रहना। जिसके चलते न्यूड सोना संभव नहीं हो पाता है। लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि बिना कपड़े पहने सोने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। न्यूड सोने से आपकी जीवनशैली को काफी मदद मिलती है। आइए आपको न्यूड सोने के कुछ खास लाभ बताते हैं।

landscape-1433270607-554987871Image Source: https://ghk.h-cdn.co/

बेहतर रिश्ता
बिना कपड़ों के सोने से आपका आपके पार्टनर के साथ रिश्ता काफी मजबूत और अटूट बनता है। जब आप निर्वस्त्र होकर सोते हैं तो आप दोनों के त्वचा से ऑक्सीटोसिन हार्मोन अधिक निकलता है, जिससे आप दोनों का रिश्ता आपस में काफी मजबूत हो जाता है। इतना ही बल्कि इस पर कुछ शोध भी किए गए हैं जिसमें यह पाया गया कि 57 प्रतिशत लोग जो अपने पार्टनर के साथ निर्वस्त्र सोते हैं, उनका रिश्ता ज्यादा मजबूत होता है, इतना ही नहीं बल्कि वह अपने रिश्ते को लेकर बेहद खुश भी नजर आए।

बेहतर-रिश्ताImage Source: https://cdn.shopify.com/

अच्छा शरीर बनाने में मददगार
हर इंसान की यही चाहत होती हैं कि उसका शरीर परफेक्ट हो, लेकिन हम ऐसा सोचते ही रह जाते है। लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि न्यूड सोने से धीरे धीरे आप अपने शरीर को आसानी से जान लेंगे और आपको अपने शरीर को अपनाने में काफी मदद मिलेगी। रात को न्यूड सोने से आप अपने शरीर के हर हिस्से को आराम से नोटिस कर पाएंगे और इसी के साथ आपको अपने शरीर में जरुरी बदलाव भी नजर आते है।

अच्छा-शरीर-बनाने-में-मददगारImage Source: https://shubhmatching.com/

शरीर को रखे ठंडा
गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोगों को चैन की नींद नहीं आती। इतना ही नहीं बल्कि अपना फेवरेट नाइट ड्रेस पहनने से भी आपको गर्मी का अहसास होता है। जबकि अगर गर्मी के मौसम में आप बिना कपड़ों के सोना शुरू करेंगे तो आपके शरीर का तापमान नियंत्रित रहेगा और इससे बार बार एयर कंडीशनर के तापमान को कम करने की झंझट से भी आपको छुटकारा मिलेगा।

शरीर-को-रखे-ठंडाImage Source: https://lamedicinaestetica.files.wordpress.com/

त्वचा के लिए उपयोगी
दिन भर पसीने भरे कपड़ो में रहने के बाद आपकी त्वचा को सांस लेने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में रात को न्यूड सोने से कपड़ा आपके शरीर के संपर्क में नहीं रहता, और शरीर खुद को सही रखने की प्रक्रिया और बेहतर तरीके से करने लगता है। ऐसे में शरीर को सांस लेने में आसानी मिल जाती है। जिस कारण त्वचा से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलता है। इतना ही नहीं रात को न्यूड सोने से पुरुषों में स्पर्म की गुणवत्ता बढ़ जाती है। ऐसे में वह आराम से अपनी सेक्स लाइफ व्यतीत करते है और उन्हें कभी किसी तरह की परेशानी नहीं होती।

त्वचा-के-लिए-उपयोगीImage Source: https://vineverareview.com/

संक्रमण से बचाता है
न्यूड सोने से आपको किसी तरह के वैजाइनल इन्फेक्शन नहीं होता। हमारे त्वचा की तरह हमारे पाइवेट पार्ट्स को भी पीएच लेवल नियंत्रित रखने की जरुरत होती है। ऐसे में न्यूड सोने में वैजाइना में पीएच लेवल नियंत्रण रहता है। न्यूड सोने से प्राइवेट पार्टस में किसी तरह के वायरस या इन्फेक्शन नहीं होते, जो कि आजकल महिलाओं में परेशानी का मुख्य कारण बना हुआ है।

संक्रमण-से-बचाता-हैImage Source: https://www.ikub.al/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments