इन आदतों से बनाएं अपनी सुबह खुशनुमा

-

आज के दौर में महिलाएं घर के कामों के साथ ही नौकरी भी कर रही हैं। घर को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए भी महिलाएं अपना पूरा योगदान दे रही हैं। महिलाओं को घर और ऑफिस की सारी जिम्मेदारी निभाने के लिए खुद को हमेशा फिट रखने की भी आवश्यकता है। इसलिए महिलाओं को हमेशा से ही अपनी आदतों में कुछ जरूरी टिप्स को आजमाना चाहिए। ताकि वह पूरा दिन फ्रेश महसूस कर सके। दिन की सही शुरूआत ही आपको पूरा दिन तारोताजा रख सकती है। हमारी प्रकृति का नियम पहले से ही चला आ रहा है कि यदि आप अपने दिन की शुरूआत सूर्य की किरणों में करते है तो आप में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। जिससे आप पूरा दिन पूरी मेहनत के साथ काम कर सकती है। सुबह कुछ विशेष तरह की आदतों को अपनाने से न सिर्फ पूरा दिन अच्छा महसूस होता है बल्कि आपकी त्वचा में भी निखार आ जाता है। इस तरह के काम करने से आप दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बन सकती है।

आज के दौर में महिलाएंImage Source: https://image5.tuku.cn/

गर्म पानी और नींबू
सुबह जल्दी उठना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। सुबह उठकर गर्म पानी और नींबू को पीकर दिन की शुरूआत करनी चाहिए। यह हमारे शरीर के लिए बेहद ही उपयोगी होता है। रात का सोने के बाद से सुबह तक उठने के समय में आठ घंटे तक का समय लगता है। इस दौरान शरीर में उत्पन्न होने वाले विषाक्त तत्वों को गर्म पानी ही बाहर निकाल देता हैं। इनके बाहर आने से विषाक्त तत्वों से होने वाली बीमारी से शरीर बचा रहता हैं। साथ ही हमारा पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

गर्म पानी और नींबूImage Source: https://www.noavard.co/

प्रकृति से जुड़े
कई बार लोगों को प्रकृति के करीब आने का मौका ही नहीं मिलता है। इसलिए वो समझ ही नहीं पाते कि प्रकृति हमारे शरीर के लिए कितनी उपयोगी है। मानव का शरीर प्रकृति के करीब रहने के लिए ही बना हुआ हैं। लेकिन हम ही प्रकृति से दूरियां बनाए हुए है। प्रकृति के पास रहकर शरीर को सही मायने में सुकून मिलता है। प्रकृति शरीर की जरूरतों को पूरा करती है। साथ ही हमें दोबारा से नई ऊर्जा प्रदान करती है। इससे याददाश्त भी मजबूत होता है।

प्रकृति से जुड़ेImage Source: https://www.izzyjo.com/

आध्यात्मिक बने
हमारे शरीर को स्वस्थ एंव सभी गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए हमारे जीवन में अध्यात्म का होना काफी आवश्यक है। इसके लिए आपको सुबह खुली और शुद्ध हवा के बीच में बैठकर कर करीब दस मिनट तक योग करना चाहिए। योग करने से हमार शरीर शांत और मन स्वच्छ हो जाता है। इसमें खासकर सांसो से संबंधित योग को ही करना चाहिए। इसके अलावा मन शांत होने पर भगवान की शरण में अपने आप को महसूस करें। इस तरह आपको अपने जीवन की सभी समस्यांओं का हल आसानी से मिल जाएगा।

आध्यात्मिक बनेImage Source: https://resize.khabarindiatv.com/

ऊर्जा को विकसित करना
सुबह के नाश्ते में उन चीजों का सेवन करें जिसमें सभी प्रकार के पोषटिक तत्व मौजूद हो। ताकि यह पोषटिक तत्व आपके शरीर की सभी जरूरतों को पूरा करते हुए आपमें नई शक्ति का संचार कर सकें। इससे आपकों दिनभर काम करते हुए थकान महसूस नहीं होगी। आपको हम थकान को दूर रखने के कुछ नाश्तों के बारें में बता रहें हैं….

आप रोजाना दही, अखरोट, स्ट्रोबेरी या जामुन का सेवन कर सकती है। पनीर, अंडे का सफेद भाग, मक्खन और राई वाले टोस्ट। दलिया, बादाम और केले के सवेन से भी दिन भर चुस्ती बनी रहती है।  बेसन से बना चिला और नारियल की चटनी भी आप ले सकतें है।

Happy woman at the local market buying groceriesImage Source: https://oldhookmedical.com/

पूरी नींद ले
सुबह अच्छी और पूरी ऊर्जावान बनाने के लिए बेहद जरूरी है कि आपके शरीर को उसकी आवश्यकता के अनुसार ही पूरा आराम मिले। इसलिए आपको रात में पूरी नींद ही लेनी चाहिए। आठ घंटे की नींद आपके शरीर के सेल्स का दोबारा निर्माण कर देती हैं। साथ ही दिन में यदि आपको नींद आ रही हो तो समझ जाए कि आपका शरीर को आराम की आवश्यकता है। ऐसे में आप झपकी लेने से न झिझके, क्योंकि इस छोटी सी नींद से आपका शरीर दोबारा तरोताजा महसूस करने लगता है और आप ज्यादा फोक्स होकर काम कर सकती हो।

पूरी नींद लेImage Source: https://kiwicu.com/

अलार्म में लगाएं मनपंसद गीत
आजकल बाजार में मनपंसद गीत वाले अलार्म आ रहें है। इसलिए आलर्म को अपने मनपंसद के गीत सेट कर दे। इससे आपको सुबह उठते समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना होगा और आपके दिन की शुरूआत ही मन की खुशी के साथ होगी।

अलार्म में लगाएं मनपंसद गीतImage Source: https://wallpaperscraft.com/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments