इस मानसून बच्चों का इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग करेगी ये स्पैशल डाईट

-

जिस तरह इस समय गर्मी का कहर पड़ रहा है ऐसे में बारिश की चंद बूंदे भी लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर बिखेर देती है। मगर फिलहाल अब तक मौसम कुछ खास मेहरबान नही हुआ है, लेकिन अब आसान ऐसे लग रहे हैं कि जल्द ही लोगों को बारिश का आनंद मिलेगा। बारिश के समय बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इसे इंजॉय करता दिखता हैं। मगर अक्सर देखने में आता है कि बारिश में नहाने के बाद बच्चों की तबियत बिगड़ जाती है। इसका कारण बच्चों का कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम होता है। अगर आप चाहती हैं कि इस बारिश के मौसम में आपके बच्चे बिना किसी परेशानी के इंजॉय कर सके और बीमारियों से बचे रहे तो आप अपने बच्चों को यहां बताई चीजों का सेवन कराएं। इससे उनका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगा।

1- विटामिन सी युक्त आहार खिलाएं

 विटामिन सी युक्त आहार खिलाएंImage source:

बारिश के मौसम में एक चीज जो हमारे बच्चों को बीमारी करती है वह होते है बैक्टीरिया। इनसे लड़ने के लिए बच्चों के शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होना चाहिए। इसलिए जरुरी है कि आप अपने बच्चे को विटामिन सी युक्त आहार करवाएं।

2- डेयरी उत्पाद हैं जरुरी

डेयरी उत्पाद हैं जरुरीImage source:

बच्चों के लिए डेयरी उत्पाद बेहद जरुरी होते हैं। इससे बच्चों का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनता है। अगर आपके बच्चे दूध इत्यादि पीने से मना करता है तो आप इसका शेक या स्मूदी बनाकर भी उसे दे सकती हैं।

3- नॉनवेज खिलाएं

 नॉनवेज खिलाएं Image source:

इस मौसम में बच्चों के लिए नॉन वैज काफी जरुरी हो जाता है। आप अपने बच्चों को अंडे, मछली और चिकन इत्यादि खिला सकती है। इनमे हाई प्रोटीन होता है जो बच्चों के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है। इससे बच्चे किसी भी तरह की इंफैक्शन से बचे रहते हैं। आप बच्चों को इनका सूप पीला सकती हैं या फिर चिकन सलाद दे सकती हैं।

4- ड्राई फ्रूट्स भी देने जरुरी

ड्राई फ्रूट्स भी देने जरुरी

बच्चों के ले ड्राई फ्रूट्स भी काफी जरुरी होता है। यह भी बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। आपको बच्चों को स्कूल के लंच में कुछ नट्स दे सकती हैं।

5- मशरुम

मशरुमImage source:

इस मौसम में मशरुम खाना भी काफी फायदेमंद रहता है। इसमे विटामी डी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, यह भी बच्चों को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अगर बच्चों को इसकी सब्जी पसंद नही आती तो आप इसे सैंडवीच में डालकर दे सकती हैं।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments