देवी के नौ रूपों को पसंद हैं ये 9 भोग, जानें किस दिन क्या चढ़ाएं

-

 

नवरात्रि के इस खास पर्व पर दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। प्रत्येक शक्ति का अपना एक अलग महत्व होता है, इसलिए इनका पूजन हम बड़ी ही श्रृद्धा, भक्ति भाव के साथ करते है, पर यदि मां दुर्गा की पूजा को पूरे विधि विधान के अनुसार किया जाए, तो मां की कृपा उस साधक पर हमेशा बनी रहती है। इसलिए आज हम आपको बता रहें हैं। प्रत्येक शक्ति का खास दिन जिस दिन उनकी पसंदीदा वस्तु अर्पण करने से ही सभी मनोकामनाएं पल में ही पूर्ण हो जाती है, तो जानें नवरात्रि के प्रत्येक रूप की पसंदीदा चीजों को, जिन्हें अर्पण करने हो जाते है आपके सभी काम पूरे..

Image Source:

1. मां शैलपुत्री
नवरात्रि के पहले दिन में माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां देवी को सफेद एवं लाल रंग की चीजें काफी पसंद होती है, इसलिए इन्हें सफेद या लाल रंग के पुष्प अर्पित कर लाल सिंदूर लगाया जाता है। इसके बाद मां शैलपुत्री को गाय के दूध से बने पकवान चढ़ाए जाते है। गाय के दूध से बने मिष्ठान को चढ़ाने से मां खुश होकर भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करती है। साथ ही मां भक्त के घर की दरिद्रता को दूर करके उसके घर के सभी सदस्यों को रोगयुक्त कर देती है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः-नवम नवरात्र : देवी सिद्धिदात्री का महत्व और इनका पूजा विधान

2. ब्रह्मचारिणी
माता का दूसरा रूप मां ब्रह्मचारिणी का है, नवरात्र के दूसरे दिन इसी शक्ति की पूजा की जाती है। बड़ी ही सौम्य सरल स्वाभाव वाली मां ब्रह्मचारिणी को गुड़हल और कमल का फूल बेहद पसंद है। इस दिन इन्हें इन्हीं पुष्पों को अर्पित करना चाहिए। साथ ही भोग में चीनी, मिश्री और पंचामृत का भोग अर्पित करना चाहिए। इन चीजों का उपयोग करने से मां देवी प्रसन्न होती है। जिससे लंबी उम्र और सौभाग्य प्राप्त होता है।

Image Source:

3. चंद्रघंटा
मां दुर्गा का तीसरा रूप में मां चंद्रघंटा का है। तीसरे दिन देवी के इसी रूप की पूजा की जाती है। इस दिन मां देवी के भोग में उनकी पसंदीदा चीज दूध या इससे बनी चीजों को अर्पित किया जाता है। जिससे मां जल्द ही प्रसन्न होती है और सभी दुखों का नाश कर देती है।

Image Source:

4. कुष्मांडा
मा दुर्गा के कुष्मांडा रूप की पूजा चौथें दिन की जाती है। इस दिन मां देवी को मालपुए का भोग लगाया जाता है। जिससे बुद्धि का विकास होता है।

Image Source:

5. स्कंदमाता
नवरात्र के पाचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन देवी को प्रसन्न करने के लिए केले का भोग लगाना चाहिए या फिर इसे प्रसाद के रूप में दान किया जाना चाहिए।

Image Source:

6. कात्यायनी
नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन देवी को प्रसन्न करने के लिए मधु यानि शहद का भोग लगाया जाता है। ऐसा करने से मां साधक को सुंदर यौवन प्रदान करने में मदद करती है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः- अष्टम नवरात्र : देवी महागौरी का महत्व और इनका पूजा विधान

7. कालरात्रि
नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन देवी को प्रसन्न करने के लिए गुड़ का नैवेद्य अर्पित किया जाता है या फिर ब्राह्मण को दान किया जाता है। ऐसा करने से साधक शोकमुक्त होता है।

Image Source:

8. महागौरी
नवरात्र के आठवे दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन मां को प्रसन्न करने के लिए नारियल का भोग लगाया जाता है। इसके अलावा इस दिन नारियल को सिर से घुमाकर बहते हुए जल में प्रवाहित करने से हर प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती है।

Image Source:

9. सिद्धिदात्री
नवरात्र के नौवें दिन मां दुर्गा की नौवीं शक्ति मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन चैत्र में काटी जाने वाली पहली फसल को मां जगदम्बा को भोग लगाया जाता है। जिससे घर में पूरे साल अपार सपंदा बनी रहती है।

Image Source:

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments