लड़के किन बातों को हमेशा रखते हैं राज

-

अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा की महिलाओं को समझना दुनिया का सबसे मुश्किल काम है। लेकिन क्या आपको भी लगता है महिलाओं के साथ ऐसा कुछ है। क्योंकि हमारे अनुसार महिलाएं ज्यादातर बोलकर अपनी बातों को खत्म करने में विश्वास रखती है। साथ ही जो उन्हें लगता है वह सिर्फ उन्ही बातों को छिपाने की कोशिश करती है। लेकिन जान लें कि लड़के भी कई ऐसी बातें होती हैं जिनको छिपाने की जुगत में लगे रहते हैं। वहीं उनके पास्ट में कई ऐसी बातें या घटनाएं घटी होती है जिनका वह जिंदगीभर कभी अपने पार्टनर के सामने खुलासा नहीं करते। आज हम आपके सामने लड़को यानि पुरूषों से जुड़ी ऐसी ही बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो वह हमेशा अपने पार्टनर से छिपाते हैं। जिसको अपनी पार्टनर या गर्लफ्रेंड या दोस्तों से शेयर करना तक उन्हें पसंद नहीं होता। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी बातें…

अक्सर आपने लोगों कोImage Source: h-cdn

कितनी गर्ल्स के साथ रहे संबंध या क्या हुआ उन रिश्तों का…
अगर कोई लड़की अपने बॉयफ्रेंड या पती से इस बात के बारे में जानने की कोशिश करें की उसके इस रिलेशन से पहले कितनी लड़कियों के साथ संबंध रहे या फिर उन बीते रिश्तों का क्या हुआ तो हमें नहीं लगता की आपको इसका सही जबाव मिल पाएगा। क्योंकि अगर आप ज्यादा दबाव डालेंगी तो इसका जवाब आपको या तो नहीं मिलेगा या झूठ भी मिल सकता है। क्योंकि लड़के कभी इन बातों का सीधा जवाब नहीं देते हैं। वह हमेशा ही इन बातों को छिपाने की कोशिश में लगे रहते हैं।

Man enjoying drinks with friends at restaurantImage Source: rise2life

ब्रेकअप के बुरे अनुभव का खुलासा
प्यार, मोहब्बत, इश्क फिर लड़ाई और आखिर में ब्रेकअप। जिससे उबरना किसी भी इसांन के लिए आसान नहीं होता है। ऐसे में लड़कियों तो रोकर और सबके साथ शेयर करके अपने आपको हल्का कर लेती है। लेकिन लड़के गलती से भी किसी को अपने बीते वक्त के ब्रेकअप अनुभव के बारे में नहीं बताते हैं। उन्हे किसी को भी अपने ब्रेकअप की स्टोरी और उस वक्त मिले दर्द को बताना सही नहीं लगता है की वह वक्त ऐसे छिपकर रोते थे या फिर कमरे से बाहर नहीं निकलते थे। वह हमेशा अपने इस अनुभव को अपने अंदर ही दबाकर रखते हैं।

ब्रेकअप के बुरे अनुभवImage Source: co

कॉलेज लाइफ के मस्ती भरे पलों के बारे में
हर इंसान का स्कूल से निकलने के बाद कॉलेज का टाइम लाइफ का सबसे बेस्ट टाइम माना जाता है। क्योंकि कॉलेज में पहुंचते ही लड़कों में काफी चीजों को लेकर उत्सुकता होती है। जिसके चलते वह खुद को एक्सप्लोर करने के चक्कर में ना जाने कितनी ही लड़कियों की तरफ आकर्षित होने लगते हैं। कॉलेज टाइम में उन्होने जो मस्ती भरे पल बिताये वह उनके बारे में किसी को भी बताने में अच्छा नहीं समझते हैं। इन बातों को किसी से शेयर करने में उन्हें झेंप महसूस होती है। इसलिए वह इन बातों का खुलासा कभी किसी के सामने नहीं करते।

कॉलेज लाइफ के मस्तीImage Source: youqueen

सेक्स का पहला एक्सपीरियंस
लड़कों की दोस्ती काफी पक्की वाली मानी जाती है लेकिन सेक्स के पहले अनुभव को वह अपने दोस्तों तक से शेयर नहीं करते हैं। वहीं उनको पसंद भी नहीं होता है की कोई उनसे इस बारे में पूछे। जिसके चलते वह इस बात को हमेशा सबसे छिपाकर रखते हैं।

सेक्स का पहला एक्सपीरियंसImage Source: oprah

नहीं करते अपने वन-नाइट स्टैंड का खुलासा
लड़कों ने शादी से पहले कितने वन नाइट स्टैंड किए ये बात सिर्फ उनके अंदर तक ही सीमित रहती है। वह इसके बारे में किसी को भी बताना सही नहीं समझते हैं। वहीं देखा जाता है की कई लड़के इन बातों को अपने दोस्तों के साथ एक बार को शेयर कर भी लें। लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड या वाइफ के सामने कभी वह इस बात का आभास तक नहीं होने देते। क्योंकि इनके सामने लड़कों का ये बता पाना उनके लिए काफी मुश्किल में डाल सकता है।

नहीं करते अपने वन-नाइटImage Source: glamour

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments