आपको शानदार और ट्रेंडी लुक देगी धोती पेंट

-

आजकल हर महिला व पुरुष चाहता है कि वह अगर किसी पार्टी या फंक्शन में जाए तो लोगों की नजर उस टिक जाए। इसके लिए लोग न जाने कितने नए नए तरह के लूक अपनाते है। जैसा कि आप जानते ही हैं कि आज भारतीय पश्चिमी परिधानों से काफी प्रभावित हैं। मगर यकीन मानिए अगर आप किसी पार्टी पर जाने का सोच रही है और वहां खुद एक अलग और आकर्षक लुक देना चाहती हैं तो इस बार पश्चिमी परिधानों की जगह ट्राई करें धोती पैंट। यह परिधान आजकल काफी ट्रेंड में भी चल रहा है और इसे पहन कर आपको क्लासी के साथ साथ ट्रेंडी लुक भी मिलेगा। आप इसके साथ टैंक टॉप व स्ट्रैप टी- शर्ट पहन सकती है। अगर आप इसके साथ लोंग कुर्ता पहनने की सोच रही हैं तो वो भी इसके साथ एक बेहतर कॉम्बिनेशन होगा।

महिलाओं व लड़कियों के लिए –

महिलाओं व लड़कियों के लिएImage source:

अगर महिलाएं या लड़कियां धोती पेंट पहनने का सोच रही है तो आप खादी फैब्रिक की पेंट खरीद सकती है। गर्मी के मौसम अनुसार यह फैब्रिक एक बेहतर विकल्प होगा। इसके साथ आप कोई भी प्लेन या इम्ब्रायडरी वाला कुर्ता पहन सकती है। ये न सिर्फ आपके लुक्स को निखारेगा बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी दिखाएगा। अगर आप इस परिधान को किसी सुबह के अवसर पर पहनने का सोच रही हैं तो कोशिश किजिए कि इसके साथ कोई ज्वेलरी न ही पहने बल्कि उसकी जगह एक अच्छा कढाई वाला कुर्ता पहन लें। यही अगर फंक्शन रात के समय का है आप इसके साथ थ्रेडेड, पॉम पॉम और टियरड्रॉप्स पहन सकती है। इसके अलावा आप इस परिधान को सर्दियों में भी पहन सकती है। इस पर कुर्ते के साथ आप बलेजर या जैकेट भी पहन सकती है।

लड़को के लिए –

लड़को के लिए Image source:

अगर आप सोच रहे है कि ये लुक सिर्फ लड़कियों के लिए ही है तो फिर्क मत कीजिए लड़के भी यह धोती ट्राई कर सकते है। पुरुष इस धोती पैंट को लोंग कुर्ते के साथ पहन सकते है। आप सिंपल कुर्ता या चाइनीज कॉलर कुर्ता ट्राई कर सकते है। जहां तक बात एक्सेसरिज की है तो इस ड्रैस के साथ आप लेदर ब्रेसलेट पहन सकते है। फुटवेयर में आप स्नीकर्स, लोफर्स और कोल्हापुरी चप्पल पहन सकते है यह इस ड्रेस के साथ बहुत अच्छे लगेंगे।

जरूरी बातें –

जरूरी बातेंImage source:

जब भी आप धोती पैंट खरीदने जाए तो इस बात का ध्यान रखें कि धोता का स्टफ और स्टाईल आपकी पर्सनैलिटी को मैच करता हो। अगर आप शरीर से पतले हैं तो आप धोती पैंट के साथ फिट टॉप ट्राई कर सकती है। इसके साथ ब्राड बेल्ट भी पहन सकती है। ये आपको अच्छा लुक देगा।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments