इन तरीकों से पहचानें कि हो गया है प्यार

-

आज के समय में कई रिश्ते बहुत ही जल्दी बन जाते है। यह रिश्ते जितनी जल्दी बनते है वह उतने ही जल्द टूट भी जाते हैं। कारण होता है कि लड़़कियां जान ही नहीं पाती हैं कि उनको जिनके साथ रिलेशन है, वो केवल अट्रैक्शन है या फिर वो प्यार है। अक्सर महिलाओं के आस- पास ऐसा कोई न कोई मेल फ्रेंड जरूर होता है जो आपकी हर व्यक्त हेल्प करने के लिए तैयार रहता है। आपकी सारी बातों को भी बड़े ही ध्यान से सुनता है। साथ ही आपकी परेशानी को सॉल्व करने का बेस्ट ऑप्शन आपको देता है। ऐसे लड़के की तरफ लड़कियां कभी उस नजरिए से देख ही नहीं पाती हैं और उसे बस अपना दोस्त ही मान लेती हैं, लेकिन जब आपको सामने वाले की फीलिंग के बारे में पता चलता है तब तब काफी आप उसे खुद से दूर कर चुकी होती हैं। लड़कियां कई बार दिखावे के चलते अपने सच्चे प्यार को नजरअंदाज कर देती हैं और दिखावे की दुनिया में रहने वाले शख्स को ही अपना प्यार समझ लेती है, लेकिन आकर्षण की दुनिया का ख्वाब ज्यादा दिन तक नहीं चलता है क्योंकि उन्हें फिर से हकीकत की दुनिया में ही लौटना होता है। इसलिए आज हम आपको अट्रैक्शन और सच्चे प्यार के के बारे में समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

1 कमिटेड रहने वाले

happy_couples_3Image Source :https://www.sayidaty.net/

सच्चा प्यार करने वाले खुशी और गम में आपके पास ही रहते है। लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा। ऐसे लड़के छोटे छोटे झगड़ों में भी आपसे दूर न होकर, उन्हें सुलझाने की कोशिश करते है। इस तरह के लड़के अपने कमिटमेंट को पूरा करते है और उनके लिए आपके रिलेशनशिप से बढ़कर कुछ और नहीं होता है। इसलिए ऐसे लड़के रिश्ते को बचाने का हर संभव प्रयास करते है।

2 प्रायोरिटी देना

o-HAPPY-COUPLE-facebookImage Source :https://www.hercampus.com/

ऐसे लड़के आपको ही हर समय प्रायोरिटी देते है। वह अपनी परेशानियों को भूलकर आपको ही हर काम में प्राथमिकता देते है। अगर उसी समय आपको काम वो और उन्हें भी तो वह अपने काम को डीले कर देते हैं।

3 समस्यांओं से दूर नहीं भागते

ImagessImage Source :https://www.thecouplesexpertscottsdale.com/

ऐसे लड़के किसी भी परेशानी से दूर नहीं भागते। साथ ही वो उस समस्यां के कारणों को जानने की कोशिश करते है। वो इस बात पर भी जोर देते है कि हर लड़ाई के बाद भी बात बंद नहीं करनी चाहिए। उनका मानना होता है कि हर मुश्किल को बात कर सॉल्व किया जा सकता है।

4 हर छोटी बातों पर गौर करना

shutterstock_couple-talking-in-bedroom-64718887Image Source :https://cdn1.bostonmagazine.com/

अमूमन हर लड़के लापरवाह किस्म के होते है। उनका पूरा रूम बिखरा हुआ होता है। चीजें इधर उधर होती है। लेकिन जब आप उनके घर आने वाली होती है तो उनका पूरा घर साफ सुथरा और सभी सामान तरीके से हर जगह पर ही होता है। इसके अलावा वो आपकी पसंद के गाने और फिल्में देखने लगते हैं।

5 सही गाइडेंस

o-HAPPY-COUPLE-facebook-(1)Image Source :https://i.huffpost.com/

आपके साथ सीरियस रिलेशनशिप में रहने वाले लड़के से सुझाव न मांगने पर भी वो आपको सही गाइडेंस देते है। साथ ही आपकी किसी भी प्रॉबल्म को हर तरीको से समझकर ही आपको उससे निकलने के लिए बेस्ट सुझाव देते है। वह आपके साथ अपनी नॉलेज को शेयर करते है और घर के अलावा ऑफिस की परेशानियों को भी बेस्ट तरीके से हल करने के उपाय बताते है।

6 झूठी तारीफ नहीं करते

10-topics-every-couple-should-discuss-before-marrying1Image Source :https://papasemar.com/

सीरियस रिलेशनशिप में रहने वाले लड़के आपकी झूठी तारीफ नहीं करते है। उनकी कोशिश यह रहती है कि आपके चेहरे पर हमेशा ही मुस्कान रहें। जिसके लिए वह आपकी किसी चीज पर आपको कॉम्पलिमेंट भी देते है। हर तरह के मेकअप और ड्रेसअप पर वो हमेशा अच्छा ही नहीं बोलेंगे। अगर किसी खराब चीज को उन्होंने अच्छा भी कह दिया हो तो आपके सही मूड पर आपको बता देंगे की उस समय मैने यह झूठ कहा था।

7 गलतियों पर आपको समझाना

iStock_000014615005SmallImage Source :https://michaelhyatt.com/

सच्चा प्यार को करने वाले हर परिस्थितियों को समझते है। अपनी गर्लफ्रैंड की गलतियों पर उन्हें समझाते है कि आपको उस समय ऐसा नहीं करना चाहिए था। साथ उस गलतियों के बारे में गहराई से बताते है ताकि आप वैसी गलती दोबारा न करें। इन सभी के बावजूद कूल ही रहते है।

8 आपके गुस्सा होने पर शांत रहना

ऐसे लड़को आपके गुस्सा होने पर शांत ही रहते है। क्योंकि वो जानते ही कि शांत होने पर वो आपको समझा ही लेंगे। वहीं गुस्से पर वो आपसे किसी भी बात पर तर्क नहीं करेंगे। इतना ही नहीं वो अपनी सारी गलतियों का स्वीकार कर उसके बारें मे कुछ भी डिसकश नहीं करेंगे।

9 स्पेशल फील करना

सच्चा प्यार करने वाला व्यक्ति आपकी हर परेशानी को दूर कर आपको स्पेशल फील करवाता रहेगा। साथ ही उसे अपाकी पंसद और नापसंद के बारें में भी पूरा ख्याल रहता है। उस यह पता होता है कि आप किस तरह से बेहतर फील करोगी।

इस तरह का लड़का आपके पास है तो आप जान सकती है कि यही आपका सच्चा प्यार है। इसके अलावा आपकी जिदंगी में दिखावे के लिए या अट्रेक्शन वाले लव के लिए जगह नहीं होनी चाहिए। आपको बता दें कि ऐसे प्यार को आपको अपनी जिदंगी से जाने नहीं देना चाहिए। ऐसा प्यार आपके सही निर्णय के देरी से लेने के कारण आपसे दूर भी जा सकता है।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments