घर में लगी घड़ी बदल सकती है किस्मत, रखें इन बातों का ध्यान

-

आज के समय में लोगों के पास सबसे कीमती बन गया है समय। और इसी के अनुरूप लोग चलने की कोशिश भी करते है। समय के अनुरूप चलने के लोग घड़ियों का इस्तेमाल करते है लेकिन क्या आप जानते है जिस घड़ी के अनुरूप आप चलने की कोशिश कर रहे है यही घड़ी व्यक्ति का भाग्य भी बदलने की क्षमता रखती है। घर की दीवारों पर टंगी घड़ी व्यक्ति के समय को अच्छा और बुरा बना सकती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर पर लाने से पूर्व कुछ बातों का ध्यान देना काफी आवश्यक है जिसके बारें में जद हम आपको स आर्ट्कल से अवगत करा रहे है। इन सरल उपायों को जानने के बाद व्यक्ति अपने बुरे समय को अच्छे दिनों में बदल सकता है। जानिए, घड़ी से संबंधित कुछ बातें-

किस्मत

वास्तु के अनुसार घर की दीवार पर लगी घड़ी की दिशा दक्षिण में नही होनी चाहिये। दक्षिण दिशा में लगी घड़ी से उन्नति के रास्ते बंद हो जाते है। इसके अलावा घर के मुखिया का स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहता।

किस्मत

* घड़ी को कभी दरवाजे पर नहीं लगानी चाहिए। दरवाजे पर घड़ी लगाने से घर से अंदर-बाहर आने-जाने से नकारात्मक ऊर्जा का सीधा प्रभाव घड़ी पर आ जाता है। और उसी के अनुरूप हमारी किस्मत भी चलने लगती है।जिससे आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार उत्तर एंव पूर्व द‌िशा को वृद्ध‌ि की द‌िशा माना गया है। इसलिए घड़ी उत्तर या पूर्व द‌िशा की द‌ीवार पर लगाएं।

घर में पेंडुलम वाली घड़ी लगाना काफी शुभ माना गया है इससे व्यक्ति के जीवन का बुरा समय दूर होता है और उन्नति के नए रास्ते खुलने लगते हैं।

किस्मत

घर में बंद घड़ी अशुभ का सूचक होती है इसलिय कभी भी बंद घड़ी को घर पर नही रखना चाहिये। इससे घर मे नकारात्मक ऊर्जा आती है और सकारात्मक ऊर्जा में कमी आती है। इसके साथ ही ऐसी घड़ी व्यक्ति की प्रगति में रूकावट बनती है। घर की सारी बंद पड़ी घड़ियों को घर में न रखें। इसके साथ ही घड़ी पर धूल भी नहीं जमनी चाहिए।

किस्मत

कभी भी घड़ी के काटें को अपने समय से आगे और पीछे ना करें ऐसी चलने वाली घड़ियां शुभ नहीं होती। ऐसी घड़ियों से व्यक्ति को नुकसान होने के साथ मुश्किल समयों का सामना करना पड़ता है। घड़ी को सही समय पर सेट करके रखना चाहिए।

घर में हरे और ऑरेज रंग की घड़ी का प्रयोग कतई ना करें। और जिनकी दुकान होती है वे लोग में काले और डार्क नीले रंग की घड़ी का उपयोग ना करें। इससे घर और दुकान दोनों में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

किस्मत

घर के हॉल में चौकोर और बेडरूम में गोल घड़ी लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर में शांति और प्यार बना रहता है।

* तकिए के नीचे घड़ी रखना वास्तुशास्त्र में की अशुभ माना गया है। इससे व्यक्ति की विचारधारा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिससे उसके स्वभाव में बदलाव आता है।

घर में सकारात्मक उर्जा का संचार बना रहे इसके ल‌िए मधुर संगीत वाली घड़ी को दीवार पर लगाना चाह‌िए।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments