पुरुषों को बीवी से ज्यादा प्यारी क्यों लगती है गर्लफ्रेंड ?

-

मर्दों को अपनी आजादी से कितना प्यार होता है। ये बात हमें लगता नहीं है की किसी को भी आज के वक्त में बताने की जरूरत है। पहले के वक्त में जहां लोग शादी को एक जिम्मेदारी समझकर निभाते थे। वहीं आज के कुछ मर्दो में देखा जाता है की वह शादी को एक बोझ समझते हैं। वहीं वह शादी के बाद की जिम्मेदारियों से बचने के लिए शादी से दूर भागने का प्रयास करते हैं। आपने भी अपने आसपास कई ऐसे मर्दों को बात करते सुना होगा। जो शादी ना करने को लेकर की तरह के बहानों की दुहाई देते नहीं थकते। क्योंकि ऐसे मर्दों को लगता है की शादी के बाद पत्नी की पूरी जिम्मेदारी उन पर आ जाएगी। उन्हें पत्नी की पसंद, उसके सवाल आदि सबका ख्याल रखना पड़ेगा। उनकी बात को सुनना पड़ेगा साथ ही घर की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ेगी। जिसके कारण वह गर्लफ्रेंड के साथ को वाइफ से ज्यादा बेहतर मानते हैं। हालांकि यह काफी कठिन सवाल था। जिसका जवाब आज हम आपको काफी विस्तार से समझाने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उन कारणों के बारे में जिनके चलते आज के मर्द गर्लफ्रेंड को पत्नी से बेहतर मानते हैं।

मर्दों को अपनी आजादीImage Source: dastaktimes

आजादी
आजादी हर लड़के को पसंद होती है। लेकिन देखा जाता है की शादी के वक्त गले का हार लगने वाली वाइफ शादी के बाद मर्दों को गले का फंदा लगने लगती है। ऐसे में वो इस फंदे से बचने और आजादी को बरकरार रखने के मकसद से गर्लफ्रेंड को ज्यादा बेहतर मानते हैं। क्योंकि गर्लफ्रेंड के साथ रहने में उन्हें आजादी का अहसास होता है। जबकी वाइफ के साथ वह खुद को बंधा हुआ महसूस करते हैं।

आजादीImage Source: boldsky

हर बात पर पति से सवाल पूछना
बीवीयों की ये बात भी पतियों को पसंद नहीं आती है। लेकिन ये आदत ज्यादातर हर महिला में देखी जाती है। शादी के बाद वह पति की पूरी जानकारी रखने के लिए उनसे हर बात पर सवाल कर पल पल का हिसाब लेती रहती हैं। लेकिन गर्लफ्रेंड में ऐसी कोई आदत नहीं होती है। जिसके चलते भी गर्लफ्रेंड बीवी से ज्यादा बेहतर होती है। इसलिए हर लड़का बीवी से ज्यादा गर्लफ्रेंड रखना पसंद करता है।

हर बात पर पति सेImage Source: truelovedates

नजरें रखना
जब कोई आपकी वाइफ है तो जाहिर सी बात है की उसे सारे अधिकार प्राप्त है। ऐसे में बीवियां अपने पति को कंट्रोल में रखने के लिए उनपर कुछ ज्यादा ही नजरें रखती हैं। लेकिन पतियों को बीवी का ये कंट्रोल पसंद नहीं आता है। वहीं गर्लफ्रेंड के साथ ऐसा कुछ नहीं होता है। दोनों अपनी लाइफ को मजे से जीते है ना कोई किसी पर किसी तरह का कंट्रोल रखता है। इस लिहाज से भी पुरूष गर्लफ्रेंड को बीवी से ज्यादा पसंद करते हैं।

नजरें रखनाImage Source: boldsky

परमिशन मांगने से मुक्ति
देखा जाता है की कहीं भी पुरूषों को आने-जाने के लिए वाइफ से परमिशन लेनी पड़ती है। वहीं दूसरी और वाइफ भी घर के हर छोटे बड़े काम में पति की सलाह लेकर ही आगे काम करती है। लेकिन गर्लफ्रेंड के साथ लड़कों को ऐसे किसी तरह की परमिशन लेने की जरूरत नहीं पड़ती। गर्लफ्रेंड के साथ रहने पर वह अपने आपको काफी आजाद महसूस करते हैं। इसलिए भी वो गर्लफ्रेंड को वाइफ से बेहतर मानते हैं।

परमिशन मांगनेImage Source: boldsky

किसी तरह की कागजाती कार्रवाई की जरूरत नहीं
शादी में तो कई तरह के कागजातों की जरूरत पड़ती हैं। लेकिन गर्लफ्रेंड के साथ लड़के इन सबसे फ्री रहते हैं। क्योंकि उनके साथ रहने से उन्हें किसी भी तरह के कागजाती कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन बीवी के साथ वो ऐसा नहीं कर सकते हैं। इसके कारण भी लोग गर्लफ्रेंड को बीवी से ज्यादा बेहतर मानते हैं।

किसी तरह की कागजातीImage Source: boldsky

शारीरिक संबंध
यह भी एक सबसे अहम कारणों में से एक है। क्योंकि देखा जाता है की लड़को को बिना शादी किए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाना काफी अच्छा लगता हैं। ऐसे में वह शादी के पचड़े में फंसने से भी बच जाते हैं। वहीं दूसरी ओर शादी होने के बाद अपनी वाइफ के साथ ऐसा करने से उनके मिजाज़ में थोड़ा बदलाव देखा जाता है।

शारीरिक संबंधImage Source: intoday

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments