वर्ल्ड के टॉप 10 हैंडसम..जिनके पीछे पागल हैं दुनिया भर की लड़कियां!

-

जब भी हम खूबसूरती की बात करते हैं, तो अक्सर लोग लड़कियों के हुस्न की चर्चा करते जरूर मिल जाते है पर क्या आप जानते है कि लड़कियों सें ज्यादा लड़के भी खूबसूरत हो सकते है और जिनकी खूबसूरती को देख उनकी दीवानी हो जाती है लड़कियां। यदि आप जानना चाहते है तो उन खूबसूरत लड़कों के बारें में तो आज हम बता रहे है दुनिया के ऐसे वो खूबसूरत चेहरे जिनकी सुदरता को देख लड़कियां अपना दिल खो बैठती हैं।

1- इयान सोमरहॅल्डर

इयान सोमरहॅल्डर

अमेरिकी मॉडल, अभिनेता और निर्माता इयान सोमरहॅल्डर अपने किरदारों के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिये भी जाने जाते है इनका नाम दुनिया के टॉप 10 हैंडसम मर्दों में सबसे टॉप लिस्ट में शुमार है। इयान की पूरी पर्सनैलिटी उनकी आकर्षक आंखों से झलकती है। जो भी इन्हें देखता है उनकी आंखों की गहराई में डूब जाता है। ये अपनी सुंदर आंखों के कारण इतने हैंडसम दिखते है।

2- क्रिस हेम्सवर्थ

क्रिस हेम्सवर्थ

ऑस्ट्रेलियन एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ की पर्सनेल्टी दुनिया की हर लड़कियो को दिवाना बना देती है। जितना ज्यादा उनका लुक दिखने में अच्छा लगता है उतने ही ज्यादा उनकी नीली आखें लड़कियों को अपना दीवाना भी बना लेती हैं।

3- उमर बोरकान अल गाला

उमर बोरकान अल गाला

दुबई के बेस्ट एक्टर और मॉडल उमर बोरकान अल गाला इतने खूबसूरत है कि अपनी खास  पर्सनेल्टी के कारण ये अपने ही देश की लड़कियों के लिए खतरा बन गए थे। जिसके कारण सऊदी अरब सरकार ने उन्हें देश से निकाला दे दिया था।फिलहाल इस समय उमर कनाडा में रहकर अपनी सर्खिया बटोर रहे हैं लेकिन वहां रहकर वो अपनी खूबसूरती के जादू को ज्यादा दिन तक छुपा नही पाये। और दुनियाभर में आज भी लड़कियां की निगाहों से ये खुद को नही बचा पा रहे है।

4- क्रिस इवांस

 क्रिस इवांस

कैप्टन अमेरिका के नाम से जाने वाले क्रिस इवांस ना केवल अपनी एक्टिंग से ही लोगों को अपना दीवाना बनाते है बल्कि अपनी दमदार पर्सनेल्टी और अट्रैक्टिव लुक के कारण पूरी दुनिया में जाने जाते है।

5- रितिक रोशन

 रितिक रोशन

दुनिया के हैंडसम लड़कों की बात हो और उसमें बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन का नाम ना आये। ऐसा तो हो ही नहीं सकता। रितिक ना सिर्फ एक हैंडसम एक्टर  के रूप में ही नही जाने जाते। बल्कि उनकी एक्टिंग और डांसिंग के लिये भी वो दुनियाभर में जाने जाते है। रितिक की आंखें भी अन्य सेलेब्स की भांति खूबसूरत है जो उनकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगाती हैं।

6- मैट बोमर

मैट बोमर

दुनिया में मोस्ट हैंडसम मर्दों में शामिल होने वाले मैट बोमर को उनके चाहनेवालों की कोई कमी नहीं है मैट बोमर अमेरिकन टीवी इंडस्ट्री का एक मशहूर नाम है। आपको बता दें कि मैट ने  ज्यादा फिल्मों में भी काम नही किया। लेकिन एनबीसी की एक पॉपुलर टीवी सीरीज में काम करने के बाद उन्होनें पूरी दुनिया में एक विशेष छवि प्राप्त कर ली।

7- क्रिस प्रैट

 क्रिस प्रैट

मशहूर अमेरिकन एक्टर क्रिस प्रैट ने अपने कैरियर की शुरूआत टी.वी सिरियल्स से शुरू की। जिसमें उन्होनें अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज किया। उसके बाद “गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी” और “जुरासिक वर्ल्ड” जैसी बड़ी फिल्मों में काम करके दुनिया भर में अपनी खास जगह बना ली। आज के समय में क्रिस प्रैट को हॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर की लड़कियां पसंद करती हैं।

8- सॉन्ग जूंगकी

सॉन्ग जूंगकी

वैसे तो साउथ कोरिया के लोग बेहद हैंडसम और क्यूट होते हैं लेकिन फिल्मों के हीरो की बात कि जाये तो सांग जूंग का नाम सबकी जुबान पर सुना जा सकता है। इनकी क्यूटनेस ने फीमेल फैन्स को अपना दीवाना बना दिया है। सॉन्ग जूंग साउथ कोरिया की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

9- टॉम क्रूज

टॉम क्रूज

मशहूर अमेरिकन एक्टर टॉम क्रूज ने हॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम करके काफी लोकप्रियता हासिल की है। इन्होनें 19 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करके अपने कैरियर की शुरूआत की थी। और आज के समय में वो सबसे टॉप होने के साथ एक हैंडसम एक्टर के रूप जाने जाते है इनकी एक मुस्कान की लड़कियां दिवानी रहती है। इनकी मुस्कान का कातिलाना वार सीधे लड़कियों के दिल पर लगता है।

10- जस्टिन टिम्बरलेक

जस्टिन टिम्बरलेक

जस्टिन टिम्बरलेक मशहूर अमेरिकन एक्टर होने के साथ एक पॉप सिंगर और सॉन्ग राइटर भी हैं. अपने अभिनय के साथ अपनी अवाज का जादू बिखरने वाले टिम्बरलेक को कुछ मैगज़ीन सेक्सिएस्ट मैन का टाइटल भी दे चुकी हैं। अब भला इस सेक्सिएस्ट मैन को देख लड़कियों का दिल कैसे काबू में रह सकता है।

याद रखें दुनिया के इन हैंडसम मर्दों को देखने के बाद अब आप खुद ही सोचने को मजबूर हो जायेगें कि भगवान सिर्फ लड़कियां को ही फुर्सत से नही बनाता। उनकी कतार में लड़के भी लगे होते है। जिन्हें वो उतनी ही शिद्दत के साथ बनाते हैं।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments