अपने पार्टनर में यह खूबियां चाहते है लड़के

-

अक्सर लड़कियां ही अपने हमसफर और बॉयफ्रेंड के बारें में बात करती है। लेकिन लड़को को भी अपने पार्टनर से कुछ उम्मीदें होती है कि उनका साथी किस तरह का हो। इस तरह के मामले में लड़कियों के साथ ही लड़कें भी कुछ चीजों पर बारीकि से गौर करते है। आपकों बता दें कि लड़कियां चूजी होने की बात सभी दोस्तों के साथ शेयर कर लेती है, लेकिन लड़के ऐसा नहीं करते वो अपने मन की बात अमूमन हर किसी के साथ शेयर नहीं करते। लेकिन पाटर्नर के चुनाव के दौरान सभी आदतों को बारीकि से जांचते हैं। वैसे तो कहा जाता है कि कोई भी परफेक्ट नहीं होता, यह बात कई मायनों में सही भी है। लेकिन उसके बावजूद भी पार्टनर की तलाश में कई अन्य चीजें भी मायने रखती है। खूबसूरत हो या न हो पर उसके बाद भी लड़के कई आधार पर लड़कियों को परख कर पाटर्नर का चुनाव करते हैं। आज हम आपकों उन्हीं गुणों के बारें में बता रहें है। जिनको अधिकतर हर लड़का अपने पाटर्नर में देखना चाहता है।

coverImage Source: https://www.clearskinmd.net/

1 अच्छा व्यवहार
लड़को को लुक से ज्यादा वेल बिहेव्ड गर्ल ही पंसद आती हैं। जो लुक्स के मामले में कम हो तो भी चलेगी, लेकिन उसे सभी व्यवहारिक ज्ञान होना चाहिए। जो हर काम एक सलीके से करें। साथ ही अपने स्वभाव से बेहद ही आर्कषक हो। जो अपने व्यक्तित्व को हमेशा शालीनता के साथ पेश करें। इस बात का ध्यान रखें की उस पर क्या अच्छा लगता है, क्या नहीं।

अच्छा-व्यवहारImage Source: https://cdn2.business2community.com/

2 जो हर परिस्थिति को अपनाने वाली
लड़को को सीरीयस रिलेशनशिप के लिए ऐसी लड़की की आवश्यकता रहती हैं जो हर परिस्थितियों को सही ढंग से हैंडल करने वाली हो। मतलब की हर परिस्थिति में खुद को ढालने वाली हो। वह लड़के के परिवार में उसी तरह से एडजस्ट हो जाए जैसे वह रहते है। साथ ही सभी के सम्मान का भी पूरा ध्यान रखें।

जो-हर-परिस्थिति-को-अपनाने-वालीImage Source: https://probisnis.net/

3 हर समस्या का हल निकालने वाली
अक्सर हर लड़को को ऐसी लड़कियां बेहद पसंद आती है। जो किसी भी समस्या को बेहद ही अच्छे ढंग से हैंडल करना जानती हो। साथ ही हर समस्या को सही तरीके से सॉल्व करने के लिए करीब चार तरीके बताते हुए अपना बेस्ट ऑपशन बताए। ऐसी लड़कियां लड़को को हमेशा ही अच्छी लगती है।

हर-समस्या-का-हल-निकालने-वालीImage Source: https://cdn.ceoworld.biz/

4 समझदार हो
लड़को को बात बात पर लड़ने वाली लड़कियां पंसद नहीं आती। साथ ही वह चाहते है कि उनकी पार्टनर हर बात को गहराई से समझने वाली हो और लड़कों की मानसिकता को भी समझने वाली हो। साथ ही लड़कों की किसी बात पर सीधे लड़ाई से ही बात न कर उस बात को सही ढंग से बताने वाली हो। साथ ही उनकी गलती को भी बताए कि इस दौरान आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था। लड़के लोग हर बार केवल मन की खुशी के लिए ही रिलेशनशिप नहीं करते। बल्कि वह भी रिश्तों को और भावनाओं को भी तवज्जों देते है।

समझदार-होImage Source:https://thoughtcatalog.files.wordpress.com/

5 एटीट्यूड
वैसे लड़के बेशक इस बात को नहीं बताते की उन्हें एटीट्यूड वाली लड़की पंसद आती हैं। लेकिन यह बात सच है कि लड़कों को कई मामलों में लड़कियों का एटिट्यूड बेहद ही पंसद आता है। इसके लिए आपको लड़को के आगे दिखाना होगा कि आप और लड़कियों से थोड़ा हट कर हो। यह आपकी अदा भी हो सकती है और आपका अंदाज भी जिसे देखकर आपका पार्टनर मोहित हो जाएगा।

एटीट्यूडImage Source: https://assets.wvholdings.com/

6 पार्टनर को थोड़ा समय दे
लड़को को अपने दोस्तों के साथ भी रहना अच्छा लगता है। कई बार दूर रहना भी बेहद ही जरूरी होता है। क्योंकि दूर रहने पर ही वह आपकी हर बात को और आपकी अहमियत को समझ सकेंगे। इसलिए लड़कों को इतना स्पेस जरूर देना चाहिए कि वह इस रिश्ते के बारे में सोच सके और इस रिश्ते में अपनी खुद की स्थिति का भी जायजा ले सके। यदि आप उनके आस पास ही रहेंगी तो वह इन सभी चीजों के बारें में विचार कर ही नहीं पाएंगे। इसलिए बेहद जरूरी है कि लड़को को थोड़ा अलग रहने का समय दे।

पार्टनर-को-थोड़ा-समय-देImage Source: https://evantidephotography.com/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments