पेट के बल सोने की आपकी आदत पैदा करती हैं कई परेशानियां

-

सारा दिन काम करके जब थकाहारा व्यक्ति रात को सोने जाता है तो उससे ज्यादा अच्छा अहसास कोई और नही हो सकता है। थक कर जब कोई सोता है तो उसे यह ख्याल नही होता की वह किसा पॉजिशन में सो रहा है। मगर कुछ लोग होते हैं जिन्हें एक ही तहर की पॉजिशन में सोने की आदत होती है। जैसे कि कुछ लोगों को आदत होती है कि वह हमेशा पेट के बल लेट कर ही सोते हैं। अगर आप भी इसी पॉजिशन में सोना पसंद करती हैं तो आपको बता दे कि ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। पेट के बल सोने से आपके शरीर में ब्लड अच्छे से संचालित नही हो पाता है जो कई तरह की समस्याओं का कारण बनता है। आइये जानते हैं पेट के बल सोन से होने वाली परेशानियों के बारे में।

1- सिर में दर्द रहना

सिर में दर्द रहनाImage source:

अगर आपको रात में पेट के बल सोने की आदत है तो निश्चित ही आपको सिर में दर्द की शिकायत रहती होगी। दरअसल उल्टे सोने पर हमारी गर्दन की पॉजिशन सही नही रहती, जिसके चलते सिर में रक्त का सही से संचार नही हो पाता। यही कारण है कि सिर में अक्सर दर्द रहता है।

2- जोड़ों दर्द रहना

जोड़ों दर्द रहनाImage source:

पेट के बल सोने पर आपकी हड्डियों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। सारी गलत पॉजिशन में सोते रहने से हमारे जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है। इसलिए अपने सोने के तरीके में बदलाव लाए।

3- चेहरे भी होता है प्रभावित

चेहरे भी होता है प्रभावितImage source:

उल्टे होकर सोने से आपके चेहरे पर भी बुरा असर पड़ता है। इस पॉजिशन में सोने से हमारे चेहरे की त्वचा को सही से आक्सीजन नही मिल पाती। साथ ही बिस्तर पर मौजूद बैक्टीरिया हमारे चेहरे पर लगते रहते है। इसी के चलते बार बार हमारे चेहरे पर मुहांसे, दाग, धब्बे जैसी परेशानियां होती है

4- कमर में दर्द की शिकायत

कमर में दर्द की शिकायतImage source:

अगर आप पेट के बल सोती हैं तो इससे आपको कमर में दर्द की शिकायत भी होने लगती है। कई बार यह मामूली दर्द बड़ी परेशानी का भी रुप ले लेता है।

5- पेट खराब रहना

पेट खराब रहनाImage source:

उल्टे होकर सोने पर हमारे द्वारा खाया खाना अच्छे से पच नही पाता। इसके कारण आपको पेट के खराब होने की परेशानी से जूझना पड़ता है। यह परेशानी गंभीर रुप न ले, इसके लिए जरुरी है कि आप एक सही पॉजिशन में ही सोएं

6- किस तरह सोना सही रहेगा

किस तरह सोना सही रहेगाImage source:

बिल्कुल सीधे पीठ के बल सोने को ही सोने का आदर्श तरीका माना जाता है। विशेषज्ञों की माने तो व्यक्ति को हमेशा सीधे ही सोना चाहिए। इससे बॉडी एक सही पॉजिशन में रहती है और शरीर में खून का संचालन सही से चलता है। अपने पेट की परेशान को दुरुस्त रखने के लिए आप बांए और करवट लेकर भी सो सकती हैं।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments