स्तन वृद्धि के सर्जिकल तरीके

-

अपनी शारीरिक सुंदरता को बनाये रखने के लिये महिलायें कई उपाय करती हैं। आज हमारे पास ऐसे कई तकनीकी विकल्प हैं जिससे महिलायें अपनी खूबसूरती को और ज्यादा निखार सकती हैं। चाहे फिर समस्या चेहरे को लेकर हो या स्तनों को लेकर। स्तनों को सही आकार देने के लिए महिलाये सर्जरी का सहारा लेती हैं। कॉस्मेटिक सर्जरी की दुनिया में नित नए प्रयोग हो रहे हैं। अब आप अपने शरीर की किसी कमी को सर्जरी की मदद से दूर कर सकती हैं।

आइये जानें कॉस्मेटिक सर्जरी के कुछ नायाब तरीके –

क्यों है जरूरी

महिलाओं में अक्सर ब्रेस्ट का साइज कम या ज्यादा होना, गर्भावस्था की वजह से स्तनों में बदलाव और एजिंग के कारण स्तनों का ढ़ीला होना जैसी परेशानियां लगी रहती हैं। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए ब्रेस्ट इंप्लांट एक कारगर तकनीक है। दोनों स्तनों के आकार के अंतर को भी इस सर्जरी द्वारा सुधारा जा सकता है।

brestImage Source:https://www.homeremedyhacks.com/

स्तन वृद्धि के सर्जिकल तरीके

अक्सर महिलाएं अपने स्तनों के आकार को एडजस्ट करने के लिए या ब्रेस्ट के साइज़ को कम करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी की मदद लेती हैं। ताकि इन्हें सही आकार दे सकें।

brest enlargementImage Source:https://clinicacanicoba.com.br/

मास्टोपेक्सी और स्तन प्रत्यारोपण के जरिये स्तनों को सही आकार दिया जा सकता है। आमतौर पर ये दोनों प्रक्रियायें अलग-अलग होती हैं। लेकिन इसकी मदद से महिलायें अपने स्तनों को कम या फिर प्रत्यारोपण के जरिये स्तनों के वॉल्यूम को बढ़ा सकती हैं।

ब्रेस्ट लिफ्ट या मास्टोपेक्सी सर्जरी

यह उन महिलाओं के लिये होती है जिनकी उम्र ज्यादा होती है या फिर स्तनपान के दौरान जिनके ब्रेस्ट अत्याधिक ढ़ीले हो जाते हैं। इस सर्जरी के द्वारा ढ़ीली पड़ रही त्वचा को निकाल दिया जाता है और निप्पल में फेरबदल कर स्तनों के ऊतकों को समान्य स्थिति में पुनः व्यवस्थित किया जाता है।

mestopoxyImage Source:https://cdn.shopify.com/

इसके अलावा जब स्तन ऊतकों की मात्रा अच्छे आकार के लिये कम पड़ रही हो या स्तन काफी झुक रहे हों तो स्तन प्रत्यारोपण के जरिये स्तन के वॉल्यूम को बढ़ा कर इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। स्तन लिफ्ट के विभिन्न प्रकार हैं। ब्रेस्ट लिफ्ट के कुछ तरीके इस प्रकार हैं डोनट तकनीक, क्रिसेंट लिफ्ट, टी चीरा और ऊर्ध्वाधर चीरा। यह सब कॉस्मेटिक सर्जरी के विभिन्न प्रकार हैं।

ब्रेस्ट आग्युमेंटेशन सर्जरी

ब्रेस्ट आग्युमेंटेशन सर्जरी महिलाओं के लिये एक प्रभावकारी और सुरक्षित सर्जरी है। इसको करवाने से पहले जनरल एनेस्थेसिया देकर ब्रेस्ट इंप्लांट के हिस्से को सुन्न कर दिया जाता है। इस सर्जरी में दो घंटे का समय लगता है। इसे ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट ग्रंथि के नीचे, मांसपेशियों के नीचे और ड्युल प्लेन में किया जाता है।

breast augumentationImage Source:https://www.bety.cz/

ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी

कई बार जब लड़कियां फिटेट ड्रेस पहनने में भी खुद को अनकंफर्ट महसूस करती हैं या फिर ब्रेस्ट का साइज अधिक होने से शोल्डर पेन, पीठ दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। इसके आलावा सूजन या गांठ भी बड़े ब्रेस्ट के लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं। ये परेशानियां कई बार ब्रेस्ट कैंसर के रूप में सामने आती हैं। इस परेशानी को कम करने के लिये ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी करवाने के साथ रिडक्शन मैम्मोप्लास्टी के जरिए ब्रेस्ट की पोजीशन, साइज, रिकाउंटर और उसे रीशेप किया जाता है।

breast reductionImage Source:https://nangngucantoan.com.vn/

ब्रेस्ट लिफ्ट

आम तौर पर देखा गया है कि प्रेग्नेंसी या उम्र के बढ़ने के प्रभाव के कारण ब्रेस्ट ढ़ीले हो जाते हैं और स्तनपान कराने से या वेट लॉस से ब्रेस्ट अपनी स्थिरता और आकार को खो देते हैं। निप्पल और एरोला की पोजीशन बदलने से महिला का लुक भी भद्दा लगने लगता है। मेस्ट्रॉपेक्सी या ब्रेस्ट लिफ्ट से ब्रेस्ट को रीशेप दिया जाता है। इस सर्जरी से युथफुल लुक पाने में भी मदद मिलती है। वॉल्यूम खोने से इंप्लांट के चांसेस बढ़ जाते हैं।

breast liftImage Source:https://www.breastimplantadvice.com/

ब्रेस्ट को उभारने के लिये सर्जरी के बहुत तरीके है। पर सर्जरी के अलावा और भी तरीके हैं जिससे आप अपने ब्रेस्ट को सही आकार दे सकती हैं। ब्रेस्ट को उभारने के लिये अच्छी डाइट और व्यायाम से ब्रेस्ट को सही आकार और नया लुक दिया जा सकता है। हालांकि आप कुछ भी करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

Nainahttps://hindi.blushin.com
"जिंदगी कितनी खुबसूरत है ये देखने के लिए हमें ज्यादा दूर जाने की जरुरत नहीं है, जहाँ हम अपनी आंखे खोल ले वहीँ हम इसे देख सकते है ।"

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments