भरवा ब्रेड पकोड़ा की रेसीपी

-

अगर आपको भी नाश्ते में कुछ अलग बनाने का मन करता है, तो आप आसानी से इस डिश को बना सकती हैं। हम जानते है कि नाश्ता बनाना आपको अपने दिन का सबसे कठिन काम लगता है। लेकिन आप सुबह कुछ आसान भी ट्राई कर सकती हैं। आप आसानी से भरवा ब्रेड पकोड़ा बना सकती हैं और यह डिश अपने बच्चों और परिवार वालों को टमाटर की चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। आइए जानते है कि भरवा ब्रेड पकोड़ा किस तरीके से बनाया जाता है।

Bread Pakora1
Image Source:

भरवा के लिए सामग्री

  •  4 से 5 मध्यम साइज के उबले आलू
  •  कटी हुई हरी मिर्च
  •  2 चम्मच धनिए की पत्तियां
  •  1/4 लाल मिर्च पाउडर
  •  1 चम्मच अमचूर पाउडर
  •  1/2 चम्मच पुदीने की पत्तियों की चटनी
  •  नमक

बेसन का घोल बनाने के लिए सामग्री

  •  3 कप बेसन
  •  हींग 1/4 चम्मच
  •  लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
  •  गरम मसाला 1/2 चम्मच
  •  अजवाइन 1/2 चम्मच
  •  ब्रेड के 6 स्लाइस
  •  पानी
  •  नमक
  •  तेल फ्राई करने के लिए

भरवा ब्रेड पकोड़ा बनाने का तरीका

  1.  उबले हुए आलूओं को मैशर की मदद से मैश कर लें।
  2.  इसमें कटा हुआ हरा धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर व सूखे अमचूर पाउडर और नमक को मिला लें।
  3.  अब सारे मसालों को अच्छी तरह मिक्स करके एक तरफ रख दें।
  4.  बेसन का आटा लें और उसमें अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हींग और नमक डालें।
  5.  गाढ़ा घोल बनाने के लिए इसमें हल्का सा पानी मिला लें। इसके बाद इस घोल में तेल की कुछ बूंदे मिला लें और इसे अच्छी तरह मिक्स कर दें।
  6.  तब तैयार घोल को एक तरफ रख दें।
  7.  एक पैन में ऑयल को गर्म करें।
  8.  ब्रेड को रेक्टेनगूलर शेप में काट लें। इसके बाद इन स्लाइसिस में दोनों तरफ चटनी लगा लें। 2 चम्मच आलू का बना हुआ पेस्ट इसमें लगाएं। इसके बाद ब्रेड को कवर करके इसे दूसरे हिस्से से कवर कर लें। इसके बाद तैयार घोल को इस ब्रेड के स्लासिस में लगा लें।
  9.  ब्रेड पकोड़े को तेल में क्रिस्प और ब्राउन होने तक फ्राई करें।
  10.  इसे टोमेटो कैचअप या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Bread Pakora2
Image Source:

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments